उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण) The horror, suspense, thriller [Email this] English Version-> [Aghast]
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण) The suspense, thriller [Email this] English Version->[Zero]
उपन्यास - ब्लैकहोल (संपूर्ण) The Mystery, horror, suspense Email this English Version->[Black Hole]
उपन्यास - ई लव्ह (संपूर्ण) The suspense, thriller Email this English Version->[eLove]
उपन्यास -मधुराणी (Current Novel)
Story of a femine power
English Version->[Honey]
A translator to translate ‘Mrugjal & Madhurani’ from English/Marathi to Hindi is required on volunteer basis Interested may contact -> marathinovel at gmail.com. Due credit as ‘Hindi version by ---XYZ---‘ will be given on the blog ‘HindiNovels.net’.

Hindi literature - Black Hole CH-48 वह चमकिला पत्थर

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous proverbs -

If all pulled in one direction, the world would keel over.

--- Yiddish proverb


'' क्या आप डॉ. स्टिव्हन हॉल्स हो?'' जाकोबके मुंहसे आश्चर्यसे निकल गया.

इतनी देरसे उसके इर्दगिर्द घुम रहा बुढा मतलब कोई और ना होकर जिसने वह ब्लॅकहोल्स बनाए वह जेष्ठ संशोधक डॉ. स्टिव्हन हॉल्स है इसका जाकोबको आश्चर्य लग रहा था.

'' लेकिन आप ऐसे नकारात्मक बोलोगे इसकी उम्मीद नही थी ... आप एक संशोधक हो ... मुझे तो आपपर बहुत गर्व था... मुझे माफ करदो लेकिन ... आपके मुंहसे ऐसी नकारात्मक बाते शोभा नही देती ...'' जाकोबने कहा.

जाकोबको अबभी विश्वास नही हो रहा था की वह बुढा ही डॉ. स्टिव्हन हॉल्स होगा.

तभी जाकोबका ध्यान सुझान, डॅनियल, ब्रॅट और बाकी इकठ्ठा हूए पुलिस स्टाफकी तरफ गया. वे एक गृप बनाकर खडे थे.

जाकोबने उस गृपकी तरफ देखकर कहा, '' यह संशोधन आगेभी जारी रखनेके लिए कुछ तो रास्ता होगा .... मुझे कुछतो करनाही पडेगा ... क्योंकी मुझे मेरे अंदरका वैज्ञानिक चुप बैठने नही देगा ...''

'' तुम्हे लगता है मैने प्रयास नही किया होगा ?'' डॉ. स्टिव्हनने पुछा.

जाकोबने डॉ. स्टिव्हनकी तरफ देखा अनदेखा करते हूए वह उस गृप की तरफ बढने लगा जिसमें सुझान, डॅनियल और बाकि लोग खडे थे. उसने नजदिक जाकर देखा तो वे लोग इकठ्ठा होकर वहां जमिनपर कुछ पडा होगा उसकी तरफ गौरसे देख रहे थे. उस गृपकी तरफ बढते हूए जाकोबके चेहरेपर अब एक जितभरी मुस्कुराहट दिखने लगी. उसका चेहरा खुशीसे चमकने लगा. स्टेला जाकोबकी तरफ आश्चर्यसे देख रही थी. उसके मनमें क्या चल रहा होगा यह समझनेका वह प्रयास करने लगी.

तभी अचानक जोरसे चिल्लाकर डॉ. स्टिव्हनने जाकोबको हिदायत दी ,

'' जाकोब... रुको ... ऐसा मत करो ... वह खतरनाक है ''

शायद डॉ. स्टिव्हनको उसके मनमें क्या चल रहा है उसका अंदाजा हो गया था.

जाकोब रुकनेके लिए तैयार नही था. उसने डॉ. स्टिव्हनको कोई जवाब नही दिया. उनकी तरफ मुडकर देखते हूए वह सिर्फ अजिब तरहसे मुस्कुराया.

स्टेलातो कुछ समझ नही पा रही थी. वह संभ्रमसे कभी जाकोबकी तरफ तो कभी डॉ. स्टिव्हनकी तरफ देख रही थी. .

जाकोब उस इकठ्ठा हूए लोगोंके और करीब गया.

'' जाकोब रुको ...'' डॉ. स्टिव्हन फिरसे चिल्लाए.

लेकिन जाकोब रुकनेके लिए तैयार नही था. वह अब सुझानके पास गया.

जाकोबने फिरसे एकबार स्टेला और डॉ. स्टिव्हनकी तरफ देखा. वह अबभी उनकी तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था.

स्टेलाको अबभी जाकोबके मनमे क्या चल रहा है और अब आगे वह क्या करने वाला है, कुछ समझमें नही आ रहा था. लेकिन डॉ. स्टिव्हनको शायद उसके मनमें क्या चल रहा है और अब आगे वह क्या करनेवाला है यह पता चल चूका था.

'' नही ऐसा मत करो .... उसकी जानको खतरा है '' डॉ. स्टिव्हनने जाकोबको फिरसे चेतावनी दी.

लेकिन वह सुननेके स्थितीमें नही था. एक पलकाभी समय ना गवाते हूए वह धीरे धीरे सुझानके शरीरमें प्रवेश करने लगा.

'' रुको जाकोब...'' डॉ. स्टिव्हनने आखरी बार चेतावनी दी.

लेकिन वह रुकनेके लिए तैयार नही था. वह अब पुरी तरहसे सुझानके शरीरमें प्रवेश कर चूका था.

सुझान, डॅनियल, ब्रॅट और बाकी पुलिस कर्मचारी इकठ्ठा खडे होकर जमीनपर पडे उस हिरेकी तरह चमक रहे पत्थरकी तरफ गौरसे देख रहे थे. तभी स्टेला वहां आ गई. उस गृपमें घुसकर उसने वह पत्थर उठानेकी कोशीश की. लेकिन वह पत्थर उसके हाथमें नही आ रहा था. उसका हाथ खोखला हो या फिर वह पत्थर खोखला हो इस तरह उसका हाथ उस पत्थरसे आरपार जा रहा था, लेकिन वह पत्थर उसके हाथमें नही आ रहा था. तभी सुझान सामने आ गई. उसकी हरकते अब धीमी हो गई थी. और वह सुस्त लग रही थी. उसने वह चमकिला पत्थर उठाया और वह उस पत्थरकी तरफ एकटक देखने लगी.


क्रमश:...


Famous proverbs -

If all pulled in one direction, the world would keel over.

--- Yiddish proverb


hindi library, hindi publication, hindi literature, hindi sahitya, hindi books, hindi upanyas, upanyas, hindi sahitya, hindi vangmay, hindi novels, hindi cinema, Hindi proverbs

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi literature - Black Hole CH-47 आप कौन है ?...

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Valuable thoughts -

My opinions may have changed, but not the fact that I'm right.

--- Ashleigh Brilliant


उन्हे कोई सुन नही सकता और देखभी नही सकता यह देखकर जाकोब मायूस हो गया था. वह स्टेलाके सामने जा खडा हो गया और हताशासे बोलने लगा -

'' मेरा संशोधन जहां तक डॉ. स्टिव्हन हॉल्स संशोधन करते हूए पहूंच गए थे और जहांसे आगे वह बढ नही पा रहे थे, वहां तक पहूंच गया था. ''

स्टेलाने जाकोबकी आंखोमें देखा. उसे अपने पतीके बारेमें गर्व महसूस हो रहा था.

'' सिर्फ कृत्रिम जग बनानाही काफी नही था ... तो औरभी बहुत कुछ बाकी और जरुरी था '' जाकोबने आगे कहा.

