उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण) The horror, suspense, thriller [Email this] English Version-> [Aghast]
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण) The suspense, thriller [Email this] English Version->[Zero]
उपन्यास - ब्लैकहोल (संपूर्ण) The Mystery, horror, suspense Email this English Version->[Black Hole]
उपन्यास - ई लव्ह (संपूर्ण) The suspense, thriller Email this English Version->[eLove]
उपन्यास -मधुराणी (Current Novel)
Story of a femine power
English Version->[Honey]
A translator to translate ‘Mrugjal & Madhurani’ from English/Marathi to Hindi is required on volunteer basis Interested may contact -> marathinovel at gmail.com. Due credit as ‘Hindi version by ---XYZ---‘ will be given on the blog ‘HindiNovels.net’.

Hindi books - Black Hole CH-38 स्टेला किधर जाने लगी ?

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Thoughts about happiness -

There is only one success: to be able to spend your life in your own way, and not to give others absurd maddening claims upon it.

---Christopher Darlington Morley (1890-1957)


सुझानने ब्रॅटसे फोनपर बात की और फोन रखतेही बाहर जानेके लिए तूरंत सामनेके दरवाजेके तरफ निकल पडी डॅनियलभी कुछ ना समझते हूए उसके पिछे पिछे जाने लगा.

'' चलो जल्दी ... हमें तुरंत जाना चाहिए.'' सुझानने डॅनियलसे कहा.

'' कहां ?'' इतनी देरसे बोलनेका मौका मिलतेही डॅनियलने पुछा.

'' उसे ढूंढनेके लिए '' सुझान घरके बाहर निकलते हूए बोली.

'' कहां गई वह ?'' डॅनियलने पुछा.

'' अब मुझे क्या मालूम ?'' सुझान चिढकर बोली.

'' फिर हम कहा जा रहे है ?'' डॅनियलनेभी चिढकर पुछा.

'' तूम सिर्फ मेरेसाथ चलो ... अब फिलहाल मेरे पास समय नही है ... रास्तेमें मै सबकुछ बताऊंगी '' सुझान जितना मुमकिन है उतना शांत रहनेका प्रयास करते हूए बोली.

वे दोनों घरके बाहर निकल पडे.

एक कार तेजीसे रास्तेपर दौड रही थी. कारके खिडकीसे स्टेला कार चलाते हूए दिख रही थी. एक मोडपर उसने कारके कसकर ब्रेक दबाए और वह दाई तरफ मुड गई. अब उस कारके पिछे एक पुलिसकी पॅट्रोल जिप उस कारका पिछा करते हूए दिखने लगी. लेकिन स्टेलाका उस जिपकी तरफ एकतो ध्यान नही था या उसे उस जिपसे कुछ लेना देना नही था.

स्टेलाकी कार फुल स्पिडमें दौड रही थी. तभी एक औरत रोड क्रॉस करते हूए सामनेसे आ रही स्टेलाकी कार देखकर, कुछ ना सुझते हूए, गडबडाकर रास्तेके एकदम बिचोबिच रुक गई. स्टेलाको जोरसे ब्रेक दबानेके अलावा कोई चारा नही था. कारके ब्रेकका चिखने जैसा आवाज हूवा और कार उस औरतके एकदम सामने रुक गई. इतनी देरसे मानो बर्फकी तरह जमी हूई वह औरत अब रोडके उस तरफ दौडने लगी. स्टेलातो एकदम पसिना पसिना हो गई थी. लेकिन वह औरत बच गई यह देखकर उसने राहतकी सांस ली. उसने अपने माथेपर आए पसिनेकी बुंदे पोंछ ली और फिरसे उसकी कार आगे चलने लगी.

उसके पिछे पिछे वह पुलिसकी पॅट्रोल कार एक सुरक्षीत अंतर रखकर उसका पिछा करने लगी थी. शायद वे उसका पिछा कर रहे है यह उसके खयालमें ना आए इसलिए वह एक सुरक्षीत अंतर रखे हूए थे. या फिर उन्हे पुलिस ऑफीसर ब्रॅटका वैसा आदेश था.

ब्रॅटकी जिपभी अब तेजीसे रास्तेपर दौड रही थी. वह लगातार वायरलेसपर स्टेलाका पिछा कर रहे पॅट्रोल जिपसे संपर्क रखे हूए था. तभी उसे उसके वायरलेसपर स्टेलाका पिछा कर रहे पुलिसका संदेश आ गया, '' सर हम उसके एकदम पिछेही है ''

'' गुड... उसे बिलकुल नजरसे ओझल मत होने देना ... थोडीही देरमें मै तुम्हे जॉईन होता हूं '' ब्रॅट वायरलेसपर बोला.

शहरसे बाहर निकलकर काफी दूर जानेके बाद स्टेलाकी कार प्रमुख रास्तेसे बाई तरफ मुडकर एक कच्चे रास्तेपर दौडने लगी. धूलके बडे बडे बादल उठने लगे थे. स्टेलाके कारको बाई तरफ मुडा हूवा देखतेही उसका पिछा कर रहे पुलिसके जिपकी गती कम हो गई. वे अब उसकी कार आगे जानेकी राह देखने लगे ताकी वे उसका पिछा कर रहे है यह उसके खयालमें ना आए.

इधर सुझान और डॅनियलकी कारभी शहरमें रास्तेपर तेजीसे दौड रही थी. डॅनियल कार ड्रायव्हींग कर रहा था और सुझान किधर मुडना है वैगेरा सारे निर्देश डॅनियलको दे रही थी. सुझानने अपने मोबाईलपर ब्रॅटका फोन डायल किया, '' हमभी अभी थोडीही देर पहले निकले है '' सुझानने कहा.

'' चिंता मत करो ... हमारी एक टीम उसके पिछेही उसपर नजर रखनेके लिए तैनात है '' उधरसे ब्रॅटका आवाज आया.

'' वह अब कहा है ?... और आप कहां हो ?'' सुझानने पुछा.

'' मै थोडीही देरमें मेरे टीमको जॉईन होऊंगा ... मै अब ...'' ब्रॅटने जगहका नाम बतानेके लिए जिपके खिडकीसे बाहर झांककर देखा.

स्टेलाके गाडीके पिछे अब उसका पिछा कर रहे पुलिसने अपनी गाडी कच्चे रस्तेपर मोड दी. गाडी कच्चे रास्तेपर मुडानेके बाद उन्होने वायरलेसपर ब्रॅटको इत्तला किया, '' सर ऐसा लग रहा है की वह जंगलकी तरफ जा रही है ''

'' उसका पिछा करते रहो '' ब्रॅटने उधरसे ताकीद दी.

'' यस सर..'' पिछा कर रहे पुलिसने कहा.

डॅनियल कार चला रहा था और सुझानका अबभी मोबाईलपर संभाषण जारी था. वह अब अगले निर्देशकी राह देखने लगा. सुझानने मोबाईलपर चल रहा अपना संभाषण खत्म किया और डॅनियलको निर्देश दिया, '' अगले सिग्नलपर गाडी बाई तरफ मोड लो ''


क्रमश:..


Thoughts about happiness -

There is only one success: to be able to spend your life in your own way, and not to give others absurd maddening claims upon it.

---Christopher Darlington Morley (1890-1957)


Hindi, Hindi blog, Hindi site, Hindi blog aggregator, Hindi aggregator, Hindi vahini, Hindi books, Hindi upanyas, Hindi creation, Hindi creativity, hindi screenplay

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Hole CH-37 पाठलाग पिछा

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Thoughts about life -

The secret of life is honesty and fair dealing. If you can fake that, you've got it made.

---- Groucho Marx (1890-1977)


स्टेला सिधे घरके बाहर निकल गई और कारमें बैठकर उसने कारका दरवाजा जोरसे अंदर खिंचकर बंद किया और कार शुरु की. सुझान घरके खुले दरवाजेमें खडी होकर आश्चर्यसे उसकी तरफ देख रही थी.

'' स्टेला..'' सुझानने आवाज दिया.

लेकिन यातो स्टेलाको सुनाई नही दिया होगा या वह सुननेके मनस्थितीमें नही थी. उसने कार गेटके बाहर निकालकर पुरे गतिसे रास्तेपर दौडाई. यह सब क्या मामला है यह सुझान समझ पाती उसके पहलेही स्टेला जा चूकी थी. सुझानने दरवाजेमें खडे होकर थोडी देर सोचा और कुछ नतिजेपर पहूंचकर, कुछ फैसला लेकर वह घरके अंदर वापस चली गई.

घरमें वापस आतेही सुझानने कोनेमें रखे फोनपर कब्जा किया. वह रिसीव्हर कानको लगाकर एक फोन नंबर डायल करने लगी. उतनेमें अंदरसे डॅनियल वहां आ गया.

'' क्या हूवा हनी?'' डॅनियलने उसका उखडा हूवा चेहरा देखकर पुछा.

उसने उसे कुछ जवाब नही दिया. सुझानका शायद फोन लग गया होगा क्योंकी वह माऊथपीसमें बोली,

"' क्या मै मि. ब्रॅटसे बात कर सकती हूं ?''

'' हनी ... मुझे कुछ मालूमभी होगा ?... की इस घरमें क्या चल रहा है ... सबलोग कैसे अजिब तरहसे बरताव कर रहे है ..'' डॅनियलने वह कुछभी जवाब नही दे रही है यह देखकर चिढते हूए कहा.

सुझानने उसे इशारेसेही शांत रहनेके लिए कहा.

पुलिस स्टेशनमें लगातार फोनकी घंटी बज रही थी. काफी समयतक घंटी बजनेके बाद एक सुस्ताया हूवा पुलिस कर्मचारी वहां आ गया और उसने फोन उठाया, '' हॅलो''

थोडीदेर फोनपर उधरकी व्यक्तीसे बात करनेके बाद फोन वैसेही खुला टेबलपर छोडकर वह किसीको बुलानेके लिए वह अंदर गया.

काफी समय बाद ब्रॅट अपनी धीमी सुस्ताई हूई चालसे वहां आगया और उसने फोन उठाया, '' हॅलो''

फोन किसका है यह मालूम होतेही मानो ब्रॅटके शरीरसे उत्साहसे भरी बिजली दौडने लगी. उधरसे सुझान बोल रही थी. उसने पहले काफी बार सुझानको उसके भाईके गायब होनेके संदर्भमें कोई जानकारी मिलनेके बाद तुरंत उसे फोन करनेके लिए कहा था. काफी समयतक दोनोंकी बातें चलती रही.

ब्रॅटने जब सुझानका फोन निचे रख दिया तब उसके चेहरेपर एक अजिब मुस्कुराहट दिख रही थी. और उसकी सब सुस्ती जाकर उसके शरीरमें चैतन्य दौडने लगा था. ब्रॅटने तुरंत वायरलेस फोनका कब्जा करते हूए पॅट्रोलींग कर रहे शहरके सारे पुलिससे संपर्क किया. उसे यकिन था की स्टेला अबभी शहरसे बाहर नही गई होगी. उसने वायरलेसपर पॅट्रोलींग कर रहे स्टाफ को स्टेलाका और उसकी गाडीका हुलिया बताकर वह मिलनेके बाद उसे तत्काल फोन करनेके लिए कहा.

ब्रॅटको जादा देर इंतजार नही करना पडा. थोडीही देर बाद एक पॅट्रोलींग कर रहे पुलिस स्टाफका फोन उसे आ गया,

'' सर आपने बताये हूए हुलेएकी एक औरत और एक गाडी हमें मिली है ''

'' गुड... उस गाडीका पिछा करो और मुझे उसके बारेमें लगातार जानकारी देते रहो '' ब्रॅटने निर्देश दिया.

'' यस .. सर '' उधरसे जवाब आया.

फिरसे ब्रॅटने उस पुलिस स्टाफको कुछ निर्देश और जानकारी देकर उसे बातकी गंभिरता समझा दी.

