जॉनकी गाडी तेजीसे दौडने लगी थी. थोडीही देरमें जिस गाडीके पिछेके कांच पर खुनसे शुन्य निकाली हूई तस्वीर लगी थी वह गाडी उसे दिखाई देने लगी. वह गाडी दिखतेही जॉनके शरीर मे और जोश आगया और उसके गाडीकी गती उसने और बढाई. थोडीही देरमें वह उस गाडीके नजदीक पहूंच गया. लेकिन यह क्या? उसकी गाडी नजदीक पहूचतेही सामनेके गाडीने अपनी रफ्तार और तेज कर ली और वह गाडी जॉनके गाडीसे और दूर जाने लगी. जॉननेभी अपने गाडीकी रफ्तार और बढाई. दोनो गाडीकी मानो रेस लगी थी. रस्तेपर दुसरी ऐसी कोई खास ट्रॅफिक नही थी. यही दो गाडीयॉं एक के पिछे एक ऐसे दौड रही थी. जानको फिरसे लगा की वह अब सामनेके गाडीके नजदीक पहूंच सकता है. जॉनने उसके गाडीकी गती और तेज कर दी. थोडीही देरमें जॉनकी गाडी सामनेकी गाडीके एकदम नजदीक जाकर पहूंची. जॉनने जेबसे रिव्हॉल्वर निकाला और वह सामनेके गाडीके दिशामें फायर करनेही वाला था की अचानक सामने के ग़ाडीके कर्रऽऽ कर्रऽऽ ऐसा आवाज करते हूए ब्रेक लगे. जॉनकी गाडी उस गाडीके एकदम पिछे अनियंत्रित और बेकाबू रफ्तारसे दौड रही थी. सामनेके गाडीके ब्रेक लगे बराबर जॉनको अपने गाडीके ब्रेक दबानेही पडे. उसके गाडीके टायर चिखने लगे और सामनेके गाडीके साथ होनेवाली टक्कर बचानेके चक्करमें उसकी गाडी रोडसे निचे उतरकर एक जगह रुक गई. बडा भयानक ऍक्सीडेंट होते होते बचा था. ! ऍक्सीडेंट बचा यह देखकर जॉनके जानमे जान आयी. लेकिन यह क्या. वह दुसरी गाडी फिरसे शुरु हूई और जोरसे जॉनके गाडीके तरफ दौडने लगी. जॉन घाबराकर गाडीसे बाहर निकलने की कोशीश करने लगा था लेकिन तबतक वह गाडी उसके गाडीको डॅश कर निकलभी गई थी. जॉन इस हादसे संभलता नहीकी उसने देखा की उस गाडीसे उसकी दिशामें रिव्हॉल्वरकी गोलीयां आने लगी है. थोडी देरमें वह गाडी तेज रफ्तारसे निकल गई और फिर नजरोंसे ओझल हूई. जॉन उसकी गाडी शुरु करनेका प्रयास करने लगा. लेकिन उसकी गाडी शुरु होनेका नाम नही ले रही थी. आखीरमें लंगडते हूए वह गाडीसे बाहर आया और सामनेकी गाडी उसकी पहूंचसे निकलती देखकर चिढकर गुस्सेसे उसने अपनी कसी हूई मुट्ठी अपने गाडीपर जोरसे दे मारी.
... to be contd....
|
उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण) The horror, suspense, thriller online Hindi Novel based on my english screenplay 'Latched' registered with FWA. आप यह उपन्यास अपने दोस्तोंको ईमेलभी कर सकते है. |
|
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण) The suspense, thriller online Hindi Novel based on my published book. You can also Email this Hindi Novel to your friends! |
|
|
Showing posts with label indian rocks beach. Show all posts
Showing posts with label indian rocks beach. Show all posts
Monday, January 14, 2008
Ch-14: पिछा ... (शून्य-उपन्यास)
Posted by
Sunil Doiphode
at
9:03 AM
0
comments
Labels: american indian, indian art, indian head, indian jewelry, indian movie, indian recipe, indian reservation, indian river community college, indian rocks beach, indian summer, indian trails
Subscribe to:
Posts (Atom)