'' जैसे ?'' स्टेलाने पुछा.

'' जैसे ... जैसे उन्होने कृत्रिम जग बनाए थे... वैसेही कुछ सचमुछके जग का भी अस्तित्व होना चाहिए ''

'' हां ... तूमने मुझे यह पहलेभी एकबार बताया था '' स्टॆलाने कहा.

'' इसीलिए तो ... उस सचमुछके दुनियामें प्रवेश करनेका और वहांसे वापस आनेका कोई तो रास्ता होना चाहिए...वह रास्ता ढूंढनाभी इस संशोधनके एक हिस्सेके तौर पर उतनाही महत्वपुर्ण है ... अगर वह रास्ता नही मिला तो डॉ. स्टिव्हन हॉल्सने किए संशोधनका कोई मतलब नही बनता ... या यूं कहीए उसके सिवा यह संशोधन अधूरा है '' जाकोबने कहा.

अब वह बुढा आदमी उनके पास आकर उनके साथ शामील हो गया.

'' माय डियर... इस दुनियामें कुछभी अधुरा नही है ... हर एक चिजका उसका अपना एक अंत निर्धारीत किया हुवा है '' वह बुढा बोला.

जाकोब उस बुढेकी तरफ ध्यान ना देते हूए स्टेलाकी तरफ एकटक देखते हूए बोला,

'' लेकिन अब हम अपना संशोधन कैसे जारी रखेंगे ''

'' हां सचमुछ यह मुश्कील है ... अब फिलहाल हम कोई छोटी चिजभी पकड नही पा रहे है '' स्टेलाने कहा.

'' मेरे दोस्त ... अब तूम जहांभी हो ... वहां सब नियम अलग है ... यह पुरी तरह एक अलग दुनिया है '' उस बुढे ने कहा.

'' वह कुछभी हो ... एक बात तो तय है ... की वह संशोधन पूरा करनेके लिए हमें फिरसे वापस अपनी दुनियामें जाना चाहिए '' जाकोबने पक्के निर्धारके साथ कहा.

वह बुढा अब गुढतासे बोलने लगा था -

'' कोई एक ज्ञात अज्ञात ढूंढनेके लिए निकला

ढूंढेगा वह अज्ञात जी जानसे खेलकर फिरभी

दुनिया को वह कैसे बतायेगा अगर वह खुद अज्ञात हो चला''

'' वापस अपनी दुनियामें जाना ? ... माय डियर... बदकिस्मतीसे पहलेकी दुनियामें जाना मुझे तो मुमकिन नही लग रहा है '' वह बुढा बोला.

लेकिन अब जाकोबसे रहा नही गया, उसने पलटकर उस बुढेकी आंखोसे आंखे मिलाते हूए गुस्सेसे देखते हूए पुछा,

'' मुमकिन क्यो नही होगा ?''

'' क्योंकी ऐसा पहले ना कभी हुवा है ना भविष्यमें होगा ...'' उस बुढेने जवाब दिया.

जाकोबने ध्यानसे और उत्सुकतासे उस बुढेकी तरफ एकटक देखते हूए पुछा,

'' बाय द वे... आप कौन है ?... और आप हमारे पिछे क्यों लगे हो ?... मेहरबानी करके हमें हमारी स्थितीपर छोड दो '' जाकोबने झल्लाकर कहा.

'' मै डॉ. स्टिव्हन हॉल्स हूं '' उस बुढेने गुढतासे कहा.


क्रमश:...


Valuable thoughts -

My opinions may have changed, but not the fact that I'm right.

--- Ashleigh Brilliant


Hindi entertainment, Hindi literature, Hindi sahitya, Hindi cinema, Hindi songs, Hindi books, Hindi novels, Hindi pustake, Hindi wangmay, Hindi vangmay, vachanalaya, Hindi library, Hindi publication

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-46 एक अलग दुनिया

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Inspirational thoughts -

It's kind of fun to do the impossible.

---Walt Disney


सुझान, डॅनियल, ब्रॅट और बाकि पुलिस कर्मचारी हवेलीसे बाहर आकर विस्फोट हूए कुंएके इर्दगिर्द इकठ्ठा हो गए थे. आश्चर्यकी वजहसे उनकी हरकते एकदम धीमी हो गई थी. यह क्या होगया ? और क्यों होगया ? सब उनके समझ के बाहर था. स्टेला और जाकोबको सुझान दिखतेही उनके चेहरे खुशीसे दमक उठे. वे धीरे धीरे सुझानकी तरफ जाने लगे. लेकिन सुझानका उनकी तरफ कहा खयाल था. उसकी ढूंढती हूई नजर आसपास पत्थरोंके ढेरोंपर जा रही थी.

'' सुझान...'' जाकोबने उसे आवाज दिया.

उसे अब वही उसका भाई है यह बतानेकी जल्दी हो गई थी.

लेकिन वह उसपर यकिन करेगी ?...

उसके मनमें आशंका उठी.

'' सुझान..'' जाकोबने फिरसे आवाज दिया.

लेकिन यह क्या ? सुझान कोई प्रतिक्रिया नही दिखा रही थी. मानो उसे उसका आवाज सुनाई नही दे रहा हो. स्टॆलाने और जाकोबने एकदुसरेकी तरफ असमंजसभरी निगाहोसे देखा.

'' सुझान ...'' अब स्टेलाने, और जोरसे आवाज दिया.

फिरभी सुझानपर उसका कोई असर नही दिख रहा था.

वे अब उसके और करीब गए. जाकोबने अपना हाथ उसके कंधेपर रख दिया. लेकिन आश्चर्य!. उसका हाथ उसके कंधेपर ना टीकते हूए निचे गिर गया. उसका हाथ मानो खोखला हो या उसका शरीर खोखला हो ऐसे उसका हाथ उसके शरीरमें जाकर बाहर आगया. एक बडा आश्चर्यका आघात हूवा हो ऐसे स्टेला और जाकोब एकदुसरेकी तरफ देखने लगे. स्टेलानेभी अपनी तरफसे सुझानका हाथ पकडनेकी कोशीश की, लेकिन उसके हाथमेंभी उसका हाथ नही आया.

फिरसे वे दोनों एक दुसरेकी तरफ विस्मय और आश्चर्यसे देखने लगे.

स्टेला सुझानकी तरफ मुडी और उसे फिरसे जोरसे आवाज देते हूए बुलाने लगी,

'' सुझान..''

''... तूम मुझे सुन रही हो ना ?''

सुझानपर उसके बुलानेका कोई असर नही दिख रहा था.

सुझान, डॅनियल, ब्रॅट और बाकि पुलिस कर्मचारी इधर उधर आश्चर्यसे देख रहे थे. वे मानो सबके सब स्टेला और जाकोबके वहांके उपस्थितीसे पुरी तरह अनभिज्ञ थे.

जाकोब अब डॅनियलकी तरफ गया और उसके सामने जाकर उसका रास्ता रोकते हूए खडा हो गया.

'' डॅनियल..'' जाकोबने उसे आवाज दिया.

'' तूम मुझे सुन रहे हो ना ''

लेकिन डॅनियल मानो जाकोबके वहांके अस्तित्वको नकारते हूए सामने सिधा चलने लगा. और क्या आश्चर्य उसे चलते हूए जाकोबकी कोई बाधा या अवरोध ना होते हूए वह सिधा उसके शरीरसे होते हूए दुसरी तरफ आगे निकल गया. लेकिन जाकोब अपनी कोशीश छोडनेके लिए तैयार नही था. वह ब्रॅटके सामने जाकर खडा हो गया,

'' ऑफीसर... मेरी तरफ देखो '' जाकोब उसके आंखोकी सामने अपना हाथ हिलाकर उसका ध्यान अपनी तरफ आकर्षीत करनेका प्रयास कर रहा था.

