सायरन बजाती हूए पुलिसकी गाडी एका अपार्टमेंटके सामने रास्तेके किनारे आकर रुकी. गाडीसे जल्दी जल्दी जॉन और सॅम उतर गए. अभीतक प्रेस वहां नही पहूंची थी. उतनाही जॉनको अच्छा लगा. उतरने के बाद लगभग दौडतेही वे लिफ्टतक पहूंचे. दोनो लिफ्ट एंंगेज देखकर जॉनने लिफ्टका बटन दो-तीन बार दबाकर गुस्सेसे लिफ्टके दरवाजे को लात मारी. इस बारभी खून दसवे मालेपरही हूवा था. एक पलके लिए जॉनने सिढीयोंसे उपर जानेका सोचा. लेकिन दसवे मालेपर सिढीयोंसे जानेसे थोडी देर रुकना कभीभी समझदारी थी. बार बार अपने बाए हाथपर दाहिने हाथकी मुठ्ठी जोरसे मारते हूए जॉन लिफ्टकी राह देखने लगा. सॅमभी बेचैन होकर चहलकदमी करने लगा. कभी वह एक लिफ्टके सामने खडा रहता तो कभी दुसरे लिफ्टके सामने खडा होकर यूही उसका बटन दबाता. इतनेमे बाए तरफकी पहली लिफ्ट खुली. दोनोभी जल्दी जल्दी अंदर घुस गए. अंदर जातेही सॅमने 10 नंबरका बटन दबाया. लिफ्टका दरवाजा बंद हो गया और लिफ्टके डिस्प्लेपर 1... 2... 3... 4... ऐसे एक के बाद एक नंबर दिखने लगे.
लिफ्टका दरवाजा खुलतेही दोनो बाहर आकर सहमेसे इधर उधर देखने लगे. बिल्डींगकी रचना थोडी जटीलही थी. जॉनने लिफ्टमें घुसरहे एक आदमीको पुछा,
"फ्लॅट नं. 15 किधर है "
वह आदमी सिर्फ दायी तरफ हाथसे इशारा करते हूए लिफ्टमें घुस गया. सॅम और कुछ पुछे इसके पहलेही लिफ्टका दरवाजा बंद हो गया और वह आदमी लिफ्टमें गायब होगया था. दोनोंने और कोई पुछनेके लिए मिलता है क्या यह देखा. आसपासभी कोई दिख नही रहा था. उन्होने एक पल सोचा और वे दोनो दायी तरफ निकल पडे.
जॉनने फ्लॅटके दरवाजेपर देखा. 1015 नंबर लिखा हूवा था. दोनोने एक दुसरेकी तरफ देखकर स्वीकारातत्मक सर हिलाया. दोनोभी सतर्क हो गए. सॅमने अपनी बंदूक निकाली और सामने जाकर धीरेसे दरवाजा धकेला. दरवाजा खुलाही था. सॅम और जॉन सावधानीसे अंदर घुस गए. अंदर हॉलमे सब तरफ सब सामान पडा हुवा था. और उस सामानके बिचमें फर्शपर खुनके तालाबमें एक शरीर पडा हूवा था.
" माय गॉड" सॅमके मुंहसे निकल गया.
" लेट मी चेक हिज बीट "
जॉनने निचे पडे हूए शरीर की नब्ज टटोली.
जॉनने सॅमकी तरफ देखा.
सॅमने जॉनको इशारेसेही पुछा.
" ही ईज डेड" जॉनने निराशायुक्त स्वरमें कहा.
सॅमने निराशासे भरी एक लंबी सांस छोडी.
और वह पुरा फ्लॅट ढूंढने के लिये अंदर चला गया.
जॉनने हमेशाकी तरह सामने दिवारपर देखा. इसबारभी खुनसे शून्य निकालनेसे कातील नही भूला था. शून्यके बिचमें खुनसे लिखनेसेभी वह नही चूका था. दूरसे कातिलने क्या लिखा है यह पहचानमें नही आ रहा था इसलिए वह दिवारके पास जाकर देखने लगा.
" शून्य जहासे शुरु होता है वही खतम होता है " दिवारपर लिखा था.
दिवारपर लिखे उस मेसेजकी तरफ देखकर जॉन सोचने लगा. उधर अंदर सॅमका कुछ ढूंढनेका आवाज आ रहा था.
सोचते सोचत अचानक जॉनके चेहरेपर डर का साया छा गया.
"सॅम..." जॉनने सॅमको अपने कपकापाते स्वरमें आवाज दिया.
सॅम झटसे अपना काम छोडकर दौडतेही बाहर आ गया.
" क्या हूवा ?" सॅम जॉनके डरे हूए चेहरेकी तरफ देखकर बोला.