ब्रॅट निर्देश दे रहा था और उधरका पुलिस स्टाफ अदबके साथ बिच बिचमें बोल रहा था -

'' यस ... सर ''

'' राईट ... सर''

'' ओके ... सर''

आखिर सारे निर्देश देनेके बाद ब्रॅटने फोन रख दिया और तुरंत अपना सामान लेकर वह जल्दी जल्दी दरवाजेके बाहर निकल पडा.


क्रमश:


Thoughts about life -

The secret of life is honesty and fair dealing. If you can fake that, you've got it made.

---- Groucho Marx (1890-1977)


Hindi upanyas, Hindi books, Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi novel, Hindi art, Hindi kala, Hindi kalamanch, Hindi natya, Hindi Natak, Hindi play, Hindi stage artists

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-36 डायरी

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Quote of the day -

In life we all have an unspeakable secret, an irreversible regret, an unreachable dream and an unforgettable love.

---Diego Marchi


जाकोबने वहां बगलमें रखा अपना ओव्हरकोट पहन लिया और वह वहांसे जानेके लिए तैयार हो गया. स्टेला अबभी वही खडी थी. उन दोनोंमे एक अजिब चूप्पी. एक अजिब सन्नाटा छाया हूवा था. वातावरणमेंभी तनाव महसूस किया जा सकता था.

'' ओके.. तो मै चलता हूं '' जाकोब किसी तरह बोला.

उनकी एकदूसरेसे नजरे मिलानेकीभी हिम्मत नही हो रही थी. फिरभी एक पलके लिए क्यों ना हो उन्होने एक दूसरेकी तरफ देखा. जादा देर वह एकदूसरेसे नजरे नही मिला सके. स्टेलाने झटसे अपनी गर्दन झूकाई तो जाकोब वहांसे चले जानेका बहाना बनाकर दरवाजेकी तरफ मुड गया. एक पलकाभी समय ना गवांते हूए वह लंबे लंबे कदम भरते हूए वहांसे चला गया. जाए या ना जाए इस दुविधामें स्टेला उसके पिछे पिछे दरवाजेतक जाने लगी, लेकिन वह बिचमेंसेही वापस अंदर आ गई.

जाकोब जाते हूए उसकी तरफ मुडकर देखते हूए बोला, '' बाय.''

उसने मुडकर दरवाजेकी तरफ देखा. तो वह जा चूका था. स्टेला फिरसे दरवाजेके पास गई और उसने दरवाजा बंद कर दिया. दरवाजा बंद कर वह अंदर सुझान और डॅनियलकी तरफ जाने लगी थी तभी उसका ध्यान सोफेकी तरफ गया. सोफेपर कुछ पडा हूवा था.

शायद जाकोब भूल गया होगा ...

उसने सोफेके पास जाकर देखा तो वह जाकोबकी डायरी थी. जाकोब शायद भूल गया होगा. वह डायरी उठाकर जल्दी जल्दी दरवाजा खोलकर वह घरके बाहर निकल गई.

शायद जाकोब अबभी गया नही होगा...

बाहर आनेके बाद वह आसपास कही जाकोब दिखता है क्या यह देखने लगी. वह कही नही दिख रहा था. वह और सामने गेटतक चली गई और बाहर देखने लगी. लेकिन जाकोब नही दिख रहा था. आखिर वह नही मिल रहा है यह देखकर वह घरके अंदर वापस आने लगी.

घरमें वापस आते हए वह यूंही जाकोबकी डायरी खोलकर उसके पन्ने पलटने लगी. चलते हूए वह एकदम रुक गई. डायरी पढकर उसे एक के उपर एक आश्चर्यके धक्के बैठ रहे थे. उसकी आंखे आश्चर्यसे बडी हो गई थी और चेहरेपर डर, चिंता और आश्चर्यके भाव कभी एक साथ तो कभी एक के बाद एक ऐसे आ रहे थे. डायरी पढते हूए वह घरके अंदर आ गई. घरमें हॉलमें आनेके बाद उसे एहसास हो गया की उसके पैरोकी शक्ती खत्म होकर उसके पैर एकदम क्षीण हो गए है. वह एकदमसे सोफेपर बैठ गई.

पहले घटे हूए कुछ प्रसंग एक एक कर उसकी आंखोकी सामनेसे जाने लगे. -


....उसे याद आगया. एक बार कॉफी हाऊसमे वे दोनों एक दूसरेके सामने बैठे हूए थे और जाकोब दोनोंके लिए कॉफी बना रहा था. उसने उसके अपने कपमें दो चमच चिनी डाली और स्टेलाके कपमें चिनी ना डालते हूए उसका कप उसको थमा दिया था.

'' मै बिना चिनीकी कॉफी लेती हूं यह तूम्हे कैसे पता ?'' उसने पुछा था.

'' मुझे ऐसी और काफी बाते पता है '' जाकोब मुस्कुराते हूए गुढतासे बोला था.

'' तुम्हे गिब्सनने बताया होगा कभी '' वह बोली थी.

और जाकोब रहस्यमय ढंगसे सिर्फ मुस्कुराया था .....


स्टेला सोफेपर बैठकर जाकोबके डायरीके और पन्ने पलटने लगी. इतनेमें सुझान वहां आ गई. उसने स्टेलाकी तरफ घूरकर देखा. लेकिन स्टेलाका ध्यान उसकी तरफ नही था. स्टेलाको और एक प्रसंग याद आ गया -


.....स्टेला जब उस खतरनाक ब्लॅकहोलमें छलांग लगानेवाली थी तब कैसे अचानक जाकोबने उसपर झपटकर उसे पकडकर कैसे पिछे खिंचा था......


स्टेला अबभी उस डायरीके पन्ने पलट रही थी. उसके चेहरेपर अबभी कभी आश्चर्याके, कधी डरके तो कभी चिंताके भाव दिखने लगे थे. वहा खडी होकर सुझान वह सब देख रही थी.

'' स्टेला ... क्या हूवा ?... किसकी डायरी है वह ?'' सुझान अपने आपको रोक नही पाई.

स्टेलाने कुछ जवाब नही दिया. वह अबभी डायरी पढनेमें मग्न थी. अचानक उसने डायरी बंद की, निश्चयके साथ वह उठकर खडी हो गई और जल्दी जल्दी घरसे बाहर निकल गई. डायरी उसके साथही थी.

सुझान आश्चर्यसे उसे घरसे बाहर जाते हूए देख रही थी. स्टेलाके मनमें क्या चल रहा था यह सुझानको कुछ समझ नही आ रहा था.


क्रमश:...


Quote of the day -

In life we all have an unspeakable secret, an irreversible regret, an unreachable dream and an unforgettable love.

---Diego Marchi


Hindi, Hndi, Hidi, Hind, Hini, Hinid, Hindi Novels, Hindi books, Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi web, Hindi font, Hindi blog, Hindi chittha, Mera blog, Meri hindi

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Sahitya - Black Hole CH-35 सुझान और स्टेलाकी मुलाकात

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Precious thoughts -

Twenty years from now you will be more disappointed by the things you didn't do than by the ones you did. So throw off the bowlines, Sail away from the safe harbor. Catch the trade winds in your sails. Explore. Dream.

---- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


सुझानने स्टेलाके मकानकी डोअरबेल दबाई. डॅनियल उसके बगलमेंही खडा था. वे दोनो अब दरवाजा खुलनेका इंतजार करते हूए वही खडे रहे. दरवाजा खुलनेतक सुझानने पिछे मुडकर एक बार आसपासके बगीचेपर अपनी नजर दौडाई.

'' देखो कुछ पौधे कैसे मर रहे है '' सुझानने कुछ सुख रहे छोटे छोटे पौधोंकी तरफ डॅनियलका ध्यान आकर्षीत कर कहा.

'' स्टेलाको उनकी तरफ ध्यान देनेमें वक्त नही मिलता होगा... उसका खुदका जिवनवृक्ष ऐसे उजडनेके बाद बेचारी इन छोटे छोटे पौधोंकी तरफ क्या ध्यान दे पायेंगी. ?'' डॅनियलने कहा.

इतनेमें स्टेलाके घरका दरवाजा खुला. दारवाजेमें स्टेला खडी थी.

'' सुझान !... डॅनियल! ... कैसे हो ... कब वापस आगए आप लोग ?'' उन दोनोंको अचानक दरवाजेमें खडे देखकर स्टेला आश्चर्यसे बोली.

खुशीके मारे सुझान और स्टेला एक दुसरेसे लिपट गई.

स्टेला सुझानको और डॅनियलको घरके अंदर ले गई. काफी दिनोंसे मिलनेकी वजहसे अंदर आते हूए एक दुसरेका हाथ हाथमें लेकर उनका बाते करना, हंसना जारी था. अंदर हॉलमें आतेही सुझानने अपना हाथ स्टेलाके हाथसे छूडा लिया. उसका हंसता खिलखिलाता चेहरा अचानक गंभीर हो गया. अंदर हॉलमें सोफेपर जाकोब बैठा हूवा था. उसके बाल बिखरे हूए और कपडे मसले हूए दिख रहे थे. स्टेलाको क्या बोला जाए कुछ समझमें नही आ रहा था. स्टेला कुछ बोलनेके पहलेही वह अपने चेहरेके भाव ठिक करनेका प्रयास करते हूए उठ खडा हो गया और सुझान और डॅनियलका स्वागत करनेके लिए सामने आ गया.

'' हॅलो सुझान '' जाकोब अपना हाथ आगे करते हूए बोला.

सुझानने जानबुझकर उसकी तरफ देखा अनदेखा किया. सुझानके चेहरेसे साफ झलक रहा था की उसे जाकोबका वहा होना बिलकूल अच्छा नही लगा था. बादमें जाकोबने डॅनियलके साथ हस्तांदोलन किया और उसके कंधेपर अपना हाथ रखकर बोला, '' हाय डॅनियल... हनिमून कैसा रहा ?''

'' एकदम झकास'' डॅनियल एक नजर सुझानकी तरफ डालते हूए बोला.

उसे अपेक्षीत था की सुझान उसके इस कमेंटसे शरमाएगी या कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी. लेकिन वैसा कुछभी नही हूवा. सुझानने डॅनियलकी कमेंटकी तरफ ध्यान नही दिया. जाकोबको वहां देखकर उसका मुड एकदम खराब हूवा ऐसा लग रहा था. सुझान पैर पटकती हूई सिधे घरमें जाने लगी.

'' स्टेला हम अंदर है '' सुझानने रुक्ष स्वर मे कहा और वह अंदर चली गई.

डॅनियलभी स्टेला और जाकोबको वही छोडकर उसके पिछे पिछे अंदर चला गया.


क्रमश:...


Precious thoughts -

Twenty years from now you will be more disappointed by the things you didn't do than by the ones you did. So throw off the bowlines, Sail away from the safe harbor. Catch the trade winds in your sails. Explore. Dream.

---- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


Hindi sahitya, Hindi literature, Hindi books, Hindi novels, Hindi textbooks, Hindi wangmay, Hindi vangmay, Hindi wangmaya, Hindi vangmaya, Hindi upanyas

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Literature - Black Hole CH-34 लिव मी अलोन

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Best quotes-

We think in generalities, but we live in details.

---Alfred North Whitehead (1861-1947)


जाकोब स्टेलाके घरमें सोफेपर बैठा हूवा था. उसके कंधेपर स्टेलाका सर टीका हूवा था और उसका सर थपथपाकर वह उसे दिलासा देनेकी कोशीश कर रहा था. पथरीली गुंफामें एक पत्थरके सिरेको अटका हूवा कपडा गिब्सनके शर्टका है यह जानने के बाद उसपर दुखका पहाड टूट पडा था.

'' अबभी उम्मीद मत खोना '' जाकोब उसे ढांढस बंधानेकी कोशीश कर रहा था.

स्टेलाने उसके कंधेसे अपना सर उठाया और वह अब उसके आंखोमे देखते हूए बोली,

'' वह एकही आशा थी जिसपर मै जी रही थी. ''

जाकोबभी अब उसकी आंखोमें देखने लगा. एक दुसरेकी तरफ देखते हूए उनके आंखोही आंखोमें कुछ बाते हूई, कुछ इशारे हूए. वे एकदुसरेके और करीब खिसक गए. जाकोबने उसका चेहरा उपने हांथोमें लिया और वह उसकी तरफ एकटक देखने लगा. जाकोबको एहसास हो रहा था की उसके होंठ अब थरथराने लगे है. वही कंपन उसे स्टेलाके होठोंमेभी दिखाई दिया. उसने धीरे धीरे अपने थरथराते गरम होंठ उसके कांपते हूए होठोंपर रख दिए.