लेकिन कोई फायदा नही हो रहा था.

तभी इतने लोगोंमेंसे कोई एक अपनी तरफ देख रहा है ऐसा जाकोबके ध्यानमें आगया. वह एक बुढा था. वह सिर्फ उसकी तरफ देखही नही रहा था बल्की उसकी तरफ देखते हूए मंद मंद मुस्कुराभी रहा था.

'' तुम्हे कोईभी सुन नही पाएगा ... और देख भी नही पाएगा '' उस बुढेने जाकोबसे कहा.

स्टेलाने उत्सुकतावश उस बुढेकी तरफ देखते हूए पुछा, '' लेकिन क्यो?''

'' क्योंकी तुम एक अलग विश्वमें हो '' उस बुढेने कहा.

'' फिर आप कैसे हमें देख सकते हो और सुनभी सकते हो '' स्टेलाने पुछा.

उसपर उस बुढेने जोरसे ढहाका लगाया और कहा,

'' क्योंकी तूम मेरे विश्वमें हो... ... तूम, वह और मै एक अलगही विश्वमें पहूंच गए है ... या यूं कहीए हम मर चूके है ऐसा कहा तो भी चलेगा...... क्योंकी इन लोगोंकी दुनियाके लिए हम मरही चूके है ... कुछ लोग हम जैसोंको आत्मा कहते है तो कोई भूत.... लेकिन यह सच है की हम इन लोगोंको देख सकते है, सुन सकते है लेकिन वे हमे देखभी नही सकते और ना सुन सकते है ''

जाकोबने और स्टेलाने असाहयतावश अपने आसपास खडे लोगोंकी तरफ देखा. सचमुछ जाकोब और स्टेला उन्हे देख, सुन सकते थे लेकिन वे उन्हे देखभी नही सकते थे और सुनभी नही सकते थे.


क्रमश:...


Inspirational thoughts -

It's kind of fun to do the impossible.

---Walt Disney


Hindi books, Rastrabhasha books, Hindi publication, Hindi prakashak, Hindi prakashan, akhabar, wartamanpatra, Hindi print, Hindi press, Hindi report, Hindi khabaren

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-45 इम्प्लोजन

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

The quotes from past -

The most difficult thing in the world is to know how to do a thing and to watch somebody else doing it wrong, without comment.

---T. H. White


हवेलीके सामने सब तरफ पत्थरोंके टूकडे फैले हूए थे और कुंएके पासतो पत्थरोंके छोटे छोटे ढेर बन गए थे. सब तरफ एक डरावना सन्नाटा फैला हूवा था. और कुंएमेंका वह ना खत्म होनेवाला अंधेरा खत्म होकर वहा कुंएके तलमें पाणी चमकने लगा था. कुंएके पास एक पत्थरके ढेरमें कुछ हरकत हो गई. उस ढेरसे धीरे धीरे एक आकृती उठकर खडी हो गई. वह स्टेला थी. खडी होनेके बाद उसने अपनी ढूंढती हूई निगाहे आसपास दौडाई. वह जाकोबको ढूंढ रही थी. वही एक जगह उसे जाकोब निचे गिरा हूवा दिखाई दिया. वह तुरंत उसके पास गई. उसने उसे सिधा कर उसका चेहरा अपनी तरफ किया.

'' जाकोब ...'' खुशीसे वह उसे आवाज देते हूए बोली.

लेकिन वह एकदम निश्चल था. उसने उसके शरीरको हिलाकर देखा. लेकिन कुछभी हरकत नही दिख रही थी. उसकी खुशी अब निराशामें बदलने लगी थी.

'' जाकोब ... चलो उठो ... .'' वह उसे और जोरसे हिलाकर चिंतायूक्त स्वरमें बोली.

फिरभी उसके शरीरमें कोई हरकत नही दिख रही थी. वह अब उसकी सांसे जांचकर देखते हूए उसे जोर जोरसे हिलाने लगी. जैसे ही उसने जाकोबके एक हाथकी उंगलियोंमे कंपन महसूस किया उसका चेहरा फिरसे खुशीसे खिल उठा. थोडीही देरमें जाकोबने धीरे धीरे अपनी आंखे खोली. उसके सामने उसकी स्टेला थी. दोनोंने आवेगसे एक दुसरेंको बाहोंमे भर लिया. उनके चेहरेपर खुशी समाये नही समा रही थी.

'' सचमुछ भगवानका शुक्रिया अदा करना चाहिए की हम सही सलामत बाहर निकल गए. '' जाकोबने कहा.

वे एक दुसरेकी बाहोंसे बाहर आ गए. स्टेलाने आधार देकर उसे खडे होनेमें मदद की. उनके शरीरपर जगह जगह चोटें आई थी और जख्म हो गए थे. उस ब्लॅकहोलसे बाहर निकलनेके लिए लगातार दौडनेसे वे काफी थक भी चूके थे. वे एकदुसरेको सहारा देते हूए धीरे धीरे चलने लगे.

'' लेकिन यह सारे विस्फोट क्यो होगए?... कुछ तो कारण होगा ?'' स्टेलाने पुछा.

'' तुम्हे पता है ... यह सब ब्लॅकहोल्स कैसे बने ?'' जाकोबने पुछा.

'' नही ... कैसे बने ?'' स्टेलाने पुछा.

'' ये सारे ब्लॅकहोल्स तैयार होगए वे 'इम्प्लोजन' इस प्रक्रियासे ... और वे एक दिन 'एक्सप्लोजन' इस प्रक्रियासे नष्ट होनेही वाले थे. ...'' जाकोबने कहा.

'' 'इम्प्लोजन' ?'' स्टॆलाने आश्चर्यसे पुछा.

'' हां 'इम्प्लोजन' यह ... 'एक्सप्लोजन' के एकदम उलटी प्रक्रिया है ... मुझे लगता है वे कृत्रिम तरीकेसे बनाए गए थे इसलिए जल्दी नष्ट हो गए. ...'' जाकोबने कहा.

'' मतलब ?... कही यह विश्वभी एक दिन ऐसेही विस्फोट होकर नष्टतो नही होनेवाला ?'' स्टेलाने उसके कहनेका मतलब समझकर पुछा.

'' हां एकदम बराबर ... लेकिन वह समय मानवी जिवनके हिसाबसे काफी बडा होनेसे वह इतने जल्दी नही आयेगा... कभीना कभी वह वक्त आयेगा यह निश्चित है .. लेकिन वह वक्त काफी लंबा होगा. '' जाकोबने कहा.


क्रमश:...


The quotes from past -

The most difficult thing in the world is to know how to do a thing and to watch somebody else doing it wrong, without comment.

---T. H. White


Hindi books, Hindi novels, Hindi news, Hindi stories, Hindi kathaye, Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi cinema, Hindi movies, Hindi songs, Hindi gane, Hindi paper

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Holes CH-44 हवेलीके बाहर

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Thoughts -

To be absolutely certain about something, one must know everything or nothing about it.

