उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण)
The horror, suspense, thriller online Hindi Novel based on my english screenplay 'Latched' registered with FWA.
आप यह उपन्यास अपने दोस्तोंको ईमेलभी कर सकते है.
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण)
The suspense, thriller online Hindi Novel based on my published book.
You can also Email this Hindi Novel to your friends!
उपन्यास - ब्लैकहोल (क्रमशः)
The Mystery, Horror, suspense online Hindi Novel based on my english screenplay 'Black Hole' registered with FWA.
Showing posts with label hindi chittha. Show all posts
Showing posts with label hindi chittha. Show all posts

Wednesday, August 6, 2008

Hindi Books - Black Hole CH-7 सायमन

थोडी देरमें वह हवेली, वह कुंआ और आसपासका इलाका देखनेके बाद गिब्सन अपने कारके पास वापस आ गया. कारके पास आनेके बाद फिरसे कुछ पलके लिए वह अपने विचारोंमे खोकर उस हवेलीकी तरफ देखने लगा. थोडी देरसे अपने विचारोंसे बाहर आते हूए उसने आसपास देखा. रास्तेके दोनों तरफ हवेलीसे दुर दुर तक कोई नही दिख रहा था. वहांसे दो चार मील दूर एक पहाडकी गोदमें एक बस्ती बंसी हूई देखकर गिब्सनको सुकुनसा महसूस हूवा.

गिब्सन कारमें बैठ गया और गाडी शूरु कर उसने अपनी गाडी उस बस्तीकी ओर दौडाई. जैसेही उसकी कार वहांसे चली गई, एक जगह झाडीके पिछे छूपे हूए चार लडके सायमन, रेयान, माल्कम और अब्राहम बाहर आ गए.

'' ए चलो वह चला गया '' अब्राहमने कहा.

'' कौन था वह ?'' सायमनने पुछा.

वे सब लडके उस पुराने हवेलीकी तरफ जाने लगे.

'' मुझे क्या मालूम? ... होगा कोई नया मुसाफीर ..'' माल्कमने कंधे उचकाकर कहा.

'' ए मेरी मां ने उस तरफ ना जानेकी हिदायत दी है '' उनमेंसे सायमन दुसरोंको सतर्क करनेके इरादेसे बोला.

'' अरे... बडे लोग हमेशा ऐसेही डराते है '' अब्राहमने बिनदास अंदाजमें उसकी चिंता दूर करनेके लिए उसकी पिठ थपथपाते हूए कहा.

'' नही ... मैने सुना है की ब्लॅक होलमें भूत है करके '' रेयान ने कहा.

'' अरे ... हम उस ब्लॅक होलकी तरफ नही जा रहे है '' माल्कमने उसे समझाते हूए कहा.

'' ब्लॅक होल?'' उनमेंसे सबसे छोटे सायमनने पुछा.

'' तुम्हे पता नही ?... लोग उस कुंएको ब्लॅक होल कहते है '' माल्कमने उसे आश्चर्यसे पुछा.

'' क्यो ? ... क्यो बोलते है ?'' सायमनने पुछा.

उनमेंसे सबसे बडे अब्राहमने सायमनके कमरके निचेवाले हिस्सेपर चांटा मारते हूए कहा, '' क्योंकी ... सारे 'होल' ब्लॅक नही होते है इसलिए ''

रेयान, माल्कम और अब्राहम उसकी मजाक उडाते हूए हंसने लगे. सायमनभी कुछ ना समझते हूए उनके साथ हसने लगा.

लडके अब हवेलीके सामने मैदानमे बॉल खेलने लगे. अब्राहमके हाथमें बॉल था, उसने वह दुसरे लडकोंको फेंककर मारनेसे पहले उस बॉलको गौरसे देखा. उस बॉलपर किसीने काले पेनसे मानवी खोपडीका भयानक चित्र निकाला हूवा था.

उनमेंसेही किसी लडके काम होगा यह ...

उसने सोचा. अब्राहम अब कौन लडका उसे सबसे नजदिक पडता है यह देखने लगा. रेयान उसे सबसे नजदिक लगा, इसलिए वह उसके पिछे तेजीसे दौडने लगा. दौडते हूए उसने जोरसे वह बॉल सामने दौड रहे रेयानके पिठमें मारा. वह रेयानके पिठमें बराबर बिचोबिच लगा.

'उं..क' रेयानके मुंहसे आवाज आया. चूंकी वह बॉल काफी कठीन था इसलिए उसे जोरसे लगा होगा.