उसी वक्त स्टेलाके घरके बाहर एक कार आकर रुक गई. सुझान और डॅनियल कारसे उतर गए. हनीमुनके लिए गए वे हालहीमें भारतसे लौटे थे. दुल्हा दुल्हनका नयापन अबभी बरकरार लग रहा था. वे एकदुसरेको छेडते हूए स्टेलाके घरकी तरफ बढने लगे.

'' कितने दिन हूए है हम उसे नही मिले है ?'' डॅनियलने पुछा.

'' 15 दिनसे जादा हूए होगे. ...'' सुझानने कहा.

'' और आशा करते है की मेरे भाईके शोधकार्यमें कुछ तरक्की हूई हो ...'' सुझानने गंभीर होते हूए कहा.

स्टेला और जाकोब अब भावविभोर होकर एकदुसरेपर चुंबनोंकी बरसात कर रहे थे. स्टेलाके शरीरसे खेलते हूए जाकोबके हाथ धीरे धीरे स्टेलाका टॉप निकालनेमें व्यस्त होगए. स्टेलाभी अब जाकोबके शर्टकी बटन्स खोलने लगी. जाकोबने स्टेलाका टॉप निकालनेके बाद वह उसके उरोजोंको धीरेसे स्पर्ष करने लगा. और अब उसका दुसरा हात उसके स्कर्टसे छेडछाड करने लगा.

सुझान और डॅनियल स्टेलाके घरके सामने जो बगीचा था उससे चलने लगे थे.

'' शादीके पार्टीमें ब्रॅट तुमसे क्या खुसुरफुसुर कर रहा था ?... मै तुम्हे पुछूं कहते हूए देखो अब मुझे याद आ गया. '' डॅनियलने कहा.

'' वैसा कुछ खास नही ... वह सिर्फ मुझे कुछ शक होनेपर या कुछ खास जानकारी मिलनेपर फोन करनेके लिए बोल रहा था ... ऐसा लग रहा था की उसका शक स्टेलाके बारेमें कुछ जादाही गहरा गया लग रहा था '' सुझानने कहा.

'' तुम्हे क्या लगता है ? .. स्टेलाके बारेमें '' डॅनियलने पुछा.

'' यहां मेरे लगनेका ना लगनेका सवालही कहा पैदा होता है ? ... सच क्या है यह ब्रॅटने पता लगाना चाहिए '' सुझान कंधे उचकाती हूई बोली.

इधर घरमें स्टेला और जाकोब दोनों निर्वस्त्र हो गए थे और एकदूसरेपर चुंबनोंका वर्षाव कर रहे थे. जाकोब उसपर धीरेसे झुक गया. वह उसमें शारीरीक, आत्मीक रुपसे पुरी तरह समानेके लिए मचल रहा था. तभी अचानक स्टेलाको क्या हूवा पता नही, उसने उसे जोरसे धकेलते हूए अपनेसे अलग किया.

'' प्लीज... कृपा करके यहांसे चले जावो '' स्टेला अपना नग्न शरीर ढंकते हूए, अपना मुंह दुसरी तरफ फेरकर बोली.

जाकोब उसकी तरफ आश्चर्यसे देख रहा था. उसे उससे इस तरहके व्यवहार की उम्मीद नही थी.

' लिव मी अलोन'' उसका गला भर आया था और आंखोसे आंसू छलक पडे.

'' सच कहूं तो मुझे तुम्हे एक महत्वपुर्ण बात बतानी थी '' जाकोब अपने कपडे इकठ्ठा करते हूए बोला.

इतनेमें डोअर बेल बजी. उन्होने एक दूसरेकी तरफ देखा और वे अपने अपने कपडे जल्दी जल्दी पहनने लगे. .


क्रमश:..


Best quotes-

We think in generalities, but we live in details.

---Alfred North Whitehead (1861-1947)


Hindi, Hindi site, Hindi web, Hindi font, Hindi sutra, Hindi vangmaya, Hindi wangmaya, Hindi literature, Hindi novels, Hindi quotes, Hindi thoughts, Hindi axioms, Hindi muhavare

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Novels - Black Hole Ch-33 कपडेका टूकडा

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Valuable thoughts -

Do the right thing. It will gratify some people and astonish the rest.

--- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


स्टेला और जाकोबका अब उस पथरीले गुफामें गिब्सनको तलाशने के लिए इधर उधर घूमना अब रोजकाही हो गया था.

स्टेलाने और जाकोबने अपना टॉर्च शुरु कर उसकी रोशनी उस गुंफामें इधर उधर घुमाई. सब तरफ भयानक सन्नाटा था. उस भयानक सन्नाटे को तोडा उससेभी भयानक एक आवाजने - किसी खुंखार जानवरकी कुछ खानेकी आवाजने. शायद वही हिंस्त्र पशू था, जो उन गुंफामें गुम हूए आदमीयोंका मांस खाता था. उस खुंखार जानवरका खयाल आतेही उनके चेहरेपर भय दिखने लगा. स्टेला काफी डरी और सहमी हूई थी. उसने जाकोबका हाथ कसकर पकड लिया. जाकोबने अपने टॉर्चकी रोशनी जिधरसे आवाज आ रहा था उधर घुमाई. रोशनीका रुख उधर होतेही उधरसे गुर्रानेका आवाज आने लगा. उनके रोंगटे खडे हो गए थे. थोडी देर बाद वह गुर्रानेका आवाज बंद हो गया.

गुंफामें दुसरीतरफ टॉर्चकी रोशनीका रुख करनेके बाद उन्हे एक जगह एक नुकीले पत्थरको किसी कपडेका टूकडा अटका हूवा दिखाई दिया. वे धीरे धीरे, बडी सावधानीसे उस कपडेके टूकडेकी तरफ जाने लगे, क्योंकी उस जानवरका डर अबभी उनके दिलमें घर किए हूए था. वे उधर चलही रहे थे जब उस जानवरके कुछ चबानेका आवाज फिरसे, इस बार जरा जोरसे, वही कही नजदिकसे आने लगा. जाकोबने उधर रोशनी डाली तो उन्हे एक भयानक जबडा किसी मृत शरीरका मांस तोडकर खाते हूए दिखाई दिया. वे मानो डरसे अपनी जगहपर किसी बर्फकी तरह जम गए थे. उस जबडेने मांस खाना रोका. एक अनैसर्गीक सन्नाटा वातावरणमें फैल गया. वे खुदको संभाल पाते इसके पहलेही वह जानवर उनकी तरफ लपक पडा. जाकोब और स्टेला दोनों डरके मारे चिल्लाए . लेकिन वह जानवर उनके उपर ना झपटते हूए उनके सामनेसे भाग गया था. उनके टॉर्चके रोशनीने उसका पिछा किया तब कहा उन्हे पता चला की वह एक जंगली कुत्ता था. उस कुत्तेने चालाकीसे बराबर 'डी-एक्झीट' कुंएमें छलांग लगाई. वे कुत्ता है यह समझनेके बाद जाकोब और स्टेलाने राहतकी सांस ली. उन्हे पल भरके लिए उस कुत्तेका अचरज लगा.

उस कुत्तेको कैसे पता होगा की वह कुंआही 'डी' लेव्हलसे बाहर जानेका रास्ता है ...

'' क्या बुद्धीमान जानवर है !..'' जाकोबके मुंहसे निकल गया.

'' हां ना.. '' स्टेलाने तुरंत अपने अबभी आश्चर्यसे खुले मुंहसे कहा.

'' लेकिन वह कैसे इस गुंफामें जिवित रह सकता होगा ?'' स्टेलाने पुछा.

'' क्यो?... वह एक बुद्धीमान जानवर है ... उसे जिंदा रहनेका पुरा हक है ... मुझे लगता है कुत्ता उसकी सुंघनेकी शक्तीसे यहां अपना गुजारा करता होगा....'' जाकोबने अपनी राय व्यक्त की.

'' लेकिन पाणीका क्या ?'' स्टेलाने पुछा.

'' यहां पाणीभी है ... 'बी' लेव्हलके किसी ब्लॅकहोलमें पाणीभी है.. '' जाकोबने जानकारी दी.

जिस पत्थरके पिछेसे वह कुत्ता बाहर निकला था, अब वे उधर जाने लगे. वहां उस पत्थरके पिछे एक मृत देह औंधे मुंह गिरा हूवा था. जाकोब उस मुर्देके और नजदिक गया. स्टेलानेतो अपनी सांस लगभग रोक रखी थी. जब जाकोबने उस मुर्देको सिधा किया तो वह एक आदमीका मृतदेह था, जिसका चेहरा कहीं कही उस जानवरने काटकर खाया था और उसकी आंखे बाहर आई हूई दिख रही थी. स्टेलाने डरके मारे और उसकी घीन आकर अपना चेहरा दोनो हाथोंसे ढक लिया. जब जाकोबने वह आधा अधूरा कही कही काटा हूवा चेहरा ध्यानसे देखा तो उसके खयालमें आ गया की वह तो उस गांवके आदमीका शव था जिसका लडका बॉल खेलते हूए कुंएमें गिरा था.

बादमें स्टेला और जाकोब जहां उन्हे एक पत्थरके नुकीले सिरेको एक कपडेका टूकडा अटका हूवा दिखा था वहा चले गए. स्टेलाने वह कपडेका टूकडा वहांसे निकाला और वह अपने टॉर्चके रोशनीमें उसे ध्यानसे देखने लगी. अचानक उसका चेहरा सफेद पड गया, हाथ पैर कांपने लगे और आंखोमें आंसू आगए.

'' यह तो गिब्सनका शर्ट है '' उसकें मुंहसे रोनेको आया आवाज निकला.

उसे अहसास हो गया की उसके पैरकी पुरी शक्ती मानो खतम होने लगी है . वह झटसे निचे जमिनपर बैठ गई. उसने दोनो हांथोसे अपना मुंह ढक लिया और घुटनोंमे अपना सर छिपाकर फुटफुटकर रोने लगी. जाकोबभी उसके पास, उसके करीब घुटनोपर बैठ गया और उसके कंधे थपथपाते हूए उसे ढांढस बंधानेका प्रयास करने लग़ा.


क्रमश:...


Valuable thoughts -

Do the right thing. It will gratify some people and astonish the rest.

--- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


Hindi Books, Hindi poems, Hindi axioms, Hindi muhavare, Hindi gane, Hindi utsav, Hindi pilgrimage, Hindi yatra, Hindi novels, Hindi novella, Hindi stories, Hindi katha, Hindi lagukatha

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Novel online - Black Hole CH-32 हनीमून

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Inspirational thoughts -

All my life I've wanted to be someone; I guess I should have been more specific.

--- Jane Wagner/Lily Tomlin (1939- )


सुझान और डॅनियल हनिमूनके लिए भारतमें आये थे. सुझानको पहलेसेही भारतके बारेमें, वहांके लोगोंके बारेमें और भारतीय रेसीपीजके बारेंमे एक आकर्षण रहा था. भारतमें हनीमूनके लिए जानेका उसका सपना आज वास्तवमें आ रहा था.

वे जिस रेल्वेके कंपार्टमेंटमें बैठे थे उस कंपार्टमेंटकी खिडकीसे हरे हरे खेत उनके नजरोंके सामनेसे गुजर रहे थे. उस हरे भरे इलाकेमेही एक पर्बतकी गोदमें एक गाव बसा हूवा दिख रहा था. और एक संकरी नदी उस गांवको और उस पर्बतको किसी सांपकी तरह फेरा लगाती हूई टेढे मेढे ढंगसे बह रही थी. नदीके किनारे मवेशीयोंके बच्चे अपने पशूओंके उनको चरानेके लिये लाये थे.