--- Olin Miller


जैसेही जाकोब और स्टेला 'ए' लेव्हलके पथरीली गुंफामें निचे जमिनपर गिर गए, वे तुरंत उठकर खडे होते हूए दौडने लगे. क्योंकी उन्हे पता था की उनके पास अब बहुत कम समय रह गया है. उसके सबुतके तौर परही शायद वे जब 'ए1' कुंएसे थोडेही सामने गए होगे तब 'ए1' कुंएमेभी भयानक विस्फोट हो गया. सब तरफ पत्थरके टूकडे फैल गए. कुछ पत्थरके टूकडे उन्हे लगे भी. लेकिन उन्हे रुकनेके लिए, या कहां लग गया है यह देखनेके लिए अब बिलकूल वक्त नही था. वे वैसेही जख्मी हालतमें ना रुकते हूए और पिछेभी ना देखते हूए दौडते रहे. उन्हे पता था की अब आखरी लेव्हल, जो एक बार पार करनेके बाद वे सकुशल बाहर निकल सकते है. दौडते हूए वे 'ए3' कुंएके पाससे गुजर गए. और थोडीही दुर गए होगे जब 'ए3' कुंएमेंभी एक भयानक विस्फोट हो गया. इस बार वे एकदम उस कुंएके पास थे. इसलिए वे उस विस्फोटके साथ पत्थरोंके टूकडोंके साथ हवामें उछाल दिए गए. इसबार उन्हे काफी चोटें आयी थी. लेकिन अब उनके बसमें कुछ नही बचा था. उस विस्फोटका बहाव उन्हे जहां ले जा रहा था उधर वे पत्थरोंके साथ हवामें उड रहे थे. उन्हे पता था की वे एकबार निचे गिर गए की उन्हे सबकुछ पथरीला होनेके कारण जोरोंकी चोटें आयेगी. शायद उस मारसे वे बचभी ना पाएं. लेकीन जब वे निचे गिरने लगे, उनके खयालमें आ गया की वे एकदम 'एक्झीट' कुंएके उपरही है. और निचे गिरनेके बाद वे बराबर 'एक्झीट' कुंएमेंही गिरने वाले है. इतनी भयानक परिस्थीतीमेंभी उनके चेहरेपर एक खुशीकी लहर दौड गई. एकबार वे उस कुंएमें गिरकर बाहर निकल गए की वे इस भयानक हालातसे छूटनेवाले थे. वे धीरे धीरे पत्थरोंके टूकडोंके साथ 'एक्झीट' कुंएमें गिरने लगे. गिरते हूए उन्हे पत्थरोंके टूकडोंसे चोटेंभी आ रही थी. लेकिन उन चोटोंके दर्दसे हम थोडीही देरमें इस गुंफासे बाहर निकलने वाले है यह खुशी जादा महत्वपुर्ण थी. अब वे 'एक्झीट' कुंएके उपरही थे. तभी जाकोबके कलाईपर जो चमकिला पत्थर बंधा हूवा था वह, शायद पत्थरोंकी मारकी वजहसे उसके कलाईसे खुल गया और निचे गिरने लगा. वह पत्थर उन दोनोंके पहलेही उस कुंएमें गिरने लगा. और उस पत्थरके पिछे अब जाकोब और स्टेलाभी धीरे धीरे उस कुंएमें गिरने लगे. लेकिन यह क्या ... वे उस 'एक्झीट' कुंएमें कुछ ही फासलेतक पहूंचे होगे तब उस 'एक्झीट' कुंएमेही अचानक एक भयानक विस्फोट हो गया. पत्थरोंके टूकडे सब तरफ फैल गए. वे पत्थरोंके टूकडे इधर उधर गिरकर, आसपासके पत्थरोंसे टकराकर आवाज होने लगा था. और वह सब खत्म होनेके बाद सब तरफ सन्नाटा और अंधेरा फैल गया. तुफानके बाद वाला सन्नाटा और आंखे चौधानीवाली रोशनीके बादवाला अंधेरा!

बाहर उस हवेलीमें ब्रॅट, डॅनियल, सुझान और बाकि पुलिस कर्मचारी अबभी स्टेला और गिब्सनको ढूंढ रहे थे. उन्हे वे तो मिलही नही रहे थे, लेकिन उनका कुछ नामोनिशानभी नही मिल रहा था. ब्रॅट उसके सहकर्मीयोंपर लगातार चिढकर चिल्लाए जा रहा था.

'इधर देखो'

'उधर देखो '

ऐसे निर्देश दे रहा था. उसके सहकर्मी उन्हे ढूंढ ढूंढकर थक चूके थे. तभी उन्हे एक भयानक विस्फोटका आवाज सुनाई दिया. कुछ क्षण तो उन्हे कुछभी समझमें नही आया. पागलों जैसे वे सब लोग अपनी अपनी जान बचाते हूए इधर उधर दौडने लगे. आखिर उनके खयालमें आ गया की विस्फोट हवेलीमें ना होकर हवेलीके बाहर हो गया है. लेकिन विस्फोट इतना बडा था की पुरी हवेली कांप गई थी. वे तुरंत हवेलीके बाहर दौडते हूए आ गए. जब वे हवेलीके मुख्य दरवाजेमें खडे होकर बाहर देखने लगे, वे भौंचके होकर स्तब्धतासे बाहरका दृष्य देखने लगे. बाहर जहां कुंआ था उसके आसपास और हवेलीके सामने सब तरफ पत्थरोंके टूकडे फैले हूए थे. अबभी विस्फोटसे बना हूवा धूल का घना बादल धीरे धीरे निचे आता हूवा दिखाई दे रहा था.


क्रमश:...


Thoughts -

To be absolutely certain about something, one must know everything or nothing about it.

--- Olin Miller


Hindi books, Hindi book, Hindi novels, upanyas, Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi publicatiosn on net, Hindi on net, Hindi on internet, eHindi, Hindi kala, Hindi lok kala, Hindi log, Hindi people

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-43 स्फोट

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Valuable thoughts -

Lots of times you have to pretend to join a parade in which you're not really interested in order to get where you're going.

---Christopher Darlington Morley (1890-1957)


स्टॆला और जाकोब उनके सामने गिरकर, टूकडे होकर बिखर गए पत्थरकी तरफ अबभी डर और आश्चर्यसे देख रहे थे. वे उन हादसेसे संभलते ना संभलते तभी उस गुंफाके एकदम दूसरे किनारे एक कुंएमें बडासा विस्फोट होगया. उनके चेहरे डरके मारे एकदम सफेदसे हो गए. उनके शरीरकी एक एक कोशीका डरके मारे शिथील हो गई थी. एक बडे पत्थरके पिछे छूपनेके लिए वे दौड पडे. पुरी गुंफामें उस विस्फोटकी वजहसे पत्थरोंके टूकडे इधर उधर फैल गए थे. कुछ टूकडे तो उनके एकदम सामने आकर गीर पडे थे. जिस कुंएमें विस्फोट होगया था वह अब कुंवा नही बचा था, वह एक पत्थरोंका बडासा एक ढेर बन गया था.

'' यह क्या हो रहा है ?'' स्टेलाने डरसे और सांस फुली हालमें पुछा.

'' चलो जल्दी... कुछ गडबड दिख रही है ... हमें यहांसे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहिए.....'' जाकोबने कहा.

एकदूसरेका हाथ कसकर पकडकर वे 'exit' कुंएकी तरफ दौडने लगे.

'exit' कुंएके पास पहूंचतेही उन्होने तुरंत दौडते दौडतेही उस कुंएमें छलांग लगाई.

'डी' लेव्हलसे स्टेला और जाकोब अब 'सी' लेव्हलके एक गुंफामें जमिनपर गिर गए थे. वे तुरंत उठकर खडे होगए.

'' चलो जल्दी उठो '' जाकोब उठते हूए उसका हाथ पकडकर उसे उठाता हूवा बोला.