वह बॉल उसके पिठमें लगकर एक तरफ उछल गया और उस दिशामें उछलता और लूढकता हूवा जाने लगा. उनके ग्रुपके दुसरे एक लडकेके पास, माल्कमके पास वह बॉल पहूंच गया. उसने दौडकर वह उठाया और वह अब कौन नजदिक पडेगा इसका अंदाजा लेने लगा. उसके पास, और पहूंचमे जो लडके थे वे अब उससे दूर भागने लगे. उनमेंसे एक, अब्राहिमका वह पिछा करने लगा. पिछा करते हूए उसने वह बॉल सामने दौड रहे अब्राहमके पिठमें जोरसे दे मारा. लेकिन अब्राहम चालाकीसे निचे झुक गया और बॉल लगनेसे बचनेमें कामयाब हो गया. बॉल अब दुसरे एक लडकेके, सायमनके सामनेसे उछलता हूवा, लूढकता हूवा, आगे आगे जाने लगा. इस बार चूंकी माल्कमका निशाना गलत हूवा था बॉलको काफी गती थी. सायमन उस बॉलके पिछे दौडने लगा. उस बॉलमें इतनी गती थी की वह बॉल उछलता हूवा उस ब्लॅकहोलके इर्दगिर्द जो एक पत्थरोंका ढेर था उसके उपर जाकर पहूंच गया और निचे कुंएकी दिशामें लुढकने लगा. सायमन उस बॉलको पकडनेके लिए जी तोड कोशीश करने लगा. लेकिन उसका कुछ फायदा नही हूवा. वह बॉल लूढकते हूए उस कुंएमें गिरही गया. लेकिन यह क्या ? उस पत्थरके ढेरसे सायमन फिसल गया और वहभी उस बॉलके पिछे कुंएमें लूढकने लगा.

बाकी लडके कुंएके इर्दगिर्द जमा हो गए और सायमनको मदद करनेकी कोशीश करने लगे. सायमन उस कुंएके किनारेपर एक पत्थरका आधार लेते हूए, एक पैर कुंएमें तो दूसरा पैर उपर किसी पत्थरका सहारा ढूंढता हूवा, इस हालमें लटक रहा था. लडके गडबडा गए, घबरा गए, उन्हे क्या किया जाए कुछ सुझ नही रहा था. वे एक दूसरेका हाथ पकडकर उसकी जंजीर बनाते हूए सायमनके पास पहूंचनेका प्रयास करने लगे. जंजीर बनाते हूए सबसे आखिर माल्कम सायमनके पास पहूंचनेही वाला था इतनेमें सायमनने जिस पत्थरको पकडा था वही पत्थर ढिला होकर बाहर आगया और वह पत्थर और सायमन दोनो कुंएमें गिर गए. गिरते हूए उसकी एक बडी चिख वातावरणमें गुंजी और वह किसी हैवानके मुंहमें गायब हूवा हो ऐसे एकदमसे बंद होगई.


क्रमश:...


Hindi books, Hindi sahitya, Hindi entertainment, manoranjan, Read Hindi on internet, Hindi blog, Hindi chittha, Hindi patrika, Hindi epatrika, Hindi ebook, Hindi free book

Tuesday, May 27, 2008

Hindi on Internet - Novel - अद-भूत CH-29 स्पेशल मिशन / Special Mission

People may doubt what you say, but they will always believe what you do - ANONYMOUS


---


सॅम पुलिस स्टेशनमें बैठकर एक एक बातके उपर गौरसे सोच रहा था और अपने पार्टनर के साथ बिच बिचमें चर्चा कर रहा था.

'' एक बात तुम्हारे खयाल मे आगई क्या ?'' सॅमने शुन्यमें देखते हूए अपने पार्टनरसे पुछा.

'' कौनसी ?'' उसके पार्टनरने पुछा.

'' अबतक तिन कत्ल हूए है ... बराबर?''

'' हां ... तो? ''

'' तिनो कत्लके पहले जॉर्जको यह अच्छी तरहसे पता था की अगला कत्ल किसका होनेवाला है '' सॅमने कहा.

'' हां बराबर''

'' और तिसरे कत्लके वक्त तो जॉर्ज कस्टडीमें बंद था. '' सॅमने कहा.

'' हां बराबर है '' पार्टनरने कहा.

'' इसका मतलब क्या ?'' सॅमने मानो खुदसेही सवाल पुछा हो.

'' इसका मतलब साफ है की उसका काला जादू जेलके अंदरसेभी काम कर रहा है '' पार्टनर मानो उसे एकदम सही जवाब मिला इस खुशीसे बोला.

'' बेवकुफकी तरह कुछभी मत बको ..'' सॅम उसपर गुस्सेसे चिल्लाया.