बाहर दिख रहे सारे नजारे रेल्वेमें एकदूसरेसे चिपककर बैठे सुझान और डॅनियल खिडकीसे आरामसे देख रहे थे, और अपनी आखोंसे मानो उन नजारोंको पी रहे थे. देखते हूए वे रेल्वेके चलनेसे होनेवाले कंपनसे धीरे धीरे डोलभी रहे थे.

'' मुझे तो अबभी विश्वास नही हो रहा है की मेरी भारतमें हनिमुनके लिए आनेकी इच्छा पुरी हो रही है .'' सुझानने कहा.

डॅनियलने खिडकीसे बाहर देखते हूए शरारतसे अपना गाल उसके गालसे घिसा. उसने पलटकर प्यारसे उसकी तरफ देखा. वहभी प्रेमभरी नजरसे उसकी आंखोमें देखने लगा.

'' मुझे मालूम नही क्यो? लेकिन हमेशासेही मुझे भारतके बारेमें बडा आकर्षण रहा है ... यहांकी संस्कृती... यहांके लोग, हमेशासेही मेरे कौतूहलका विषय रहे है ...'' सुझानने कहा.

डॅनियलने फिरसे उसकी तर एक प्यारभरा और आकर्षनसे युक्त, उसे आवाहन करता दृष्टीक्षेप डालते हूए कहा,

'' लेकिन मुझे अब जिसके बारेमें आकर्षण लग रहा है उसका क्या ?''

सुझानने उसकी आंखोमें देखते हूए उसके भाव पढ लिए और शर्मसे अपनी नजरे झुका ली.

'' तुम्हे पता है ... कभी कभी ऐसा लगता है की हम सालोसाल मानो साथही रह रहे है ... लेकिन कभी कभी ऐसा लगता है की हम कितने अजनबी है .. जैसे अब इसी क्षण मिले है ...'' सुझानने कहा.

हलकेही डॅनियलका सर उसके कंधेपर टीक गया.

'' ऐसा होता है ... प्यारमें ऐसा होता है कभी कभी '' डॅनियल उसे और चिपकता हूवा बोला.

'' प्यारमें कभी कभी ... हमें एक क्षण कितने सालोंजैसा लगता है ... और कभी कभी कितने साल एक पल जैसे लगते है ... मानो वक्तका परिमान पुरी तरहसे बदल गया हो ... '' डॅनियलने आगे कहा.

'' और अब पता है ... मै वैसे प्रेमसे भरे उस पलका बडी बेताबीसे इंतजार कर रहा हूं '' डॅनियल एकदम शरारती होते हूए बोला.

डॅनियलने उसे अपनी बाहोंमे खिंच लिया और वे आवेशसे आलिंगणबद्ध होकर एक दूसरेपर चुंबनोंका वर्षाव करने लगे.


क्रमश:..


Inspirational thoughts -

All my life I've wanted to be someone; I guess I should have been more specific.

--- Jane Wagner/Lily Tomlin (1939- )


Hindi lekh, Hindi upanyas, Hindi creations, Hindi arts, Hindi songs, Hindi cinema, Hindi language, Hindi bhasha, Hindi thoughts, Hindi inspirational thoughts, Hindi kavita

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Hole CH-31 एकदम वही

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

It is not enough to do your best; you must know what to do, and THEN do your best.

--- W. Edwards Deming


आखिर किसी तरह स्टेला शांत हो गई. लेकिन फिरभी उसके जहनसे जाकोबके बारेमें शक वैसेही मौजूद था. काफी देरभी हो चूकी थी. इसलिए बादमें फिर कभी जाकोबसे इस बारेंमें बात करेंगे यह सोचकर वह ब्लॅकहोलसे वापस जानेके लिए तैयार हो गई. 'A' लेव्हलके 'एक्झीट कुंएसे छलांग लगाकर वे दोनोभी बाहर निकल गए.

जब जाकोब और स्टेला बाहर निकले, वे हवेलीके सामने, कुंएके बगलमें जमिनपर पडे हूए थे. दोनों उठ खडे हो गए. उनके टॉर्चेस अबभी बंद थे. वे अपने अपने टॉर्चेस शुरुही करनेही वाले थे इतनेमें उनके सामने दो चमकते हूए फ्लॅशलाईटस कुंए की तरफ आते हूए उन्हे दिखाई दिए. और साथमेंही टायर्सका रेतसे और पथरीले जमिनसे उनकी तरफ आनेका आवाज सुनाई दिया. वह एक कार थी, जो उनकी तरफ आ रही थी. उनकी तरफ आते हूए उन कारके टायर्स मानो रास्तेमें आनेवाली रेत और पत्थर निर्दयतासे कुचलते हूए आगे बढ रहे थे.

'' इस वक्त कौन होगा ?'' स्टेलाने घबराकर पुछा.

'' आवो इधर आवो... हमें जल्दसे जल्द कहीं छिपना चाहिए'' जाकोब उसे एक तरफ ले जाते हूए बोला.

उसने स्टेलाके हाथको पकडकर उसे एक बडे पत्थरके ढेरके पिछे छिपाया. उस ढेरके पिछेसे छूपकर वे दोनों गाडीसे कौन आया वह देखने लगे.

कार रुक गई और कारका दरवाजा खुल गया. सामनेका दृष्य स्टेला सांसे रोककर उत्सुकतासे देख रही थी. उसकी उत्सुकता अब आश्चर्यमें बदल गई थी. उसका आश्चर्यसे खुला हूवा मुंह खुला की खुलाही रह गया. वही स्थिती जाकोबकीभी थी.

'' यह ऐसा कैसे मुमकिन है ?'' स्टेलाके खुले मुंहसे निकल गया.

गाडीसे उतरे हूए दूसरे तिसरे कोई ना होकर... वे दोनों ... स्टेला और जाकोब थे. वही दोनों एकही समय दो जगह. एक पत्थरके ढेरके पिछेसे छुपकर देखने वाले तो दुसरे गाडीसे उतरनेवाले.

'' माय गॉड... वे तो हमही है '' जाकोबके मुंहसे निकल गया.

यह ऐसे कैसे हो गया ?...

सोचते हूए, कुछ खयालमें आये जैसे जाकोबने अपने कलाईपर बंधी घडीकी तरफ देखा. घडी स्टेलाको दिखाकर वह बोला, '' देखो ... हम यहां 8.00 बजे आये थे. ... और अब बराबर आठ बज चूके है ''

उनके सामने दूसरे जाकोब और स्टेला अब गाडीसे उतरकर टॉर्च हाथमें लेकर कुंएकी तरफ जाने लगे.

'' एकदम वही ... वही हम ... और दो अलग अलग शरीरमें ... वहभी एकही समय और एकही जगह ... सबकुछ कैसे विस्मयकारी लग रहा है .. '' स्टेला अबभी उसकी आश्चर्यकी स्थितीसे बाहर नही आई थी.

उनके सामने स्टेला अब कुंएके किनारेपर जाकोबके साथ खडी हो गई.

पत्थरोंके ढेरके पिछेसे झांककर देखते हूए स्टेला लडखडाई और संभलनेके प्रयासमें उस ढेरसे एक पत्थर ढूलकता हूवा निचे आगया. पत्थरके ढुलकनेका और निचे गिरनेका आवाज होगया और वह दूसरी स्टेला, जो कुंएमें छलांग लगानेके लिए तैयार थी, उसने पिछे मुडकर देखा.

पत्थरोंके ढेरके पिछे छुपे जाकोबने स्टेलाको झटसे सहारा देकर फिरसे उस ढेरके पिछे छुपाया.

'' हिलो मत .. '' जाकोबने उसे धीमे स्वरमें कहा.

कुंएके किनारे खडे जाकोबनेभी पिछे स्टेला जिधर देख रही थी उधर देखा. उन्हे हवाके झोंकोकी वजहसे पेढोंके पत्ते हिलते हूए दिखाई दिए. फिरसे कुंएकी तरफ पलटकर जाकोबने कुंएमें छलांग लगानेके लिए स्टेलाका हाथ पकड लिया. स्टेलानेभी पेढोंके पत्तोंका आवाज होगा ऐसा समझकर, कंधे उचकाकर जाकोबके साथ कुंएमें छलांग लगाई.

पत्थरोंके ढेरके पिछे छिपे हूए जाकोब और स्टेला राहतकी सांस लेकर बाहर आ गए और जिस गाडीसे दुसरे स्टेला और जाकोब आये थे उस अपने गाडीकी तरफ चलने लगे.


क्रमश:...


It is not enough to do your best; you must know what to do, and THEN do your best.

--- W. Edwards Deming


Hindi literature, Hindi sahitya, Hindi writtings, Hindi kala, Hindi art, Hindi books, Hindi novels, Hindi upanyas, Hindi katha, Hindi kathasangraha, Hindi katha sangraha

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Hole CH-30 आरोप

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Valuable thoughts -

If you can't describe what you are doing as a process, you don't know what you're doing.

---- W. Edwards Deming


'उस ब्लॅकहोलमें समय कैसे उलटा दौडता होगा' यह सोचते हूए स्टेलाने अपनीभी घडी दो घंटे पिछे 7.16 पर लाकर रख दी. लेकिन उसके दिमागमें अचानक एक बात आ गई.

'' मुझे तो चिंता हो रही है की अगर गिब्सनभी ऐसेही किसी ब्लॅकहोलमें खो गया हो तो ?'' उसने अपना डर जाहिर किया.

'' मुझे नही लगता की ऐसा हो सकता है ..'' जाकोबने कहा.

'' तूम इतने यकिनके साथ कैसे कह सकते हो ?'' स्टेलाने पुछा.

'' क्योंकी गिब्सनको सब पता है ... उसे इन सब ब्लॅकहोलके नियम अच्छी तरहसे पता है ...'' जाकोबने कहा.

स्टेलाने अपने टॉर्चकी रोशनी वही बगलमें स्थित और एक ब्लॅकहोलपर डाली. वहा एक पत्थरपर 'D4' ऐसा लिखा हूवा था और निचे लाल अक्षरोंमें 'खतरा ' ऐसा लिखा हूवा था. उस पत्थरपर सबसे निचे प्रिझम जैसी कुछ आकृती तराशकर बनाई थी, जिसने स्टेलाका ध्यान खिंचा. उसे याद आ गया की उसके सपनेमेंभी एक बार ऐसाही प्रिझमजैसा कुछ पत्थरकी दिवारपर तराशा हूवा दिखा था, जिसे हाथ लगाकर उसने अहसास किया था.

'' D3 में हवा नही है और D5 मे वक्त उलटी दिशामें चलता है तो फिर इस D4 में ऐसा क्या है की वह खतरनाक है ?'' स्टेलाने पुछा.

जाकोब अचानक जल्दी करते हूए विषय बदलकर बोला, '' चलो अब निकलना चाहिए ... पहलेही बहुत देर हो चूकी है ''

जाकोब अब 'एक्सीट' कुंएकी तरफ चलने लगा था. स्टेलाभी उसके पिछे पिछे जाने लगी. उसके अचानक बदले मुडका उसे आश्चर्य लग रहा था.

'' जाकोब तूमने मेरे सवालका जवाब नही दिया '' स्टेला उसके पिछे पिछे चलते हूए बोली.

वहभी उसे ऐसेही नही जाने देने वाली थी.

जाकोब अबभी आगे आगे उस 'एक्झीट' कुंएकी तरफ चल रहा था. स्टेला अब पिछे रुककर उसे जाते हूए एकटक देख रही थी.

'' जाकोब ... यह ब्लॅकहोल खतरनाक क्यो है ... जरा मुझे बतावोगे ?'' स्टेला लगभग चिल्लाते हूए बोली.

जाकोब चलते हूए अपनी जगह पर रुक गया और मुडकर पिछे उसकी तरफ देखकर बोला,

'' अब फिलहाल मै नही बता पाऊंगा... अब इस वक्त मै इतनाही बता सकता हूं की वह ब्लॅकहोलभी बाकी दोनों ब्लकहोल इतनाही खतरनाक है ...''

'' फिर कब बताओगे ?'' स्टेलाभी अपने हठ पर टीकी रही.

'' जब उचित समय आएगा तब '' जाकोबने कहा.