उसने उसे उठकर खडे होनेमें मदत की. और उठे बराबर वे दोनोंभी 'सी' लेव्हलकी 'एक्झीट' कुंएकी तरफ जोरसे दौडने लगे. जाकोब उसका हाथ अपने हाथमें पकडकर, उसे लगभग खिंचते हूए सामने दौड रहा था और स्टेला उसके दौडनेके गतिसे अपने दौडनेकी गति मिलानेकी जी तोड कोशीश करते हूए दौड रही थी. जब वे लगभग 'एक्झीट' कुंएके पास पहूंचेही थे , दुसरा एक कुंआ 'सी2' में एक भयानक स्फोट हो गया.

'' देखो .. संभलकर ... उन पत्थरोंके टूकडे अपनी तरफ आ सकते है '' स्टेला दौडते हूए बोली.

फिरभी ना रुकते हूए उन्होने दौडते हूए 'एक्झीट' कुंएमें छलांग लगाई. वे 'एक्झीट' कुंएमें लगभग आधे अंतरतक पहूंचे होगे, तब उसी लेव्हलका और एक कुंआ 'सी1' मेंभी भयानक स्फोट हो गया था.

जाकोब और स्टेला 'बी' लेव्हलके पथरीले गुंफामें निचे जमिनपर गिर गए और उनके पिछे पिछे 'सी' लेव्हलके पत्थरके टूकडेभी उनके शरीरपर गिरने लगे. जाकोबने स्टेलाका शरीर अपने शरीरसे ढंकते हूए, उसका रक्षण करनेके लिए मानो अपने शरीकी ढाल बनाई थी.

थोडी देर बाद एकदूसरेको आधार देते हूए, पत्थरोंके टूकडे बाजू हटाते हूए, वे उठकर खडे होगए . उन्हे कुछ मामूली चोटे आई थी. उठनेके बाद उन्होने अपने टॉर्चेसके रोशनीमें 'एक्झीट' कुंआ ढूंढनेके लिए अपनी नजरे इधर उधर दौडाई, तो उन्हे 'बी2' कुंआ वे वहां आनेके पहलेही विस्फोटसे नष्ट हूवा दिखाई दिया . उस कुंएके जगह सिर्फ एक पत्थरोंका ढेर बचा था और पत्थरोंके टूकडे उस गुंफामें सब तरफ बिखरे हूए दिख रहे थे. उस सब तरफ बिखरे पत्थरोंके ढेरसे वे 'एक्झीट' कुंएकी तरफ जानेके लिए रास्ता ढूंढने लगे. 'एक्झीट' कुंआ तो उन्हे दिख रहा था, लेकिन बिचमें पत्थरके ढेर आ रहे र्थे, जो लांघकर उने दुसरी तरफ जाना था. वे बिचमें आ रहे पत्थरोंके ढेरपर चढ गए. चढते हूए उन्हे कोई दिक्कत नही हूई. लेकिन दुसरी तरफसे निचे उतरते हूए वे लगभग गिरते लूढकते हूए निचे गिरने लगे. उन पत्थरोंके बिचसे रास्ता निकालते हूए अचानक स्टेला जोरसे चिखी.

'' क्या हूवा ?'' जाकोबने पुछा.

जाकोबने देखा तो वह जंगली कुत्ता एक जगह पत्थरोंके ढेरके निचे कुचलकर मर गया था. उसका खून सब तरफ फैला हूवा था और आसपासके पत्थरभी उसके खूनसे सने थे.

पत्थरके ढेरसे लूढकते हूए निचे पहूंचनेके बाद, वे दोनों तुरंत उठ गए, और जितना हो सकता है उतने जोरसे 'एक्झीट' कुंएकी तरफ दौडने लगे. दौडते और चिल्लाते हूए उन्होने 'एक्झीट' कुंएके पास पहूंचतेही उस कुंएमें छलांग लगाई. उनके चिल्लानेका आवाज कम कम होते गया. वे उस कुंएमें लगभग बिचतक पहूंचे होगे तब अचानक उन्होने जिस 'एक्झीट' कुंएमें छलांग लगाई थी उसी कुंएमें एक भयानक स्फोट हो गया.


क्रमश:...


Valuable thoughts -

Lots of times you have to pretend to join a parade in which you're not really interested in order to get where you're going.

---Christopher Darlington Morley (1890-1957)


Hindi Novels, Hindi books, Hindi sangeet, Hindi sangit, Hindi movie, Hindi chitrapat, Hindi sahitya, Hindi mati, UP Bihar Hariyana Punjab Delhi Sahitya

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi vangmay - Black Hole CH-42 चेतना

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous proverbs -

One who sits between two chairs may easily fall down.

--- Proverb from Romania and Russia


जब जाकोब 'D' लेव्हलकी गुंफामें जमिनपर गिर गया, उसकी आंखे बंद थी. उसके शरीरमें कुछभी हरकत नही थी, लेकिन उसके शरीरमें एक सुक्ष्म स्तरपर कुछ हरकत चल रही थी. उसके शरीरसे एक चेतना बाहर निकलनेके लिए बेताब थी. वह चेतना उसके शरीरसे बाहर निकलनेके लिए जी तोड कोशीश कर रही थी, क्योंकी वह चेतना गिब्सनकी थी और शरीर अलगही था. बहुत प्रयास करनेके बाद, कोई रबड खिंचा जाए ऐसी वह चेतना उस शरीरसे बाहर निकल गई. लेकिन उस चेतनाका बेचैन उगम अबभी उस शरीरमें मौजूद था.

वह जाकोबके शरीरसे बाहर निकली हूई चेतना सिधे जाकर स्टेलाके बेडरुममें पहूंच गई. स्टेला बेडरुममें गहरी निंदमें सो रही थी. जैसेही वह चेतना उसके पास पहूंच गई, स्टेला घबराकर जैसे सपनेसे जाग गई हो ऐसे उठ गई. उसी समय उस चेतनाका उगम जो गुंफामें उस शरीरमें बेचैनीसे तडप रहा था, वह उस चेतनाको अपनी ओर खिचने लगा और वह चेतना बेडरुमसे खिडकीके मार्गसे अदृष्य हो गई.

जाकोबके शरीरमें जो उस चेतनाका उगम बडी बेचैनीसे तडप रहा था, उसकी वजहसे वह चेतना उस शरीरमें फिरसे खिंच ली गई और हमेशाके लिए उस शरीरमें कैद होकर रह गई, क्योंकी भलेही दिखनेमें वह शरीर अलग हो, उस शरीरका कण कण उस चेतनाका था. उस शरीरके हर कणपर उस चेतनाका हक था. अचानक उस शरीरने - जाकोबने उस गुंफामें पडे हूए अवस्थामें अपनी आंखे खोली ...


... 'D4' कुंएके किनारे खडा होकर जाकोब अपनी आपबीती स्टेलाको बता रहा था. स्टेला आश्चर्यसे उसकी कहानी सुनती हूई उसकी तरफ एकटक देख रही थी.

जाकोब उस कुंएके बगलमें खडे पत्थरपर तराशे प्रिझमजैसी आकृतीको स्पर्ष करते हूए बोला, '' जैसे तुम्हे पता हैही की ब्लॅकहोल 'A3' में 15 मिनट बाहेरके अंदरके 1 घंटे बराबर होते है ..... यानीकी वहां वक्त अपने वक्तके तुलनामें सामने दौडता है ..'' जाकोब अपना हाथ घडीकी दिशामें घुमाकर दिखाते हूए बोला.

उसने उसके टॉर्चकी रोशनी अब दुसरे कुंएके किनारे खडे एक पत्थरपर डाली, जिसपर 'D5' ऐसी खुदे हूए अक्षर दिख रहे थे.