अबतक जॉन खुले दरवाजेकी तरफ दौड पडा था और सॅम कुछ समझ पाए इसके पहलेही जॉन दरवाजेके बाहर सॅमके नजरोंसे ओझल हो गया था.
दरवाजेके बाहरसे जॉनका आवाज आया,
" चलो ... चलो हमें जल्दी करनी पडेगी..."
" कहा ?" सॅमने दरवाजेके बाहर जाते हूए पुछा.
बाहर कॉरीडोरमें जॉन लिफ्टकी तरफ दौड पडा था. सॅमको जॉन क्यों दौड रहा है कुछ समझ नही आ रहा था.
सिर्फ उसके हरकतोंसे कुछ तो गडबड है या होनेकी संभावनाका डर झलक रहा था.
कुछ ना समझते हूए सॅमभी उसके पिछे दौडने लगा.
लिफ्टके पास पहूंचकर जॉनने लिफ्टका बटन दबाया. इत्तफाकसे लिफ्ट वही थी. लिफ्टका दरवाजा खुला.
जॉनने सॅमकी तरफ देखकर कहा, " चलो जल्दी ... हमें तुरंत निकलना चाहिए"
जॉन सॅमके लिए ना रुकते हूए लिफ्टमें घुस गया. सॅम और जोरसे दौडते हूए लिफ्टका दरवाजा बंद होनेके पहले लिफ्टमे घुस गया.
अंदर जाते हूए सॅमने दुबारा पुछा, " लेकिन ... हम कहां जा रहे है?"
" बताता हूं ' जॉन अपनी तेज हूई सांसे ठीक करने की कोशीश करते हूए बोला.
सॅम लिफ्टमें घुसकर जॉनकी तरफ आश्चर्यसे देखते हूए उसके पास जाकर खडा होगया और धीरे धीरे लिफ्टका दरवाजा बंद हो गया.
क्रमश:...
|
उपन्यास - अद्-भूत The horror, suspense, thriller online Hindi Novel based on my english screenplay 'Latched' registered with FWA. |
Thursday, March 13, 2008
Ch-55: दिवारपर लिखा आखरी मेसेज (शून्य-उपन्यास)
Posted by
Sunil Doiphode
at
9:48 AM
0
comments
Labels: download hindi books, download hindi novel, free hindi novels, online hindi novel, online hindi stories, rastrabhasha, read hindi katha, read hindi novels, read hindi stories, read hindi upanyas
Tuesday, February 12, 2008
Ch-34A: फिशींग (शून्य-उपन्यास)
बहते पाणीके धारके दोनो तरफ कॉटेजेसका समूह बसा हूवा था. उस कॉटेजेसके पिछे उंचे पर्बत अपनी गोदमें हरीयाली और पेढोंकी मखमल लिए शानसे खडे थे. उपर आसमानमें उन पर्बतोंके टीलोंसे खेलते इतराते सफेद बादल. और पुरा आसमंत उस बहते पाणीके मधूर ध्वनीसे मानो डोल रहा था. और ऐसेमें आजूबाजूके पेढोंपर छिपे पंछी अपना चहचहाट भरा संगीत बिखेर रहे थे.
नदीके पाणीमें पैर डूबोकर एक पत्थरपर जॉन और अँजेनी बैठे हूए थे. दोनोंके हाथमें एक-एक मछली पकडनेका पाणीमें छोडा हूवा हूक था. दोनो बडे खुश दिख रहे थे. अँजेनीका जॉनकी मजाक करने मूड हूवा. उसने उसे एक पहेली पुछी.
" एक बार नंबर बारा बार में गया और उसने बारटेंन्डरको व्हिस्की लाने को कहा. लेकिन बार टेन्डरने उसे
वहांसे भगा दिया... उसने उसे क्यो भगाया होगा?"
अँजेनीने एकबार मछली पकडनेका हूक हिलाकर देखा और फिर जॉनकी तरफ प्रश्नार्थक मुद्रामें देखा.
" अब यह नंबर्स कबसे बारमें जाने लगे ? " जॉनने उसे छेडते हूए कहा. .
" बोलोना ..." अँजेनी प्रेमभरी नजरोसे उसके तरफ देखते हूए बोली.
" मुझे लगता है यह हाथी और चिंटीके जोक्स जैसा कुछ होगा" जॉन हसते हूए बोला.
" तो फिर बोलोना ... बार टेन्डरने नंबर बाराको क्यो भगा दिया? " अँजेनी उसके पिछेही पड गई.
" नही बाबा ... मुझे तो कुछ समझमें नही आ रहा है... तूमही बोलो? " जॉनने अपनी हार मानते हूए कहा.
" इतने जल्दी घुटने टेक दिए ... ." अँजेनी उसे चिढाते हूए बोली.
" नही.... मै तो कुछ अंदाजा नही लगा पा रहा हूं ... हां मैने हार मानली ... बस ... अब तो बोलोगी?" जॉन जवाब सुननेके लिए बेताब हो गया था.