'' ऐसी बात बोलो की वह किसीभी तर्कसंगत बुध्दी को हजम हो...'' सॅम अपना गुस्सा काबूमें रखनेकी कोशीश करते हूए उसे आगे बोला.

बेचारे सॅमके पार्टनरका खुशीसे दमकता चेहरा मुरझा गया.

काफी समय बिना कुछ बात किये शांतीसे बित गया.

सॅमने आगे कहा, '' सुनो, जब हम जॉर्जके घर गए थे तब एक बात हमने बडी स्पष्टतासे गौर की ....''

''कौनसी ?''

'' की जॉर्जके मकानको इतनी खिडकीयां थी की उसके पडोसमें किसीकोभी उसके घरमें क्या चल रहा है यह स्पष्ट रुपसे दिख और सुनाई दे सकता है .'' सॅमने कहा.

'' हां बराबर...'' उसका पार्टनर कुछ ना समझते हूए बोला.

अचानक एक विचार सॅमके दिमागमें कौंध गया. वह एकदम उठकर खडा हो गया. उसके चेहरेपर गुथ्थी सुलझननेका आनंद झलक रहा था.

उसका पार्टनरभी कुछ ना समझते हूए उसके साथ खडा हो गया.

'' चलो जल्दी... '' सॅम जल्दी जल्दी दरवाजेकी तरफ जाते हूए बोला.

उसका पार्टनर कुछ ना समझते हूए सिर्फ उसके पिछे पिछे जाने लगा.

एकदम ब्रेक लगे जैसा सॅम दरवाजेमें रुक गया.

'' अच्छा तुम एक काम करो ... अपने टीमको स्पेशल मिशनके लिए तैयार रहनेके लिए बोल दो'' सॅमने उसके पार्टनरको आदेश दिया.

उसका पार्टनर पुरी तरह गडबडा गया था. उसके बॉसको अचानक क्या हूवा यह उसके समझ के परे था.

स्पेशल मिशन?...

मतलब कही कातिल मिला तो नही ?...

लेकिन उनकी जो अभी अभी चर्चा हूई थी उसका और कातिल मिलनेका दुर दुरतक कोई वास्ता नही दिख रहा था..

फिर स्पेशल मिशन किसलिए?....

सॅमका पार्टनर सोचने लगा. वह सॅमको कुछ पुछनेही वाला था इतनेमें सॅम दरवाजेके बाहर जाते जाते फिरसे रुक गया और पिछे मुडकर बोला ,

'' चलो जल्दी करो ...''

उसका पार्टनर तुरंत हरकतमें आगया.

जानेदो मुझे क्या करना है? ...

स्पेशल मिशन तो स्पेशल मिशन..

सॅमके पार्टनरने पहले टेबलसे फोन उठाया और एक नंबर डायल करने लगा.


क्रमश:...

Tuesday, January 8, 2008

Ch-10: माय गॉड ... (शून्य-उपन्यास)

हयूयानाके शवके आसपास इनव्हेस्टीगेशन कर रहे टेक्नीकल लोगोंकी भीड हूई थी. उनको दिक्कत ना हो इसलिए जॉन और सॅम बेडरूमसे बाहर चले गए. बाहर हॉलमेंभी जॉनके कुछ और साथी थे. उनमेंसे डॅन बाकी कमरोंमे कुछ मिलता है क्या यह ढूंढ रहा था. इतनेमें डॅनका व्हायब्रेशन मोडमें रखा हूवा मोबाईल व्हायब्रेट हूवा डॅनने फोन निकालकर नंबर देखा. नंबर तो पहचानका नही लग रहा था. डॅनने मोबाईल बंद कर जेबमे रखा और फिर अपने काम मे व्यस्त हूवा.

थोडी देरमें डॅनके फोनपर एस. एम. एस. आया. एस. एम. एस. उसी फोन नंबरसे आया था. उसने मेसेज खोलकर देखा-

'डॅन फोन उठावो ... वह तुम्हारे लिए बहुत फायदेका सौदा रहेगा.'

डॅन सोचमें पड गया. ऐसा किसका एस. एम. एस. हो सकता है? फायदा यानी किस फायदेके बारेंमे वह बात कर रहा होगा? अपने दिमागपर जोर देकर डॅन वह नंबर किसका होगा यह याद करनेकी कोशीश करने लगा. शायद नंबर अपने डायरीमें होगा यह सोचकर उसने डायरी निकालनेके लिए जेबमें हाथ डालाही था की डॅनका मोबाईल फिरसे व्हायब्रेट होगया. वही नंबर था. डॅनने मोबाईलका बटण दबाकर मोबाईल कानको लगाया.