जाकोब अब फिरसे आगे उस 'एक्झीट' कुंएकी तरफ जाने लगा.

'' तूम मुझसे कुछ छिपा रहे हो ... '' स्टेला फिर जोरसे बोली.

फिरभी जाकोब रुका नही.

'' मुझे तो शक हो रहा है की कही तुमनेही गिब्सनका कत्ल ना किया हो '' स्टेला सिधे उसपर आरोप लगाते हूए बोली.

अब वह रुक गया.

'' मैने गिब्सनको मारा ? ... क्यो भला मै उसे मारुंगा ... जरा बताओतो ?'' जाकोबने प्रतिप्रश्न किया.

स्टेला उसके पास गई और उसकी आंखोमें गंभीरतासे सिधे देखते हूए बोली,

'' मुझे हासिल करनेके लिए ''

जाकोबने व्यंगात्मक ढंगसे जोरसे ठहाका लगाया.

'' मैने उसका कत्ल किया ... और क्यो भला?.. तो तूम्हे हासिल करनेके लिए ? .. तूम एक बात भूल रही हो की वह गायब होनेके बाद अपनी मुलाकात हूई '' जाकोबने अपना तर्क प्रस्तूत किया.

जाकोब उसकी तरफ चलते हूए उसके और करीब गया , अपना तस्सलीभरा हाथ उसके कंधेपर रखते हूए उसका कंधा थपथपाते हूए बोला , '' स्टेला... मेरा विश्वास करो ''


क्रमश:...


Valuable thoughts -

If you can't describe what you are doing as a process, you don't know what you're doing.

---- W. Edwards Deming


Hindi books, Hindi novels, Hindi news, Hindi channel, Hindi cable, Hindi entertainment, Hindi songs, Hindi meri, Hindi culture, Hindi sanscruti, Hindi Sanskrit, Hindi font

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi books - Black Hole CH-29 पुरानी घडी

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Valuable quotes -

Life is the art of drawing sufficient conclusions from insufficient premises.

--- Samuel Butler (1612-1680)


स्टेलाने बारी बारीसे अपने टॉर्चकी रोशनी 'D4' और 'D5' कुंएपर डालते हूए जाकोबसे पुछा,

'' 'D3' में हवा नही है उसकी वजहसे वह खतरनाक है, यह मै समझ सकती हूं , लेकिन इन 'D4' और 'D5' कुंएमें ऐसा क्या है की वेभी खतरनाक है ? ''

जाकोब चलते हूए 'D5' कुंएके पास गया. वहां जिस पत्थरपर निचे 'D5' और 'खतरा' ऐसा लिखा था उसी पत्थरपर एक पुरानी घडी रखी हूई थी.

'' इस दोनो ब्लॅकहोलमें हवातो है लेकिन फिरभी ये दोनो ब्लॅकहोल्स उतनेही खतरनाक है ..'' जाकोबने कहा. जाकोब स्टेलाके कलाईको पकडकर उसे उस घडी के पास ले गया, '' आवो... इधर तो आवो ''

स्टेला उसकी तरफ देखते हूए उसे क्या कहना है यह समझनेका प्रयास कर रही थी. वहां निचे पत्थरपर 'खतरा' ऐसा लिखा हुवा होनेसे वह डरते हूएही उसके साथ गई.

'' डरो मत ... सिर्फ ध्यान रखो... की मै जोभी निर्देश दुंगा उसे वैसेही और तुरंत अंमलमें लाना जाना चाहिए ... ...'' जाकोबने उसका डर दूर करनेके उद्देशसे कहा.

जाकोबने वह उस पत्थरपर रखी हूई घडी उठाई और अपनी घडीके साथ मिलाई.

'' देखो अब दोनो घडीमें रातके 9.00 बज चूके है '' जाकोबने कहा.

उसने वह पुरानी घडी फिरसे उस पत्थरपर उसकी पहली जगहपर रख दी और स्टेलाको लेकर वह अब कुंएके पास गया.

'' अब मेरे साथ इस कुंएमें छलांग लगावो ... और जैसे मैने पहले कहा ... अंदर हमेशा मेरे साथही रहो... '' जाकोबने उसे आगाह किया.

स्टेलाने हांमे अपनी गर्दन हिलाई और दोनोंने एकदूसरेका हाथ पकडकर उस कुंएमें छलांग लगाई.

जाकोब और स्टेलाको थोडी देरमें वे एक दुसरे पथरीले गुंफामें जमिनपर गिरे है ऐसा मालूम पडा.

'' चलो जल्दी उठो और मेरे साथ दौडना शुरु करो...'' जाकोब जल्दी जल्दी उठकर खडा हो गया और स्टेलाका हाथ अपने हाथमें लेकर उसे उठनेके लिए मदद करते हूए बोला.

जब वह उठकर खडी हो गई, जाकोब उसका हाथ अपने हाथमें कसकर पकडते हूए उसे अपने साथ लेते हूए , लगभग खिंचते हूए, दौडने लगा. वह जोरसे दौड रहा था और स्टेला उसके साथ दौडनेकी जी जानसे कोशीश कर रही थी.

'' चल जल्दी ... मेरे साथ दौडो ...'' वह दौडते हूए बोल रहा था.

आखिर दौडते हूए वे एक कुंएके पास आकर पहूंच गए. उस कुंएके बगलमें खडे पत्थरपर ' एक्सीट' ऐसा लिखा हूवा था.

'' चलो जल्दी .. जल्दसे जल्द मेरे साथ छलांग लगावो '' जाकोबने कहा.

दोनोंने एक दूसरेका हाथ पकडकर उस 'एक्सीट' कुंएमें छलांग लगाई.

जाकोब और स्टेला फिरसे पहले वे जिस लेव्हलपर थे उस 'D' लेव्हलके पथरीली गुंफामें आकर जमिनपर गिर गए. तेजीसे दौडनेकी वजहसे दोनोंकी सासें फुली हूई थी. वे धीरे धीरे जमिनसे उठ गए. जाकोबने अपने टॉर्चकी रोशनी जिस पत्थरपर वह पुरानी घडी रखी थी उसपर डाली, और वह उधर जाने लगा. स्टेलाभी उसके पिछे पिछे उसके साथ हो ली. टॉर्चके रोशनीमें उस पत्थपर निचे 'D5' और 'खतरा' ऐसा लिखा हूवा दिख रहा था. .

जाकोबने उस पत्थरपर रखी वह पुरानी घडी उठाई और अपने कलाईपर बंधे घडीके साथ जोडकर देखी. स्टेलाभी उस दोनो घडीयोंकी तरफ गौर से देख रही थी.

''देखो इस घडीमें रातके 7 बजकर 15 मिनट हो गए है और मेरे घडीमे शामके 9 बजकर 3 मिनट हो गए है '' जाकोबने कहा.

'' बापरे... लगभग 2 घंटेका फर्क ... इसका मतलब क्या है ?'' स्टेला आश्चर्यसे अपने कलाईपर बंधे घडीकी तरफ देखते हूए बोली.

उसकीभी घडीमें 9 बजकर 3 मिनट हो गए थे.

'' इसका मतलब यही है की ... उस ब्लॅकहोलमें वक्तके मायने अलग है ... वहा वक्त उलटी दिशामें दौडता है ...'' जाकोब खुलासा करते हूए बोला.

'' लेकिन हमने तो सिर्फ तिनही मिनट उस ब्लॅकहोलमें गुजारे है .'' स्टेला फिरसे अपने घडीकी तरफ देखते हूए बोली.

'' वहां अंदर 3 मिनीट बाद मतलब यहां 2 घंटे पहले '' जाकोबने कहा.

'' सचमुछ कितना अविश्वनिय!'' स्टेलाके मुंहसे आश्चर्यसे निकला.

'' अगर हमने वहां उस ब्लॅकहोलमें जादा समय बिताया तो मुमकिन है की हम ऐसे वक्तमें पहूंच जाएंगे की जब ब्लॅकहोलकाभी अस्तित्व नही होगा ...'' जाकोबने कहा.

'' उससे क्या फर्क पडेगा ?'' स्टेलाने कुछ ना समझते हूए कहा.

'' पडेगा ना ... अगर 'एक्सीट' कुंएकाही अस्तित्व नही रहेगा तो तूम वापस कैसे आवोगी.. .. तूम वहा हमेशाके लिए अटक जावोगी... '' जाकोबने बताया.

जाकोबने अपनी खुदकी घडी जिसमें 9.03 बजे थे पिछे कर दी. अब उसके घडीमें 7 बजकर 16 मिनट हुए दिख रहे थे. स्टेलानेभी उसका देखकर अपनी घडीभी पिछे कर ली.

क्रमश:...


Valuable quotes -

Life is the art of drawing sufficient conclusions from insufficient premises.

--- Samuel Butler (1612-1680)


Hindi novels, Hindi books, Hindi life, Hindi lifestyle, Hindi cities, Hindi state, Hindi people, About Hindi, Hindi writers, Hindi cinema, Hindi songs, Hindi mp3

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Entertainment - Novel - Black Hole CH-28 खतरा

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Quote of the day -

Don't go around saying the world owes you a living; the world owes you nothing; it was here first.

--- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


स्टेला फिरसे 'C2' कुंएकी तरफ जाने लगी, जहां उसने उस कुंएके किनारेपर कुछ कपडेके धागे लगे हूए देखे थे. 'C2' कुंएके पास आतेही वह निचे झुककर उन धागोंकी तरफ गौरसे देखने लगी.

कपडेके धागे ...

गिब्सनके कपडोंके तो नही होगे ?...

एक विचार उसके मनमें आया. कुछ क्षण वह सोचती रही और फिर उसके मनमें न जाने क्या आगया. वह कुंएके किनारेसे एकदमसे उठ खडी हो गई और दो कदम पिछे चलकर उसने उस कुंएमें छलांग लगाई.

स्टेला 'D' लेव्हलके एक पथरीले गुंफामें निचे जमिनपर गिर गई. उठकर खडी होते हूए डर के मारे उसके रोंगटे खडे होगए क्योंकी उसे वहा किसी जानवरका कुछ चबानेका आवाज आने लगा था.

वह वही हिंस्त्र पशू होगा ...

जिसने वह आदमीका शव काटकर खाया था...

एक डरकी सिरहन उसके पुरे शरीरसे गुजर गई. उसने आसपासके परिस्थीतीका जायजा लेनेके लिए वही बैठकर टॉर्चके रोशनीमें चारो तरफ देखा. टॉर्च शुरु करतेही वह आवाज रुक गया. वह अब उठकर खडी होगई और धीरे धीरे वही पासमें एक दुसरे कुंएकी तरफ जाने लगी. वह जानवरका, कुछ खानेका आवाज अब फिरसे आने लगा, इस बार साथमें हड्डीया चबानेका और तोडनेका आवाजभी आ रहा था. उसके चेहरेपर डर अब साफ झलक रहा था. उसने उसके टॉर्चकी रोशनी गुंफामें चारो तरफ घुमाई. एक जगह जमिनपर कुछ सफेद चिज उसे गिरी हूई दिखाई दी. वह धीरे धीरे सतर्कताके साथ उधर चलने लगी. उसने वह सफेद चिज उठाकर देखी तो वह एक कपडेका टूकडा था. और उस कपडेपर लाल खुनके धब्बे थे. उसका शरीर अब डरके मारे ठंडा गिरता जा रहा था. एक बातसे उसे सुकून महसूस हुवा था की वह कपडा गिब्सनका नही था. लेकिन गिब्सनका ऐसाही खुनसे सना हुवा कपडा कही और, या किसी और गुफामें कही गिरा हो सकता है. इस संभावनासे इन्कार नही किया जा सकता था.