" व्हेरी सिंपल ... क्योंकी नंबर बारा अंडरएज था ... अठारा सालसे कम " अँजेनी हसते हूए बोली.
" अच्छा ऐसा ... अरे हां... सचमुछ .." जॉनभी हंसने लगा.
" अब और एक बताना .." अँजेनी पाणीमें छोडा हूवा हूक हिलाकर देखते हूए बोली.
" हां ...बोलो " जॉनने उसे अपनी दिलचस्पी दिखाते हूए कहां.
" नंबर एट नंबर थ्री को क्या कहेगा? " अँजेनीने पुछा.
" अब यह नंबरर्स एक दुसरेको बोलने भी लगे?" जॉनने फिरसे उसे छेडते हूए कहा.
" बोलने का क्या ... कुछ देरके बाद वे एक दुसरेसे प्यारभी करने लगेंगे... अपने जैसे" अँजेनी उसे वैसाही जवाब देते हूए बोली.
" पॉसीबल है .... शायद इसलिएही ... 99, 66, 63, 69 ये सारे कोडवर्ड बने होंगे " जॉनने अपनी एक आंख दबाते हूए कहां.
अँजेनीने लाजसे लाल लाल होते हूए अपनी गर्दन निचे झुकाई.
थोडी देरसे गर्दन उपर कर शरमाते हूए उसके तरफ देखते हूए उसने कहा -,
"अच्छे खासे बदमाश हो ..."
जॉन सिर्फ उसकी आंखोंमे देखते हूए मुस्कुरा दिया.
" बोलोना .. नंबर एट नंबर थ्री को क्या कहेगा ?" अँजेनी उसके सिनेपर झूट झूट मारते हूए बोली.
" नही बाबा ... यह भी मै हार गया ... तूमही बता दो " जॉन बोला.
" अरे ...नंबर एट नंबर थ्रीको बोलेगा ...वील यू शट अप यूवर माऊथ प्लीज"
" अरे वा अच्छा है... " जॉनने अपना मछली पकडनेका हूक हिलाकर देखते हूए कहा.
" अच्छा और एक ... नंबर एटने नंबर सिक्सको नंबर नाईनकी तरफ उंगली दिखाकर समझाया... क्या समझाया होगा ?" अँजेनीने पुछा.
" देखो तुम्हारे नंबर एक एक स्टेप आगेही जा रहे है... पहले बारमें गए... फिर बोलने लगे... और अब एक दुसरेको समझानेभी लगे... अब आगेकी स्टेप ..."
जॉन आगे कुछ बोले इसके पहलेही अँजेनीने मजाकमें उसे अपना मुक्का मारनेकी ऍक्टींग की.
" हां बोलता हूं... बोलता हूं बाबा ." जॉन उसे डरे जैसा दिखाते हूए बोला., " ... क्या समझाया होगा?... क्या समझाया होगा? .... हां वह बोला होगा यह क्या हमेशा तुम उलटे खडे रहते हो... देखो वह नंबर नाईन कितना होशीयार है ... कैसा हमेशा सिधा खडा रहता है... ." जॉनने मजाकमें कहा.
" अरे वा... यू आर राईट..." अँजेनी आश्चर्यसे बोली.
" क्या! बरोबर है ? " जॉन आश्चर्य और विस्मयसे बोला.
" यस ...यू आर अब्सल्यूटली राईट... पहले कभी सुना होगा तुमने..." अँजेनीको विश्वास नही हो रहा था.
" अरे नही ... सचमुछ मुझे मालूम नही था ... मैने ऐसेही अपना अंदाजा लगाया." जॉन बोला.
क्रमश:...
Posted by
Sunil Doiphode
at
8:43 AM
0
comments
Labels: bharatiya bhasha, hindi bhasha, indian language, indian language literature, indian languages, indian national language, other language, other language literature, rastra bhasha, rastrabhasha
Monday, December 10, 2007
Ch-4 : वह कहाँ गई? (शून्य-उपन्यास)
हॉस्पिटल के सामने एक सफेद कार आकर खडी हूई, उसमेंसे जॉन उतर गया. आज वह उसके हमेशाके पुलीस युनीफार्ममें नही था. और उसका मुडभी हमेशा का नही लग रहा था. उसके हाथमें सफेद फुलोंका एक गुलदस्ता था. सिधे लिफ्टके पास जाकर उसने लिफ्ट का बटन दबाया. लिफ्टमें प्रवेश कर उसने फ्लोअर नं. 12 का बटन दबाया. लिफ्ट बंद होकर उपरकी तरफ दौडने लगी. लिफ्टके रफ्तारके साथ उसके दिमाग में चल रहे विचारोंनेभी रफ्तार पकड ली....
दिवारपर खुनसे गोल क्यों निकाला गया होगा?....