'' और इस 'D5' ब्लॅकहोलमें वक्त उलटी दिशामें दौडता है ...'' जाकोब अपना हाथ घडीके उलटी दिशामें घुमाता हूवा बोला.

जाकोब फिरसे अपने हाथसे 'D4' कुंएके पास खडे पत्थरपर तराशे प्रिझमको हलकेसे छूकर बोला, '' लेकिन इस 'D4' ब्लॅकहोलमें वक्तका परिमाण पुरी तरह अलग है ... यहां वक्त आगे पिछे ... दोलायमान होता है ...'' जाकोबने अपना हाथ एक बार घडीकी दिशामें और फिर घडीके विरुद्ध दिशामें घुमाते कहा.

'' दोलायमान होता है मतलब ?'' स्टेलाने पुछा.

'' मतलब वहां वक्त किसी पेंडूलमकी तरह आगे पिछे दौडता है ...'' जाकोबने अपना हाथ पेंडूलमजैसा आगे पिछे करते हूए कहा,

स्टेला अबभी जाकोबकी तरफ आश्चर्यसे एकटक देख रही थी. उसकी आश्चर्यसे बडी हूई आंखोमें अब प्रेमका अंशभी दिख रहा था. जाकोब उसकी आंखोमें खोकर उसकी तरफ प्यारसे देखने लगा. वे एकबार फिरसे कसकर अलिंगणमें बद्ध होगए .

'' लेकिन इतने दिन तूमने मुझे यह सब क्यों नही बताया ?'' स्टेलाने पुछा.

वे अबभी आलिंगनमें बद्ध थे.

जाकोब आलिंगणसे बाहर आते हूए बोला, '' अपना पती ... वह भी एक पुरी तरह अलग शरीरमें ... मुझे आशंका थी की तूम इस बातपर यकिन कर पाती या नही ...''

उसने उसका हाथ अपने हाथमें लेकर थपथपाया और आगे कहा, '' इसलिए मैने तुम्हे यह सब धीरे धीरे ... इस गुंफामें सब बतानेके बाद, यानीकी तुम्हे यह टाईम, स्पेस और दुसरे विश्वकी थिअरी पुरी तरह समझनेके बाद बतानेका तय किया था ''

अब वे हाथमें हाथ लेकर धीरे धीरे उस गुंफामें चलने लगे थे.

'' मेरा मुझेही पता है की मै तुम्हारेसिवा यह सब दिन कैसे बिता सकी... तुम्हारे सिवा और फिरभी तुम्हारे साथ..'' स्टेलाने कहा.

'' मै तुम्हारी भावनाएं समझ सकता हूं ... फिरभी मुझे कहीं लगही रहा था की तुम सच एक दिन जरुर जानोगी'' जाकोब उसकी आंखोमें देखते हूए बोला.

तभी 'धप्प' अचानक एक बडासा पत्थर उनके सामने आकर गिरा. गिरनेके बाद उस पत्थरके टूकडे टूकडे होकर इधर उधर बिखेर गए थे. घबराकर और चौंककर वे एकदमसे दो कदम पिछे हट गए.


क्रमश:...


Famous proverbs -

One who sits between two chairs may easily fall down.

--- Proverb from Romania and Russia


Hindi katha, Hindi stories, Hindi gatha, Hindi books, Hindi novels, Hindi vangmay, Hindi wangmay, Hindi sahitya, Hindi writtings, Hindi writers, Hindi movies, Hindi songs

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi literature - Black Hole CH-41 कुंआ 'D4'

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous quotes -

Don't say you don't have enough time. You have exactly the same number of hours per day that were given to Helen Keller, Pasteur, Michaelangelo, Mother Teresa, Leonardo da Vinci, Thomas Jefferson, and Albert Einstein.

--- H. Jackson Brown


काफी समयतक स्टेला और जाकोब एकदुसरेके बाहोंमें अलिंगणबद्ध थे. उसे आखिर समझ चूका था की जाकोब ही गिब्सन है .

वह जाकोबकी बाहोंसे बाहर आगई और उसका चेहरा अपने हथेलियोंमें लेकर उसके चेहरेकी तरफ एकटक देखे जा रही थी.

गिब्सनके और जाकोबके चेहरेमें बिलकूल समानता नही थी.

'' लेकिन हनी, यह कैसे हूवा ?'' उसने उसके चेहरेकी तरफ गौरसे देखते हूए पुछा.

उधर बाहर सुझान, डॅनियल, ब्रॅट और बाकी पुलिस स्टाफने हवेलीका चप्पा चप्पा छान मारा था लेकिन स्टेला उन्हे कही नही दिख रही थी. ब्रॅटको उम्मीद थी की आज उसे गिब्सनभी मिलेगा. लेकिन उसकी उम्मीदके अनुसार कुछ नही हो रहा था. ब्रॅट अब चिढ चूका था.

ठिक है गिब्सन मिल नही रहा है लेकिन यह स्टेला कहा गई. ?...

उसे जमिन निगल गई की आसमान खा गया....

वह उसका गुस्सा आपने साथीयोंपर निकाल रहा था.

स्टॆला और जाकोब जिस कुंएके पास खडे थे वहा एक पत्थरपर 'D4' ऐसा खुदा हूवा था. उस पत्थरपर 'D4' के निचे 'खतरा ' ऐसा लिखा हूवा था और उसके और निचे प्रिझमकी तरह एक आकृती बनाई हूई थी. जाकोबने उस प्रिझमजैसे आकृतीको स्पर्ष किया और वह उस स्पर्षका अहसास करते हूए बोला,

'' यही वह ब्लॅकहोल है जो इन सब बातोंके लिए जिम्मेदार है ''

स्टेला उसकी तरफ देखते हूए वह और आगे क्या कहता है इसकी राह देखने लगी.

जाकोब अपनी कहानी बताने लगा .....


.... गिब्सन जब 'D' लेव्हलपर पहूंचा तब किसी अजनबीकी तरह अपने टॉर्चकी रोशनीमें इधर उधर देख रहा था. अपने हाथमें पकडे कागजादका संदर्भ लेकर वह धीरे धीरे चलते हूए 'D4' कुंएके पास आगया. उसने झुककर उस कुंएमें झांककर देखा. उसने अपने हाथमें पकडे कागजाद कुंएके किनारे एक जगह रखकर उसपर एक छोटा पत्थर रख दिया और दो कदम पिछे हटकर, दौडते हूए आकर उस कुंएमें छलांग लगा दी.

गिब्सन एक दुसरे पथरीले गुंफामें जमिनपर गिर गया. इधर उधर देखते हूए, अपने टॉर्चकी रोशनी गुंफामें डालकर वह उठकर खडा हो गया. उसने उसके सामने पत्थरके दिवारकी तरफ देखा. वह उस दिवारकी पास गया और उसने उस दिवार पर एक सफेद भूरभूरे पत्थरसे लिखा, ' वर्ल्ड इज ए मॅथेमॅटीकल एक्स्प्रेशन विच इज ए फन्क्शन ऑफ स्पेस ऍन्ड टाईम'

पुरा वाक्य लिखनेके बाद वह उन शब्दोंकी तरफ गौरसे देखने लगा. उसके खयालमें आगया की वे शब्द जिस क्रमसे लिखे गए थे उसी क्रममें एक एक करके उस दिवारसे गायब हो रहे है. उसने गुंफामें चारो तरफ नजर घुमाई. उसने अपने टॉर्चकी रोशनी गुफांमे इधर उधर डालकर उस गुंफामें 'Exit' कुंआ ढूंढा और वह उस कुंएकी तरफ चलने लगा.

वह चल रहा था और उसके शरीरपर पहने कपडे एक एक करके गायब होने लगे...