उसने उसके सामने एक कुंआ था, उसके किनारेपर अपने टॉर्चकी रोशनी डाली. इस कुंएके किनारेपरभी वैसाही एक कपडेका टूकडा अटका हूवा था. वह उस कुंएके पास गई और किनारेपर खडी होकर नजदिकसे वह कपडेका टूकडा गौरसे देखने लगी. आधा कपडेका टूकडा कुंएके बाहर था तो आधा कुंएके अंदर लटक रहा था. उसने वह टूकडा खिंचकर अपने हाथमें लिया और अपने पास रखे खुनके धब्बोंसे सने कपडेके साथ मिलाकर देखा. वे दोनो एकही कपडेके टूकडे थे. उस कपडेके टूकडेके वजहसे उस ब्लॅकहोलमें क्या है यह देखनेकी उसकी इच्छा प्रबल हुई. अगला पिछला कुछ ना सोचते हुए वह कुंएके पास गई और अंदर छलांग लगानेके बारेंमे सोचते हूए किनारेपर खडी होकर झुककर अंदर देखने लगी. उस कुंएके पासभी एक पत्थर था और उस पत्थरपर 'D3' ऐसा खुदा हूवा था. और उसके निचेही लाल अक्षरोंमें 'खतरा' ऐसा लिखा हूवा था. लेकिन स्टेलाका कहां उधर ध्यान था.

उसके एकदम पिछे एक पत्थरके पिछेसे अंधेरेमें दो चमकती हूई पिली आंखे उसकी तरफ घूरकर देख रही थी. वे उसी हिंस्त्र पशूकी होगी. लेकिन स्टेलाका उधरभी खयाल नही था.

स्टेला अब 'D3' ब्लॅकहोलमें छलांग लगानेके लिए दो कदम पिछे हट गई और छलांग लगानेके लिए दौड पडी. इतनेमें उसके पिछेसे कुछ उसपर झपट पडा और उसने उसे कसकर पकडकर पिछे खिंचा. डरके मारे स्टेलाके मुंहसे चिख निकल गई, जो सारे गुंफामें गुंज उठी. जब स्टेलाने पिछे मुडकर देखा, वह जाकोब था. उसने उसे उस ब्लॅकहोलमें छलांग लगानेसे रोकनेके लिए पिछेसे पकडकर पिछे खिंचा था. अब वे दोनो जमिनपर पडे हूए थे. जाकोब अबभी उसे कसकर पकडे हूए था.

'' कही तुम पागल तो नही हो ? ... मैने तुम्हे बताया था की जिस ब्लॅकहोलमें तूम पहले कभी नही गई हो ऐसे ब्लॅकहोलमें मत जावो करके ... '' जाकोबने गुस्सेसे कहा.

'' हां लेकिन ... इस ब्लॅकहोलमें क्या प्रॉब्लेम है ?'' उसने आश्चर्यसे पुछा.

'' वह उधर उस पत्थरपर क्या लिखा है जरा देखो... खतरा... अच्छा खासा लाल अक्षरोंमें लिखा है... '' जाकोब उस पत्थरकी तरफ उसका ध्यान खिंचते हूए बोला. अबभी वह गुस्सेमें था.

जाकोब अबभी उसे कसकर पकडे हूए था. स्टेलाने खुदको उसकी पकडसे छूडा लेनेकी कोशीश की, लेकिन जाकोबने उसे और कसकर पकड लिया. वह शरमा गई और उसने अपनी गर्दन झुकाई. जैसेही जाकोब की पकड ढीली हो गई उसने अपने आपको छूडा लिया.

जाकोब उठ खडा हो गया. स्टेलाभी लाल अक्षरोंसे जहां 'खतरा' लिखा था उस पत्थरकी तरफ देखते हूए खडी हो गई. वह ऐसा लिखा हूवा पत्थर इस गुंफामें पहली बार देख रही थी. जाकोबने अपने टॉर्चकी रोशनी उस पत्थरपर डालते हूए कहा,

''देखो..''

टॉर्चके रोशनीमें वहा पत्थरपर 'D4' और उसके निचे लाल अक्षरोंमे लिखा - 'खतरा' ऐसा दिख रहा था.

'' यह ब्लॅक होल... और ...'' जाकोब वही बाजुमें एक ब्लॅकहोलपर , जहां बगलके पत्थरपर 'D5' और उसके निचे 'खतरा' ऐसा लिखा हूवा था, उधर टॉर्चकी रोशनी डालते हूए बोला, '' ... और यह 'D5'.. 'D3' तो खतरनाक है ही लेकिन यह दो ब्लॅकहोल 'D4' और 'D5' भी खतरनाक है ...''

जाकोबने फिरसे अपने टॉर्चकी रोशनी जिस ब्लॅकहोलमें थोडी देर पहले स्टेला छलांग लगाने वाली थी उस 'D3' पर डालते हूए कहा, '' इस ब्लॅकहोलमें जिसमें तुम अब छलांग लगाने वाली थी उसमें तुम दम घूंटकर मर गई होती... क्योंकी उसमें हवा नही है ... ''

'' आय ऍम सॉरी... मेरा सचमुछ उस पत्थरकी तरफ खयाल नही गया. '' स्टेला शर्मींदा होकर बोली.


क्रमश:...


Quote of the day -

Don't go around saying the world owes you a living; the world owes you nothing; it was here first.

--- Mark Twain [Samuel Langhornne Clemens] (1835-1910)


Hindi books, Hindi proverbs, Hindi quotes, Hindi idioms, Hindi poems, Hindi lekh, Hindi writting, Hindi creation, Hindi Art, Hindi Bhasha

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Hole CH-27 और एक पत्थर

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Interesting quotes -

Minds are like parachutes. They only function when they are open.

--- Sir James Dewar, Scientist (1877-1925)


जाकोब 'C' लेव्हलकी पथरीली गुंफामें एक कुंएके पास एक पत्थरपर बैठा था. उसके बाजुमें कागजादोंका एक बंडल पडा हूवा था और कुछ कागजाद फैले हूए थे. जाकोबके हाथमें एक पत्थरका टूकडा था जिसकी तरफ वह ध्यान देकर बडी गौरसे देख रहा था. वह अब उसके हाथमें जो पत्थरका टूकडा था उसे दुसरे एक पत्थरके टूकडेसे तोडने लगा. जब वह एक पत्थरका टूकडा दुसरे पत्थरपर मार रहा था तब उससे चिंगारीयां निकल रही थी. काफी समयतक वह एकाग्रतासे वे दोनो पत्थरके टूकडे एक दूसरेपर मार रहा था. अचानक वह अपनी एकाग्रतासे बाहर आगया और घबराया हूवा स्टेलाको इधर उधर ढूंढने लगा. जब स्टेला उसे दिखी तब कहा उसे चैन आगया.

स्टेला 'C2'कुंएके किनारे खडी थी. वह कुंआ जाकोब जहां अपना काम कर रहा था, वहांसे नजदीकही था. लेकिन बिचमें एक बडा पत्थर था. वह बिच बिचमें अपने हाथमें पकडे कागजाद देखकर उसका कुछ संदर्भ ले रही थी. इतनेमें उसे कुंएके किनारेपर एक पत्थरको कुछ चिपका हूवा दिखाई दिया. उसने करीब जाकर देखा तो वह कपडेके कुछ धागे थे.

इतनेमें उसे पिछेसे जाकोबका आवाज आ गया, '' हे... क्या कर रही हो ?''

'' कुछ नही '' स्टेलाने कहा.

'' देखो ... अभी अभी काम करते हूए मेरी टूलकिट इस कुंएमें गिर गई है ........ प्लीज वह मुझे ला दोगी ?'' जाकोबने पुछा.

'' हां अभी आयी '' उसने कहा.

स्टेला जब उसके पास गई तब जाकोबने उसे कहा, "" टूलकीट तो तुमने देखीही है ना... वह एक छोटा लाल रंगका बक्सा है ''

'' हां .. मुझे मालूम है '' स्टेलाने कहा और वह 'C3' कुएके किनारेपर गई, जिसमें जाकोबकी टूलकीट गिरी थी. दो कदम पिछे चलकर झटसे उसने उस कुंएमें छलांग लगाई. अब उसे ब्लॅकहोलमें छलांग लगानेकी अच्छी खांसी आदत हो चूकी दिखाई दे रही थी.

जाकोबको गुंफामें दुर एक जगह जमिनपर कुछ चमकता हूवा दिखाई दिया. जाकोब अपने हाथसे वह पत्थर बाजू रखते हूए वहांसे उठ गया. और धीरे धीरे उस चमकती हूई चिजकी तरफ बढने लगा. उस चिजके पास जातेही उसने अपने टॉर्चकी रोशनी उसपर डाली. उसका चेहरा खुशीसे खिलने लगा. उसके सामने जमिनपर पडा हूवा वह एक पारदर्शक पत्थर था. ... हुबहु उसके कलाईपर बंधे पत्थर जैसा. उसने वह पत्थर उठाया. उसके चेहरेपर मुस्कुराहट दिखने लगी थी. उसने वह पत्थर अपने कलाईपर बंधे पत्थरके नजदीक ले जाकर उसके साथ मिलाकर देखा.

'' माय गॉड! ... कितना सुंदर है यह पत्थर !'' मानो वह खुदसेही कह उठा.

'' अबतक तुम अकेलेही थे... देखो अब तुम्हारे लिए और एक साथी आ गया है .'' वह मानो उसके कलाईपर बंधे पत्थरसे बाते कर रहा था.

इतनेमें जाकोबके पिछेसे एक हात आकार जाकोबके कंधेपर टीक गया. हडबडाकर जाकोबने दोनो पत्थर अपने पिछे छुपाकर पलटकर देखा.

'' ये लो मैने तुम्हारी टूलकीट लाई है '' वह स्टेला थी.

स्टेलाको सामने देखकर जाकोबने राहतकी सांस ली.

'' ओह ... थॅंक यू... मुझे लगा... तूमने सममुछ मुझे डराही दिया... '' जाकोबने कहा.

स्टेलाने उसकी टूलकीट उसे वापस दी.

'' यह देखो मुझे और एक पत्थर मिला है '' जाकोबने अपनी पत्थर रखी हूई मुठठी स्टेलाके सामने खोली.

स्टेलाने वह पत्थर उठाकर अपने हाथेलीमें लिया और वह उसके तरफ एकदम नजदिकसे, गौरसे देखने लगी.

'' सचमुछ कितना खुबसुरत है ! '' स्टेलाने कहा.

स्टेलाने उस पत्थरको अपनी मुठ्ठीमें बंद किया और 'C2'कुंएकी तरफ जाते हूए जाकोबसे कहा, ''थोडी देर मेरे पास रहने दो इसे ''

'' थोडी देर क्यों ... हमेशाके लिएही रहने दो... तुम्हारे कलाईपर बांधो उसे... '' जाकोबने सुझाव दिया.

स्टेला जाते हूए रुक गई और खुशीसे उछलती हूई बोली, '' ओह.. थॅंक यू .. थॅंक यू सो मच''

जाकोबने उसके तरफ देखकर मिठीसी मुस्कान बिखेर दी.

स्टेलाने उस पत्थरकी तरफ मुठ्ठी खोलकर फिरसे एक बार देखा और वह उस कुंएकी तरफ जाने लगी. जाकोब प्रेमभरी दृष्टीसे उसे जाता हूवा देखता रहा.

'' सुनो '' जाकोबने कहा.

स्टेला रुककर फिरसे उसकी तरफ मुडकर देखने लगी.

'' अपना खयाल रखना... जिस ब्लॅकहोलमें तुम पहले कभी ना गई हो ऐसे ब्लॅकहोलमें मत जाना...'' जाकोब उसे किसी अपनेकी तरह हिदायत दे रहा था.

'' हां ...ठिक है '' स्टेलाने प्रतिउत्तर दिया.


क्रमश:...


Interesting quotes -

Minds are like parachutes. They only function when they are open.

--- Sir James Dewar, Scientist (1877-1925)


padhana, Hindi novels, Hindi Lekhan, Hindi Lekhak, Hindi lekh, Hindi sahitya, Hindi culture, Hindi sansckruti, Hindi education, Hindi subject, Hindi schools, Hindi shala

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books collection - Black Hole CH-26 अलग अलग दुनिया

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous proverbs -

Act in the valley so that you need not fear those who stand on the hill.