फोरेन्सीक जांचमें खुन सानीकाही पाया गया था.....
जरुर जिसने भी वह गोल निकाला वह कुछ कहने का प्रयास कर रहा होगा...
खुन किसने किया इसका अंदाजा शायद अँजेनीको होगा...
लिफ्ट रुक गई और लिफ्टकी बेल बजी. बेलने जॉनके विचारोंके श्रुंखलाको तोडा. सामने इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्लेमें 12 यह नंबर आया था. लिफ्टका दरवाजा खुला और जॉन लिफ्टसे बाहर निकल गया. अपने लंबे- लंबे कदम से चलते हूए जॉन सिधा 'बी' वार्डमें घुस गया.
जॉनने एकबार अपने हाथमें पकडे फुलोंके गुलदस्तेकी तरफ देखा और उसने 'बी2' रूमका दरवाजा धीरेसे खटखटाया. थोडी देर तक राह देखी, लेकिन अंदर कोईभी आहट नही थी. उसने दरवाजा फिरसे खटखटाया - इस बार जोरसे. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही थी. यह देखकर उसने अपनी उलझन भरी नजर इधर उधर दौडाई. उसे अब चिंता होने लगी थी. वह दरवाजा जोर जोरसे ठोकने लगा.
क्या हूवा होगा?...
यही तो थी अँजेनी ...
आज उसे डिस्चार्ज तो नही करने वाले थे...
फिर .. वह कहाँ गई?
कुछ अनहोनी तो नही हूई होगी?...
उसका दिल धडकने लगा. उसने फिरसे आजूबाजू देखा. वार्डके एक सिरेको एक काऊंटर था. काऊंटरपर जानकारी मील सकती है... ऐसा सोचकर वह तेजीसे काऊंटरकी तरफ जाने लगा.
"एक्सक्यूज मी" उसने काऊंटरपर नर्सका ध्यान अपनी तरफ आकर्षीत करनेका प्रयास किया.
नर्सके लिए यह रोजका ही होगा, क्योंकी जॉनकी तरफ ध्यान न देते हूए वह अपने काममें व्यस्त रही.
'' 'बी2' को एक पेशंट थी... अँजेनी कार्टर ... कहा गई वह? ... उसे डिस्चार्ज तो नही दिया गया? ... लेकिन उसका डिस्चार्ज तो आज नही था ... फिर वह कहाँ गई? ... वहाँ तो कोई नही...'' जॉन सवालों पे सवाल पुछे जा रहा था.
'' एक मिनट ... एक मिनट ... कौनसी रूम कहां आपने?'" नर्सने उसे रोकते हुए कहा.
"बी2" जॉनने एक गहरी सास लेकर कहां.
नर्सने एक फाईल निकाली. फाईल खोलकर 'बी2' ... बी2' ऐसा बोलते हूए उसने फाईलके इंडेक्सके उपर अपनी लचीली उंगली फेरी. फिर इंडेक्समें लिखा हूवा पेज नंबर निकालने के लिए उसने फाईलके कुछ पन्ने अपने एक खास अंदाजमें पलटे.
"'बी2' ... मिसेस अँजेनी कार्टर..." नर्स तसल्ली करने के लिए बोली.
" हां ...अँजेनी कार्टर" जॉनने कंन्फर्म किया.
जॉन उत्सुकतासे उसकी तरफ देखने लगा. लेकिन वह एकदम शांत थी. जैसे वह जॉनके सब्रका इंतहान ले रही हो. जॉनको उसका गुस्सा भी आ रहा था.
'' सॉरी ... मिस्टर ..?" नर्सने जॉनका नाम जानने के लिए उपर देखा.
जॉन का दिल और जोर जोरसे धडकने लगा.
"जॉन" जॉनने खुदको संभालते हूए अपना नाम बताया.
" सॉरी ... मिस्टर जॉन ... सॉरी फॉर इनकन्व्हीनियंस ... उसे दुसरी रूममें ... बी23 में शीफ्ट किया गया है...." नर्स बोल रही थी.
जॉनके जान मे जान आई थी.
"ऍक्यूअली ... बी2 बहुत कंजेस्टेड हो रहा था ... इसलिए उनकेही कहने पर...." नर्स अपनी सफाई दे रही थी.
लेकिन जॉनको कहा उसका सुनने की फुरसत थी? नर्स अपना बोलना पुरा करनेके पहलेही जॉन वहांसे तेजीसे निकल गया ... बी23 की तरफ.
...contd..
Posted by
Sunil Doiphode
at
4:39 PM
0
comments
Labels: hindi, hindi bhasha, hindi blog, hindi books, hindi font, hindi katha, hindi language, hindi literature, hindi novel, hindi sahitya, hindi software, hindi story, hindi subscribe, rastrabhasha