उधरसे आवाज आई-

'' मै जानता हू अब तुम कहा हो .. हयूयाना फिलीकींन्सके फ्लॅटमें ... जल्दीसे कोई सुनेगा नही , कोई देखेगा नही ऐसे जगहपर जावो... मुझे तुमसे बहुत महत्वपुर्ण बात करनी है ''


जॉन और अँजेनी हॉलमें बैठे थे.

'' इस दोनो खुनसे मै कुछ नतिजे तक पहूंचा हूं...'' जॉन अँजेनीको बताने लगा.

"'कौनसे?" अँजेनीने पुछा.

'' पहली बात... यह की यह खुनी .. इंटेलेक्च्यूअल्स इस कॅटेगिरीमे आना चाहिए'" जॉनने कहा.

'' मतलब?'' अँजेनीने पुछा

'' मतलब प्रोफेसर , वैज्ञानिक, मॅथेमॅटेशियन ... या ऐसाही कोई उसका प्रोफेशन होना चाहिए'" जॉनने अपना तर्क बताया.

'' कैसे क्या?"' अँजेनीने पुछा.

'' उसके शून्यसे रहे लगावसे ऐसा लगता है... लेकिन 0+6=6 और 0x6 =0 ऐसा लिखकर उसे क्या सुझाना होगा?'' जॉनने जैसे खुदसेही पुछा.

'' ऐसा हो सकता है की उसे सब मिलाकर 6 खुन करने होंगे'' अँजेनीने अपना कयास बताया.

"' हां हो सकता है'' जॉन सोचमें डूबा उसकी तरफ देखते हूए बोला.

जॉनने मौकाए वारदात पर निकाले कुछ फोटो अँजेनीके पास दिए.

'' देखो इस फोटोंसे कुछ खास तुम्हारे नजरमें आता है क्या?"" जॉनने कहा.

'' एक बात मेरे ध्यानमें आ रही है ...'' जॉनने कहा.

'' कौनसी?'' फोटोकी तरफ ध्यानसे देखते हूए अँजेनीने पुछा.

'' की दोनोभी खून अपार्टमेंटके दसवे मालेपरही हूए है ...'' जॉनने कहा.

अँजेनीने फोटो देखते हूए जॉनकी तरफ देखते हूए कहा, '" अरे हां... तुम बराबर कहते हो ... यह तो मेरे ध्यानमेंही नही आया था"''

अँजेनी फिरसे फोटो देखनेमें व्यस्त हूई. जॉन उसके चेहरेके हावभाव निहारने लगा. अचानक अँजेनीके चेहरेपर आश्चर्यके भाव आ गए.

'" जॉन यह देखो ...'' अँजेनी दो तस्वीरें जॉनके हाथमें पकडाते हूए बोली.

जॉनने वे दोनो तस्वीरे देखी और अनायास ही उसके मुंह से निकल गया,''

'" माय गॉड...''

जॉन उठकर खडा हो गया था.
... to be contd...

Enter your email address to SUBSCRIBE the Hindi Novels:

आप HindiNovels.Net इस अंतर्जाल पर आनेवाले

वे आगंतुक है

Marathi Subscribers

English Subscribers

Hindi Subscribers

Next Hindi Novels - Comedy, Suspense, Thriller, Romance, Horror, Mystery

1. करने गया कुछ कट गयी साली मुछ (कॉमेडी)
2. मधूराणी (the story of femine power)
3. सायबर लव्ह (लव्ह, सस्पेन्स)
4. अद-भूत (हॉरर, सस्पेंन्स थ्रीलर)
5. मृगजल (लव्ह ड्रामा, सायकॉलॉजीकल थ्रीलर)
6. फेराफेरी (कॉमेडी)
7. लव्ह लाईन (लव्ह, कॉमेडी, सस्पेन्स)
8. ब्लॅकहोल (हॉरर, मिस्ट्री, सस्पेन्स)

About Hindi

Hindi is the name given to an Indo-Aryan language, or a dialect continuum of languages, spoken in northern and central India (the "Hindi belt")Native speakers of Hindi dialects between them account for 41% of the Indian population (2001 Indian census). That is the reason because of which the entertainment industry in India mainly use Hindi. And the idustry which is also called as bollywood is the second largest industry producing movies in the world. As defined in the Constitution, Hindi is the official language of India and is one of the 22 scheduled languages specified in the Eighth Schedule to the Constitution. Official Hindi is often described as Modern Standard Hindi, which is used, along with English, for administration of the central government. Standard Hindi is a sanskritised register derived from the khari boli dialect. Urdu is a different, persianised, register of the same dialect. Taken together, these registers are historically also known as Hindustani.