--- Danish proverb


पोलिस स्टेशनमें पोलिस ऑफीसर ब्रॅट और उसका सहकर्मी आमने सामने बैठे हूए थे. ब्रॅट अस्वस्थ दिख रहा था. वह उसके सहकर्मीके सामने टेबलपर एक तस्वीर पटकते हूए कुर्सीसे उठ गया.

'' इस गुनाहके शिल्पकार ... ये दो लोग है ...'' ब्रॅटने कहा.

उसका सहकर्मीने उस फोटो की तरफ गौरसे देखता रहा. वह स्टेलाका और जाकोबका कॉफी हाऊसमें लिया गया फोटो था.

'' मुझे शक था ही... लेकिन अब यकिन हो गया है ... '' फोटोमें जाकोबके उपर अपनी उंगली रखते हूए ब्रॅटने कहा, ''.. की इसी आदमीका गिब्सनके गायब होनेके पिछे हाथ है .. ''

'' आप ऐसे कैसे... मतलब इतने यकिनके साथ ऐसे कैसे बोल सकते हो ?'' उसके सहकर्मीने पुछा.

ब्रॅटने बेचैनीसे अपने टेबलके इर्द गिर्द एक चक्कर काटा और फिर अपने खाली चेयरके पिछे चेयरपर हाथ टेंककर खडे होते हूए उसने कहा, '' क्योंकी... उनकी नजदिकी जरा जादाही बढते हूए दिख रही है ... '' ब्रॅट कटूतासे बोला.

उधर ब्रॅट और उसके सहकर्मीकी चर्चा चल रही थी, उसी समय इधर जाकोब और स्टेला गिब्सनको ढूंढनेके लिए ब्लॅकहोलसे होते हूए उस पथरीले गुंफामें आ पहूंचे थे. अपने अपने टॉर्चके रोशनीमें वे साथ साथ आगे आगे चल रहे थे. .

'' तुम्हे पता है ? ... गिब्सन इस सब झमेलेमें क्यों पडा ?'' जाकोबने पुछा.

स्टेलाने उसकी तरफ प्रश्नार्थक मुद्रामें देखते हूए पुछा, '' क्यों पडा?''

'' जिस वैज्ञानिकने यह छोटे छोटे विश्व बनाये थे, उसका पुरा विश्वास था की ... अगर ऐसे कृत्रीम विश्व बनाए जा सकते है तो जरुर इस ब्रम्हांडमें ऐसी असली अलग अलग विश्व होने चाहिए. ... और अगर जैसे हम इस कृत्रीम दुनियामें प्रवेश कर सकते है और बाहरभी निकल सकते है वैसे उन असली दुनियामेंभी प्रवेश कर बाहर निकलनेका कुछतो रास्ता होना चाहिए. ..'' जाकोबने उसे विस्तारसे समझाया.

'' क्या वे उसमें कामयाब हूए? '' स्टेलाने उत्सुकतावश पुछा.

'' नही... ऐसा लगता है की वह वैज्ञानिक कामयाब होनेके पहलेही गायब होगया... और गिब्सन उसका अधूरा सपना पुरा करनेके प्रयासमें लग गया '' जाकोबने कहा.

'' बापरे... मतलब गिब्सनभी उस वैज्ञानिकके जैसे गायब तो नही हूवा? '' स्टेलाके चेहरेपर चिंता और डर दिखने लगा था.

जाकोबके चेहरेपर इस सवालक्या क्या जवाब दिया जाए इसका संभ्रम दिख रहा था.


क्रमश:...


Famous proverbs -

Act in the valley so that you need not fear those who stand on the hill.

--- Danish proverb


Hindi books collection, Hindi Enovels collection, Hindi Ebooks collection, Hindi books collection, Hindi Best novels, Hindi Best books, Hindi Free novels, Hindi Free books, Hindi library on net


, Hindi library on internet

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Upanyas - Black Hole CH-25 शादी

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Inspiring quotes -

The only difference between your abilities and others is the ability to put yourself in their shoes and actually try.

--- Leonardo Ruiz

आज चर्चमें सब सुझान और डॅनियलके शादीकी धूम चल रही थी. सुझान दुल्हनके सफेद लिबासमे औरही खुबसुरत दिख रही थी. डॅनियलभी उसके उंचे, कोरे सुट - बुटमें उमदा दिख रहा था. जब चर्चके प्रिस्टने उनके शादीके समारोहकी शुरवात की, दोनोंके चेहरे भावी आयुष्यके सपनोंसे मानो चमक रहे थे. उनका मित्र परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक जो चर्चमें जमे थे, उनके चेहरेभी खुशीसे खिल उठे थे. भिडमें एक जगह जाकोब स्टेलाके करीब खडा था और सामने चलरहा समारोह देख रहा था. उसी भिडमें एक कोनेमें पुलिस ऑफीसर ब्रॅट खडा था और वह स्टेला और जाकोबकी हर हरकतपर बराबर ध्यान रखे हूए था.

आखिर प्रिस्टने शादीका समारोह निपटाकर उनकी शादी होनेका ऐलान कर दिया. सुझान और डॅनियलने एक दूसरेको किस किया. सामने इकठ्ठा हूई भिडने तालियां बजाकर उन्हे शुभकामनाएं देते हूए अपनी खुशीका इजहार किया.

रातको सुझान और डॅनियलके शादीकी रिसेप्शन पार्टी जोरोसे चल रही थी. पार्टीमें एक कोनेंमें स्टेला और जाकोब कुछ चर्चा कर रहे थे. उतनेमें सुझानका खयाल उनकी तरफ गया.

सुझानको पुलिस ऑफीसर ब्रॅटके शब्द याद आगए , '' एक्ट्रा मॅरायटल अफेअर''

ब्रॅटका शक कही सही तो नही? ...

उसकी जहनमें आया. बुरासा मुंह कर दबे स्वरमें उसने उसके पास खडे डॅनियलसे कहा,

'' इस आदमीको यहां किसने बुलाया ?''

'' नही ... मैने तो नही बुलाया '' डॅनियलने कंधे उचकाते हूए झटसे जवाब दिया.

डॅनियलने सुझानकी तरफ एक टक देखते हूए मजाकमें कहा , '' तुम्हे पता है ... मधूमख्खी हमेशा शहदकी खोजमें रहती है ''

'' डॅनियल प्लीज ... मेरा मुड खराब मत करो ... यह वक्त ऐसे फालतू मजाक करनेका नही है '' उसने उपर उपरसे तो कहा, लेकिन स्टेला और जाकोबके बारेमें उसका शक और गहराया जा रहा था.

रिसेप्शन पार्टी अब पुरे शबाबपर थी. लोग छोटे छोटे समुह बनाकर, हाथमें शराबके प्याले लेकर गप्पे मार रहे थे. लॉनमें बिचमेंही किसी गृपसे जोरसे ठहाका लगानेका आवाज आता. पोलिस ऑफीसर ब्रॅट मौके का फायदा लेते हूए एक कोनेमें खडे स्टेला और जाकोबके समुहमें शामिल हो गया.

'' हाय .. मिसेस फर्नांडीस...'' ब्रॅटने स्टेलाको अभिवादन किया.

'' हॅलो...'' स्टेलाने अपने गंभीर चेहरेपर मुस्कुराहट लानेका प्रयास करते हूए जवाब दिया.

'' मै आपको डिस्टर्ब तो नही कर रहा हूं ?'' उसकी आंखोमें देखते हूए उसने कटू स्वरमें कहा.

'' ओह.. नही ... बिलकुल नही'' स्टेलाने कहा.

स्टेलाने जाकोबको उसकी पहचान कराई,

''जाकोब... मि. ब्रॅट''

दोनोंने हस्तांदोलन किया.

'' नाईस टू मिट यू'' जाकोबने कहा.

'' यू टू'' ब्रॅटने उसका हाथ जरुरतसे थोडा जादाही कसकर दबाते हूए कहा.

'' ये पुलिस ऑफीसर है और वे गिब्सनके केसपर काम कर रहे है ... और यह जाकोब ... गिब्सनका दोस्त'' स्टेलाने दोनोंकी एकदूसरेको संक्षेपमें जानकारी दी.

'' क्या हम पहलेभी कभी मिले है ?'' ब्रॅटने जाकोबकी तरफ घुरकर देखते हूए पुछा.

'' नही ... मुझे नही लगता ... मतलब मुझे तो याद नही आ रहा है '' जाकोब अपने यादाश्तपर जोर देते हूए बोला.

इतनेमें सुझान वहां उनके बिचमें घुस गई.

'' सुझान आज तुम बहुत खुबसुरत दिख रही हो '' ब्रॅटने उसकी तारीफ की.

'' थॅंक यू'' सुझान शरमाकर बोली.

तभी कुछ याद आए जैसे करते हूए ब्रॅटने सुझानसे कहा, ''सुझान ऍक्चूअली...''

और उसे गृपसे बाजुमें लेते हूए गृपसे कहा, '' ऍक्सूज अस प्लीज''

ब्रॅट सुझानको उस गृपसे दूर एक तरफ ले गया.

सुझान और ब्रॅटकी एक कोनेमें कुछ खुसुरफुसुर चल रही थी. इतनेमें डॅनियल वहा आ गया.

'' आय होप... मै आपको डिस्टर्ब नही कर रहा हूं '' डॅनियलने कहा.

'' नही ... नही ..'' ब्रॅटने कहा.

'' क्या है ?'' सुझानने पुछा.

डॅनियलने किसीने भेजा हूवा एक गुलदस्ता सुझानको पकडा दिया. सुझानने वह लेकर उसमें एक जगह फंसाया हूवा कार्ड बाहर निकाला. उस कार्डपर लिखा था, '' कॉग्रॅच्यूलेशन्स ऍन्ड हार्टली बेस्ट विशेस... फ्रॉम गिब्सन ... टू माय लव्हली सिस्टर ...'

काफी देरतक कोई कुछ नही बोला. सिर्फ एकदुसरेकी तरफ आश्चर्यसे देखते रहे.


क्रमश:...


Inspiring quotes -

The only difference between your abilities and others is the ability to put yourself in their shoes and actually try.

--- Leonardo Ruiz


Hindi Novel, Hindi upanyas, upanyas, Hindi book, Hindi books, Hindi literature, Hindi entertainment, Hindi cinema, Hindi jyotish, Hindi astrology, Hindi news

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Novel - Black Hole Ch-24 कॉफी हाऊस

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous proverb -

Take the world as it is, not as it ought to be.

--- German Proverb, Sayings of German Origin


शामका वक्त था, सुझान और डॅनियल एकदूसरेका हाथ अपने हाथमें लेकर फुटपाथपर चल रहे थे.

एक कॉफी शॉपकी तरफ देखकर डॅनियलने कहा, '' चलो कॉफी पिते है ''

'' थक गये हो ... इतने जल्दी .. यह तो शुरुवात है डियर ... अभीतो काफी दूरी तय करना बाकी है ...'' सुझान उसे चिढाती हूई बोली.

'' चलते रहनाही जिंदगी नही... जिंदगीमें चलते चलते बिच बिचमें कुछ मिलके पत्थरभी आते है... उन पत्थरोंपर रुकना और पिछे मुडकर देखना की हम कितने दूर तक आए है.. इसमेंभी एक अलग आनंद होता है... '' डॅनियल एकदम फिलॉसॉफीकल होकर बोल रहा था.

'' ऐसा कहते हो... तो चलो कॉफी हाऊसमें, थोडी कॉफी लेते है और फिरसे ताजे होकर आगेके सफरके लिए निकलते है... '' सुझान मुस्कुराते हूए बोली.

वे दोनो कॉफी हाऊसमें घुसकर एक कोनेमें एकदूसरेके सामने बैठ गए .

सुझानने एक कागज अपने पर्स से निकाला और वह उसपर कुछ गिनने मे व्यस्त हो गई.

'' मुझे लगता है तुमनेभी अपने दोस्तोंकी लिस्ट बनाई होगी. '' सुझान उसके पासके कागजपर कुछ लिखते हूए बोली.

'' किसलिए ? '' डॅनियलने मासूमियतसे पुछा.

