रातके घने अंधेरेमे बस्तीसे दूर एक निर्जन, निर्मनुष्य स्थलपर एक गाडी आकर रुकी. गाडीसे ओवरकोट पहना हूवा एक साया बाहर आया. कडाके के ठंडमे अपने गाडीके पास वह साया खडा हो गया. बेचैन होकर वह साया अपने गाडीके पास चहलकदमी करने लगा. बिच बिचमें अपने घडीमेंभी देखता था. जाहिर था की वह किसीकी राह देख रहा था. उतनेमें सामने अंधेरेमे दो जलते हूए दिए उसे अपने तरफ आते हूए दिखाई दिए. उसकी चहलकदमी रुक गई. एक गाडी नजदिक आ गई. उस गाडीके हेडलाईटकी रोशनी उस साये के चेहरेपर पडी. वह साया दुसरा कोई ना होकर जॉन था. वह गाडी उसके गाडीके पास आकर रुकी. जॉन उस गाडीके पास गया. उस गाडीसे एक काला कोट और काली हॅट पहने हूए एक लंबा चौडा एक आदमी उतरा. उतरतेही उसने जॉनसे हस्तांदोलन किया " हाय जॉन"
" हाय अलेक्स" जॉनने उसका हाथ अपने हाथमें लेकर कहा.
" बोलो ... इतने सुनसान जगह, इतने रात गए, तूमने मुझे क्यो बुलाया? ?" अलेक्सने पुछा.
" बातही वैसी है. तुझे पताही होगा की हमारे डिपार्टमेंटकाही एक हमारा साथी खुनीसे मिल गया है ऐसा हमें संदेह है. अब ऐसी नौबत आई है की मै मेरेही किसी साथीपर भरोसा नही कर सकता. इसलिए मैने तुम्हे यहां बुलाया है " जॉन ने कहा.
" अच्छा तो उस कल्प्रीटको ढूंढना है. " अलेक्सने कहा.
" मुझे पता है की इस कामके लिए तुम्हारे सिवा दूसरा कोई काबिल डिटेक्टीव हो नही सकता" जॉन उसको सराहते हूए कहने लगा.
" एकबार तूमने काम मुझे सौप दिया की वह मेरा हो गया. तूम उसकी चिंता मत करो. जल्द से जल्द मै उसका पता लगाउंगा " अलेक्स आत्मविश्वास से कह रहा था.
" इस खुनीतक पहूचनेका मुझे तो दुसरा कोई उपाय नही दिखता. देखते है इससे कोई फायदा होता है क्या? जॉनने कहा.
" मतलब इस पतले धागे से स्वर्ग तक पहूचना है हमें...!" अलेक्सने मजाकमें कहा.
" स्वर्ग कैसा ... नर्क बोलो" जॉनने उसकी दुरूस्ती की.
" हां नर्कही कहना पडेगा " अलेक्स ने कहा.
... to be contd..
|
उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण) The horror, suspense, thriller online Hindi Novel based on my english screenplay 'Latched' registered with FWA. आप यह उपन्यास अपने दोस्तोंको ईमेलभी कर सकते है. |
|
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण) The suspense, thriller online Hindi Novel based on my published book. You can also Email this Hindi Novel to your friends! |
|
|
Showing posts with label kala sahitya. Show all posts
Showing posts with label kala sahitya. Show all posts
Wednesday, January 23, 2008
Ch-22: डिटेक्टीव्ह (शून्य-उपन्यास)
Posted by
Sunil Doiphode
at
8:53 AM
0
comments
Labels: kala sahitya, literature website, nibandh, novel website, patrika, Sahitya akadami, sahitya amrit, sahitya kunj, sahitya links, sahitya parishad, sahitya website, sahityik, samakalin sahitya
Subscribe to:
Posts (Atom)