फिर उसके हाथमें पकडा टॉर्च गायब होगया ....

बादमें तो जो बदल हो रह थे उसकी गती और तेज हो गई.

धीरे धीरे गिब्सनकी उम्र कम होने लगी ....

इतनी कम की अब वह 7-8 सालका लडका हो गया था. ....

उसकी उम्र और कम होकर अब उसका लगभग 4-5 माहके छोटे बच्चेमें रुपांतर हो गया ....

आखिर तो वह पुरी तरह गायब होगया...

वह जहा खडा था वह अब कुछ भी बाकी नही बचा था ....

आगे तो जो गुंफा दिख रही थी वह गुंफाभी धीरे धीरे अदृष्य होने लगी...

एक क्षण ऐसा आगया की पुरी गुंफा अदृष्य होकर वहा कुछभी नही बचा...

.....

.....

अचानक मानो शून्यसे फिरसे वह गुंफा फिरसे अवतिर्ण होने लगी....

पुरी गुंफा अवतिर्ण होनेके बाद थोडी देरमें ...अचानक वह जहां खडा था वहा फिरसे एक बालक अवतिर्ण होगया .....

और धीरे धीरे उस बालककी उम्र बढने लगी .....

वह बालक धीरे धीरे बडा होकर उसका एक लडकेमें रुपांतर होने लगा...

वह लडकाभी अब धीरे धीरे उम्रसे बढने लगा. .....

वह लडका धीरे धीरे बढकर उसका अब एक आदमीमें रुपांतर होने लगा...

लेकिन वह आदमी अब गिब्सन नही बचा था...

वह पुरी तरहसे अलग आदमी... जाकोब बन गया था .....

धीरे धीरे उसके शरीरपर पहने कपडे वापस आ गए ....

उसके हाथमें पकडा टॉर्चभी वापस आ गया .....

अब घट अरही घटनाओंकी गती फिरसे कम हो गई. जाकोबको उसके सामने अब टॉर्चके रोशनीमें 'Exit'कुंआ फिरसे दिखने लगा. उसने सामने दिवारपर देखा, उस दिवारपर उसने लिखे शब्द धीरे धीरे फिरसे अवतिर्ण होने लगे -

' वर्ल्ड इज ए मॅथेमॅटीकल एक्स्प्रेशन विच इज ए फन्क्शन ऑफ स्पेस ऍन्ड टाईम'

जाकोब वह वाक्य पुरी तरहसे उस दिवारपर अवतिर्ण होनेकी राह देख रहा था. जैसेही वह वाक्य पुरी तरहसे उस दिवारपर अवतिर्ण हो गया, जाकोब उसके सामने दिख रहे 'Exit' कुंएकी तरफ तेजीसे दौडने लगा. कुंएके नजदिक पहूंचतेही , एक पलभी ना गंवाते हूए उसने झटसे उस कुंएमें छलांग लगा दी.


क्रमश:...


Famous quotes -

Don't say you don't have enough time. You have exactly the same number of hours per day that were given to Helen Keller, Pasteur, Michaelangelo, Mother Teresa, Leonardo da Vinci, Thomas Jefferson, and Albert Einstein.

--- H. Jackson Brown


Hindi novels, Hindi books, Hindi literature, Hindi sahitya, Hindi cinema, Hindi movies, Hindi songs, Hindi gani, Hindi poems, Hindi charolya, Hindi fiction, Hindi artwork

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi literature - Black Hole CH-40 तूम कौन हो ?

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Precious thoughts -

When people are free to do as they please, they usually imitate each other.

--- Eric Hoffer (1902-1983)


हवेलीके सामने अब स्टेला और पुलिसकी गाडीके बाजुमें और एक गाडी आकर खडी होगई. उसमेंसे ब्रॅट जल्दी जल्दी निचे उतर गया और पिछे मुडकर ना देखते हूएही उसने गाडीका दरवाजा जोरसे पिछे धकेलते हूए बंद किया. वह उतरतेही उसके लिए रुका पुलिस तुरंत अदबके साथ उसके सामने आकर खडा होगया.

'' अपनी टीम कहा है ? '' ब्रॅटने पुछा.

'' सर वे अंदर ... हवेलीमें गए हूए है '' उस पुलिसने जवाब दिया.

ब्रॅट उस हवेलीकी तरफ बढते हूए, उस पुलिसकी तरफ ना देखते हूए बोला, '' चलो''

वे दोनो जल्दी जल्दी हवेलीमें जाने लगे.

स्टेलाने अंदर एक ब्लॅकहोलमें फिरसे छलांग लगाई. उसने छलांग लगातेही वह जंगली कुत्ता एक पत्थरके पिछेसे, मुंहमे एक हड्डी लेकर उसे चबाते हूए उस कुंएके पास आगया. उस हड्डीको अबभी कही कही मांस बाकी था. वह उस कुंएके किनारेपर खडा होकर, वह हड्डी चबाते हूए अंदर झुककर, शायद स्टेलाको देखने लगा.

स्टेला दुसरे एक लेव्हलके पथरीली गुंफामें जमिनपर गिर गई थी. वह तुरंत उठकर खडी हो गई. तभी 'थड' एक आधा अधूरा खाया हूवा, कही कही मांस लगा हूवा हड्डीका टूकडा उसके सामने आकर गिरा. डरके मारे घबराकर उसके मुंहसे एक चिख बाहर निकल गई और वह उस हड्डीके टूकडेसे दो कदम पिछे हट गई.

हवेलीके सामने स्टेला और पुलिसकी गाडीयोंके बगलमें अब सुझानकीभी कार आकर रुक गई. उस हवेली और आसपासके परिसरकी तरफ अवाक होकर देखते हूए सुझान और डॅनियल कारसे उतर गए.

'' ऐसे इस डरावनी जगहपर वह क्या कर रही होगी ?'' डॅनियलने पुछा.

'' चलो जल्दी अंदर चलते है ... अबतक ब्रॅटने उसे ढूंढाभी होगा .'' सुझान हवेलीमे जानेकी जल्दी करते हूए बोली. सुझान सामने और डॅनियल पिछे पिछे, ऐसे दोनोभी जल्दी जल्दी हवेलीमें घूस गए.

स्टेला अंदर एक 'D' लेव्हलके गुंफामें थी. वह अपने टॉर्चकी रोशनी गुंफामें चारो ओर घूमाकर देख रही थी. आखिर उसके टॉर्चकी रोशनी एक कुंएके बगलमें खडे पत्थरपर आकर स्थिर होगई. उस पत्थरपर 'D1' ऐसा खुदा हूवा था. स्टेला फिरसे अपने टॉर्चकी रोशनी अब उस कुंएके आसपास डालकर देखने लगी. तभी वह चौक गई, उसे जाकोब एकदम उसके सामने खडा हूवा दिखाई दिया. उसके एक हाथमें बडासा एक छूरा था और दुसरे हाथमें एक पत्थर. जैसेही रोशनी उसके उपर गिर गई, वह धीरे धीरे स्टेलाकी तरफ बढने लगा. स्टेलाभी ना डरते हूए उसकी तरफ चलने लगी.

'' तूम यहां क्या कर रही हो ?...'' जाकोबने उसे पुछा.

स्टेलाने एक अर्थपूर्ण कटाक्षसे उसकी तरफ देखा और वह उसकी तरफ एकटक देखती रही. धीरे धीरे उसकी आंखोमें आंसू आने लगे.

'' तूम कौन हो ?'' स्टेलाका गंभीर स्वर गुंजा.

जाकोब उसकी तरफ बढते हूए वहीं रुक गया.

