पोलिसकी गाडी कमांड1के घरके सामने आकर रुकी. गाडी रुकतेही गाडीसे पुलिसकी एक टीम निचे उतरी. उस टीमने उतरतेही दौडते हूए जाकर कमांड1के घरको चारो तरफसे घेर लिया. जॉन अपने वॉकी टॉकीसे सबसे संपर्क बनाए था और बिच बिचमें उन्हे निर्देश दे रहा था. सब लोगोंने अपनी अपनी पोजीशन ली है इसकी तसल्ली होतेही जॉन और सॅम धीरे धीरे कमांड1के घरके मुख्य व्दारके तरफ जाने लगे. दरवाजा खुलाही था.
मतलब जरुर कोई अंदर होगा ...
वे दोनो एकदुसरेको गार्ड करते हूए घरके अंदर घुस गए. उनकी पैनी नजर चारो तरफ घुम रही थी. हॉलमें कोई नही था. उसने वॉकी टॉकीसे आदेश देकर और दो साथीयोंको अंदर बुलाया. दो लोग अंदर आतेही घरमें इधर उधर बिखेरकर सारे कमरेकी तलाशी लेने लगे. कही कोई नही दिख रहा था. जॉन बेडरूमसे सटकर जो सिढीयां थी उसके पास गया. सिढीयोंसे उपर जानेका वह सोच ही रहा था की उसका खयाल सिढीयोंके निचे गया. वहां उसे सिढीयोंके निचेसे तहखानेमें जानेके लिये रास्ता दिखाई दिया.
" सॅम, जरा इधरतो आवो. देखो इधर एक रास्ता है." जॉनने सॅमको बुलाया.
" और तुम लोग घरमे हाथोंके और उंगलियोंके निशान ढूंढो. इसका संबंध किन कीन लोगोंसे था यह तो पता चलेगा." जॉनने सिढीयोंसे निचे जाते हूए फिंगरप्रिन्टस एक्सपर्टको आदेश दिया.
जॉनने सिढीयोंके निचे तहखानेका दरवाजा धकेलकर थोडासा खोलकर अंदर झांककर देखा. अंदर घने अंधेरेके सिवा कुछभी दिखाई नही दे रहा था.
जॉनने चूपकेसे सॅमको 'टॉर्च' लानेके लिए इशारा किया.
सॅम सिढीयोंके निचेसे चूपकेसे बाहर निकला और फिर दौडकर जाकर उसने टार्च लाया. टॉर्च शुरु कर उसने जॉनके हाथमें थमाया. जॉन एक हाथमें टॉर्च और दुसरेमें बंदूक लेकर धीरे धीर तहखानेमें जाने लगा. उसके पिछे पिछे सॅम बंदूक लेकर उसको गार्ड करता हूवा अंदर जाने लगा. जॉन इधर उधर टार्चकी रोशनी तहखानेमें डालते हूए अंदर जाने लगा. अंदर कोई नही था. तहखानेमे कोई खास सामान नही था. छुपनेके लिएभी कोई जगह अंदर दिख नही रही थी. आखीर उनका ध्यान तहखानेमें बिचोबिच रखे कॉम्प्यूटरकी तरफ गया.
' इतनी छुपी जगहपर कॉम्प्यूटर? " जॉनने आश्चर्यसे कहा.
" कुछ गडबड दिखती है " सॅमने अपनी राय व्यक्त की.
दोनो कॉम्प्यूटरके पास जाकर उसे ध्यान देकर निहारने लगे.
" जरा वह स्वीचतो ऑन करो " जॉनने सॅमको कॉम्प्यूटरका पावर स्वीच ऑन करनेके लिए कहा.
सॅमने पावर स्वीच ऑन किया और जॉनने काम्प्यूटर ऑन किया. वे काम्प्यूटर शुरु होनेकी राह देखते हूए स्क्रीनकी तरफ देखने लगे. पहले काले मॉनिटरपर बाएं कोनेमे कुछ सफेद शब्द दिखने लगे और फिर कॉम्पूटरकी मेमरी टेस्टका रिझल्ट मॉनिटरपर आगया.
और अचानक कॉम्प्यूटरपर मेसेज आगया-
' नो बूट डिस्क फाऊंड'
" अब इसको क्या हूवा? " सॅमने आश्चर्यसे कहा.
तबतक जॉनके और दो साथी वहां आए थे.
" क्या हूवा? " हॅरीने पुछा, जो अभी अभी अंदर आया था.
" हॅरी, देखोतो यह काम्प्यूटर क्यों शुरु नही हो रहा है?" जॉनने हॅरीको कॉम्प्यूटरको देखनेके लिए कहा.
हॅरी कॉम्प्यूटर टेक्नीशियन था. उसने फिरसे कॉम्प्यूटरका बटन बंद शूरु करके देखा. फिरसे काले स्क्रिनके बाए कोनेमें कुछ सफेद शब्द दिखने लगे. फिर मेमरी टेस्ट हूई और आखीर वही मेसेज -
' नो बूट डिस्क फाऊंड'
हॅरीने कॉम्प्यूटरका स्वीच ऑफ किया और अपने जेबसे स्क्रू ड्रायव्हर निकालकर वह सी.पी.यू. खोलने लगा.
" क्या हूवा ? " सॅमने हॅरीको पुछा.
" सर, कॉम्प्यूटर खोलनेके सिवा कुछ पता चलेगा नही " हॅरीने कहां.
हॅरीने जब सी.पी.यू.का कॅबिनेट खोला, वह आश्चर्यसे अंदरके हार्डवेअरकी तरफ देखने लगा.
" क्या प्रॉब्लेम है ? " जॉनने हॅरीको पुछा.
" सर इसकीतो हार्डडिस्कही गायब है " हॅरी अपने चेहरेका पसीना पोंछते हूए बोला.
" क्या? हार्डडिस्क गायब है? " जॉन और सॅमके मुंहसे आश्चर्यसे एकदम निकला.
" कौन ले गया होगा?" सॅमने जैसे खुदसेही पुछा.
" इसका मतलब उस हार्ड डिस्कमें कुछ तो महत्वपुर्ण जानकारी होगी." जॉनने अपनी आंखे छोटी कर सॅमको अपना तर्क बयान किया.
जॉनने एकबार फिरसे तहखानेमें टॉर्चके रोशनीमे एक चक्कर मारकर देखा.
" अच्छा, उस फिंगरप्रींट टेक्नीशीयनको इधर बुलावो. शायद इस कॉम्प्यूटरके अंदर जिसनेभी हार्डडिस्क निकाली उसके उंगलीयोंके निशान होगे. " जॉनने सॅमको निर्देश दिया.
क्रमश:...