'' बोलो तूम कौन हो ?... मैने तुम्हे पुरी तरहसे पहचान लिया है '' स्टेलाने कहा.

जाकोबकी उसके हाथमें पकडे छूरेपर और पत्थर पर पकड कस गई. वह अब उसके एकदम सामने आकर उसकी आंखोके भाव समझनेकी कोशीश करने लगा.

'' मुझे यकिन था की एक ना एक दिन तुम्हे सच पता चलेनाही था ..'' जाकोबने कहा.

वह और सामने आकर उसके चेहरेके सामने खडा हो गया. उसकी हाथमें पकडे छूरे पर और पत्थपर पकड ढीली होकर वे उसके हाथसे छूटकर निचे गिर गए. वहभी अब उसकी तरफ एक अर्थपुर्ण नजरसे देखने लगा.

'' हनी... तूमने मुझे सही पहचाना... हां मै गिब्सनही हूं ... तुम्हारा गिब्सन..'' वह अपने दोनो हाथ उसके कंधेपर रखकर बोला. वह और नजदीक जाकर उसकी आंखोंमें देखने लगा. वे अब इतने नजदिक आ गए थे की उनको एकदुसरेके सांसोंकाभी अहसास हो रहा था. एकदम आवेगके साथ दोनोने एक दुसरोकों कसकर एक प्रदिर्घ आलिंगनमें बद्ध किया.


क्रमश:...


Precious thoughts -

When people are free to do as they please, they usually imitate each other.

--- Eric Hoffer (1902-1983)


Hindi, Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi books, Hindi Novels, Hindi Art, Hindi art work, Hindi jyotish, Hindi bhasha, Hindi people, UP, Bihar, MP, Zharkhand, Delhi

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-39 'थड' - एक भयानक आवाज

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous quotes -

If a million people say a foolish thing, it is still a foolish thing.

---Anatole France [Jacques Anatole Thibault] (1844-1924)


उस पुराने हवेलीके सामने एक कार आकर रुक गई. कारका दरवाजा खुला और कारसे जल्दी जल्दी स्टेला उतर गई. उतरनेके बाद लगभग दौडते हूएही वह कुंएकी तरफ गई. कुंएके पास जातेही एकभी पल ना गवांते हूए उसने कुंएमें छलांग लगा दी.

थोडीही देरमें हवेलीके सामने स्टेलाके कारके बगलमें पुलिसकी जीप आकर रुक गई. जीप रुकतेही तुरंत पुलिसकी एक हत्यारबंद तुकडी बाहर निकल गई. उतरनेके बाद पहले उन्होने स्टेलाको उसके कारमें ढूंढा. वह कारमें नही थी. फिर वे उसे आसपास ढूंढने लगे.

उनमेंसे एक पुलिसने तुरंत वायरलेसपर ब्रॅटसे संपर्क कर उसे जानकारी दी , '' सर वह अभी कुछ देर पहले यहां एक हवेलीके सामने रुक गई है ... इसी रास्तेपर आगे बाई तरफ ...''

उधरसे उसे ब्रॅटने कुछ निर्देश और आदेश दिए होंगे क्योंकी वह बिच बिचमें,

'' यस सर...''

''सर''

''सर''

'' राईट सर''

'' यस सर''

ऐसा बोलता रहा. जब उधरसे फोन कट होगया उसने वायरलेसका उपकरण अपने जेबमें वापस रख दिया.

'' वह यहां तो कही नही दिख रही है '' उनमेंसे एक पुलिस बोला.

'' वह जरुर इस हवेलीमें गई होगी. '' उनमेंसे एक उस हवेलीकी दिवारोंको विस्मयसे उपरसे निचेतक देखता हूवा बोला.

'' चलो जल्दी... सबलोग हवेलीमे चलो '' उनमेंसे एक वरिष्ठ पुलिसने आदेश दिला.

'' और तैयार रहो ... अंदर और कितने लोग है यह हमें अभी कोई अंदाजा नही है ..'' उस वरिष्ठ अधिकारीने आगे कहा.

वह वरिष्ठ अधिकारी आग़े और उसके पिछे उसकी सारी टीम हवेलीके तरफ चलने लगे. कुछ फासला तय करनेके बाद वह वरिष्ठ अधिकारी एकदमसे रुका और पिछे मुडकर एक पुलिससे बोला,

'' तुम यही बाहर रुको ... मि. ब्रॅट इतनेमेंही आयेंगे ...''

'' यस सर'' वह पुलिस नम्रतासे बोला और वही पिछे रुका रहा .

बाकी टीम उस वरिष्ठ पुलिस अधिकारीके पिछे पिछे उस हवेलीमें प्रवेश करने लगी.

स्टेला निचे पथरीली गुंफामें गिरनेके बाद तुरंत उठकर खडी हो गई और अपना टॉर्च शुरु कर उसकी रोशनी गुंफामें इधर उधर डालने लगी. 'A1' कुंएके पासवाला पत्थर दिखतेही उसने अपने टॉर्चकी रोशनी वहां स्थिर की और तेजीसे उस कुंएकी तरफ बढने लगी. जाते जाते अचानक 'थड' - एक भयानक आवाज हूवा. वह घबराकर दो कदम पिछे हट गई. देखती है तो उसके सामनेही एक पत्थरका बडासा टूकडा उपर छतसे टूटकर गिर गया था.

यह ऐसा कैसे हूवा ?...

ऐसा तो पहले कभी नही हूवा था ?..

वह उपर छतकी तरफ देखते हूए सोच रही थी. छतपर कुछ नही था. सिर्फ एक गढ्ढा दिख रहा था, जहांसे शायद वह पत्थरका टूकडा टूटकर गिरा था.


क्रमश:...


Famous quotes -

If a million people say a foolish thing, it is still a foolish thing.

---Anatole France [Jacques Anatole Thibault] (1844-1924)


Hindi Novels, Hindi books, Hindi short stories, Hindi gosti, Hindi gost, Hindi kahani, Hindi story, Hindi entertainment, Hindi comedy, Hindi fiction, Hindi proverb

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Loading...
Loading...
Loading...

Social Network

Enter your email address to SUBSCRIBE the Hindi Novels:

आप HindiNovels.Net इस अंतर्जाल पर आनेवाले

वे आगंतुक है

Marathi Subscribers

English Subscribers

Hindi Subscribers

Next Hindi Novels - Comedy, Suspense, Thriller, Romance, Horror, Mystery

1. करने गया कुछ कट गयी साली मुछ (कॉमेडी)
2. मधूराणी (the story of femine power)
3. सायबर लव्ह (लव्ह, सस्पेन्स)
4. अद-भूत (हॉरर, सस्पेंन्स थ्रीलर)
5. मृगजल (लव्ह ड्रामा, सायकॉलॉजीकल थ्रीलर)
6. फेराफेरी (कॉमेडी)
7. लव्ह लाईन (लव्ह, कॉमेडी, सस्पेन्स)
8. ब्लॅकहोल (हॉरर, मिस्ट्री, सस्पेन्स)

About Hindi

Hindi is defined as the official language in the Indian constitution and considered to be a dialect continuum of languages spoken or the name of an Indo-Aryan language. It is spoken mainly in in northern and central parts of India (also called "Hindi belt") The Native speakers of Hindi amounts to around 41% of the overall Indian population. Which is the reason why the entertainment industry in India mainly uses Hindi. The entertainment industry using Hindi is also called as bollywood. Bollywood is the second largest entertainment industry producing movies in the world after Hollywood. Hindi or Modern Standard Hindi is also used along with English as a language of administration of the central government of India. Urdu and Hindi taken together historically also called as Hindustani.