सुझान एकदम उसकी कागजपर चलरही लिखाई रोककर उसकी तरफ गुस्सेसे देखते हूए बोली, '' किसलिए मतलब ?... शादीके कार्डस बांटनेके लिए... डॅनियल सचमुछ तूम कितने भूलक्कड हो .. अब भगवानके लिए यह मत पुछो की किसकी शादी ?''

डॅनियल का चेहरा देखने लायक हो गया था. लेकिन अपने चेहरेके भाव छिपाते हूए उसने कॅफेमें इधर उधर देखते हूए वेटरको बुलाया. वेटर आकर अदबके साथ उसके पास खडा हो गया.

'' दो ब्लॅक कॉफीज प्लीज''

उसने ऑर्डर दी और वेटर वहांसे चला गया.

सुझान फिरसे अपने काममें व्यस्त हो गई और डॅनियल कॅफेमें इधर उधर देखने लगा. उनके टेबलसे काफी दूर, एकदम दूसरे तरफके कोनेमें , डॅनियलका ध्यान गया.

'' सुझी'' डॅनियलने उधर देखते हूए सुझानको आवाज दिया.

सुझानने उसकी तरफ देखा ना देखा जैसे किया और फिरसे अपने काममें व्यस्त हो गई.

'' सुझी ... उधर कोनेमें तो देखो. '' डॅनियलने फिरसे उसे टोका.

सुझानने डॅनियलने निर्देशित किए कोनेमें देखा. उस कोनेमें जाकोब और स्टेला गहरी सोचमें और चर्चामें डूबे हूए एक दूसरेके सामने बैठे थे. उनके सामने टेबलपर कुछ कागजात पडे हूए थे.

उनको देखतेही सुझानका दिमाग सनक गया. वह एकदमसे खडी हो गई. पहलेही जाकोब उसे एकबार बीचपर उसपर निगरानी करते हूए दिखा था. तबसे उसके मनमें जाकोबके बारेमें नफरत भरी हूई थी. और अब स्टेलाका ऐसे जाकोबके साथ कॅफेमें आना सुझानको बिलकुल अच्छा नही लगा था.

'' चलो ... यहांसे जल्दी बाहर निकलो... हम कही और जाते है '' सुझान बाहर दरवाजेकी तरफ जाते हूए बोली.

डॅनियलभी उसके पिछे पिछे चूपचाप चलने लगा.


क्रमश:...


Famous proverb -

Take the world as it is, not as it ought to be.

--- German Proverb, Sayings of German Origin


hindi granth, hindi granthalaya, Sandarbh granth, Hindi kavita, Hidi dohe, Hindi books, Hindi pustak, Hindi kitabe, Hindi kitabghar, Hindi publication, Hindi prakashn, Hindi library

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi Books - Black Hole CH-23 बाहर निकलनेका रास्ता

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Great Quotes-

It is a wise person that adapts themselves to all contingencies; it's the fool who always struggles like a swimmer against the current.

--- Annonymous


जाकोब और स्टेला अबभी 'A' लेव्हलके ब्लॅकहोलमें थे.

'' चलो अब यहांसे वापस चलते है '' जाकोबने स्टेलासे कहा.

जाकोब रास्ता बदलते हूए एक तरफ चलने लगा और स्टेलाभी रास्ता बदलकर उसके साथ साथ चलने लगी. जाकोबने चलते हूए अपने जेबसे 'वह' टेनिसका बॉल बाहर निकाला. उस बॉलपर निकाला आदमीके खोपडीका चित्र स्टेलाको दिखाते हूए वह बोला,

'' देखो अब यह बॉल हमें बाहर निकलनेका रास्ता दिखाएगा. ''

जॉकोबने वह बॉल पत्थरोंके ढलानपर, दो पत्थर एक दुसरेको जुडकर जो संकरी गली बनी थी, उस गलीमें रख दिया. वह बॉल ढलान होनेसे उस गलीसे निचे लूढकते हूए जाने लगा. जाकोब उस बॉलका पिछा करने लगा और स्टेलाभी उसके पिछे दौडने लगी.

'' हम अगर बॉलके पिछे भागते है तोही हम बाहर निकल पाएंगे '' जाकोबने मजाकमें कहा.

आखिर वह बॉल लूढकता हूवा उस गुंफामें एक कुंएमें जा गिरा.

'' यही वह कुंआ है जिसमें हमें बाहर निकलनेके लिए छलांग लगाना पडेगा. '' जाकोबने कहा.

जाकोबने स्टेलाका हाथ पकडा और दोनोंने उस कुंएमें छलांग लगाई. अब स्टेला छलांग लगानेमें काफी माहीर होगई ऐसा लग रहा था.

जाकोब और स्टेला अब उस हवेलीके सामने कुंएके पास निचे जमिनपर गिर गए. दोनों उपर आसमानकी तरफ देखते हूए उठ खडे हो गए. इतनी देर अंदर ब्लॅकहोलमें उनको चारो तरफ पत्थरोंके अलावा कुछ नही दिखा था. अब उपर आसमान और आजुबाजु खुला मैदान और झाडी देखकर उन्हे सुकूनसा महसूस हुवा. जाकोब वही आसपास जमिनपर पडा कुछ टॉर्चके सहारे ढूंढने लगा.

'' क्या ढूंढ रहे हो ?'' स्टेलाने पुछा.

इतनेमें जाकोबको टॉर्चके रोशनीमें वह जो ढूंढ रहा था वह चिज मिली होगी. क्योंकी झुककर उसने निचे जमीनसे कुछ उठाया. वह 'वह' टेनिस बॉल था, जिसपर इन्सानी खोपडीका चित्र निकाला हूवा था.

अब दोनों साथ साथ रास्तेके किनारे रखे अपनी कारकी तरफ बढने लगे.

'' तो फिर ... हम गिब्सनको कैसे ढूंढनेवाले है ?'' स्टेला असली बात पर आते हूए बोली.

'' उसके बारेमेंही हमें अब सोचना होगा '' जाकोब अपनेही धूनमें चलते हूए लापारवाहीसे बोला.

स्टेला उसके साथ चलते हूए आश्चर्यसे उसकी तरफ देखने लगी. उसे उसके लापारवाहीका आश्चर्य लग रहा था.

'' लेकिन एक बात मुझे बेचैन कर रही है. '' स्टेलाने कहा.

'' कौनसी ?'' जाकोबने पुछा.

'' वह सडा और किसी जानवरने काटकर खाया हूवा आदमी उस गुंफामें जिंदा नही रह सका ... तो फिर गिब्सन अगर उस गुंफामें भटक गया होगा तो वह कैसे जिवीत बच पाएगा.?'' स्टेलाने मानो खुदसेही सवाल पुछा था.

जाकोब कुछ नही बोला, क्योकी उसके पास उस सवालका कोई जवाब नही था.


क्रमश:...


Great Quotes-

It is a wise person that adapts themselves to all contingencies; it's the fool who always struggles like a swimmer against the current.

--- Annonymous


Hindi language, Hindi blog, Hindi book, Hindi quotes, Hindi grammer, Hindi sites, Hindi web, Hindi internet, Hindi novels, Hindi catalog, Hindi songs, Hindi cinema, UP, Bihar

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Hindi literature - Black Hole CH-22 समयका आयाम

Next Chapter Previous Chapter

This Novel in English

Famous thoughts-

Adaptability is not imitation. It means power of resistance and assimilation.

--- Mahatma Gandhi


जाकोबने स्टेलाके और अपने घडीका टाईम ऍड्जेस्ट कर बराबर 7 ऐसा किया और स्टेलाकी घडी वहीं, 'A3'ऐसा जिस पत्थरपर खुदा हूवा था, उसपर रख दी. बादमें स्टेलाकी तरफ मुडकर उसने कहा, '' चलो अब मेरे साथ इस ब्लॅकहोलमें छलांग लगावो ''

जैसे जाकोब उसे उसका हाथ पकडकर उस कुंएकी तरफ ले जाने लगा वैसे स्टेलाने अपना हाथ छूडाकर लिया.

'' घबरावो मत ... यह छलांगभी पहली छलांग जैसीही है ...'' जाकोबने उसे हिम्मत देनेकी कोशीश करते हूए कहा.

आखिर जाकोबने स्टेलाको इस ब्लकहोलमेंभी छलांग लगानेके लिए मानसिक तौर पर तैयार किया और दोनोंने 'A3'ब्लॅकहोलमें छलांग लगाई. स्टेलाके चिखका आवाज पहले धीर धीरे कम हूवा और फिर अचानक बंद हो गया.

जाकोब और स्टेला दोनों एक दूसरे पथरीले गुंफामें जमिनपर निचे गिर गए. धीरे धीरे वे उठ खडे होगए. स्टेलाने इस गुंफामें कुछ अलग होगा इस आशासे अपने टॉर्चके रोशनीमें इधर उधर देखा. जाकोबने उठनेके बाद तुरंत अपने टॉर्चकी रोशनी एक तरफ डाली. वहा एक कुंआ था और उस कुंएके पासही एक पत्थर था, जिसपर पर 'Exit' ऐसा खुदा हूवा था.

'' यहां सिर्फ एकही कुंआ ?'' स्टेलाने पुछा.

'' नही और एक है उधर... B1... क्यो ? '' जाकोबने पुछा.

'' नही ... ऐसेही पुछा. '' स्टेलाने जवाब दिया.

'' ऐसा लग रहा है... की तुम्हे कुंएमें कुदनेका काफी मजा आ रहा है...'' जाकोब उसे चिढाते हूए बोला.

दोनों एकदूसरेकी तरफ देखकर मुस्कुराए. जाकोबतो मानो अपने होश हवास खोकर उसकी सुंदरताको निखारता हूवा लगातार उसकी तरफ देखता जा रहा था. उसने झटसे अपनी नजरे दूसरी तरफ हटाई. .

जाकोब स्टेलाको जिस कुंएके बगलमें रखे पत्थरपर 'Exit' खुदा हूवा था वहां ले गया.

'' यह 'Exit' कुंआ है , जिससे हमें 'A' लेव्हलको वापस जाना है ''

जाकोब और स्टेला अब 'Exit'कुंएके एकदम किनारेपर छलांग लगानेके लिए तैयार खडे थे.

'' क्या ऐसा हो सकता है की गिब्सन ऐसेही किसी ब्लॅकहोलमें अटका हो ?'' स्टेलाने पुछा.

'' हां ... हो सकता है '' जाकोबने बिना हिचकाए जवाब दिया.

'' तो फिर हम सारे लेव्हल्सके सारे ब्लॅकहोलमें अगर गिब्सनको ढूंढते है तो कैसा रहेगा?'' स्टेलाने पुछा.

'' हां ... तुम ठिक कहती हो ... इस स्थितीमें कोईभी यही सोचेगा ... लेकिन वह जितना आसान लगता है उतना आसान काम नही है... वह काफी जोखिमभरा काम है ...''

स्टेला आगे कुछ पुछे इसके पहलेही जाकोबने उसका हाथ अपने हाथमें लेकर 'Exit'कुंएमें छलांगभी लगाई.

जाकोब औए स्टेला अब लेव्हल 'A' की गुंफामें जमीनपर पडे हूए थे. वे एकदूसरेकी तरफ देखकर मुस्कुराते हूए उठकर खडे हो गए. उठनेके बाद पहले जाकोब उस 'A3' ऐसे खुदे हूए पत्थरपर रखे स्टेलाके घडीके पास गया. जाकोबने वह घडी उठाई और अपनी घडीसे जोडकर खुद देखते हूए और स्टेलाको दिखाते हूए बोला,

'' देखो तुम्हारे घडीमें 7.15 बजे है तो मेरे घडीमें 8.15 बजे हूए है ...''

'' अरे हां... लेकिन यह कैसे हूवा ?'' स्टेला उस घडीकी तरफ देखते हूए आश्चर्यसे बोली.

'' इस ब्लॅकहोलके समयका आयाम यहांके आयामसे एकदम जुदा है ... यहांके 15 मिनिट इस ब्लॅकहोलके 1 घंटेके बराबर है ... '' जाकोब स्पष्ट कर बता रहा था.

'' बापरे!... सचमुछ कितना अदभूत!... ऐसे तो आदमी उसके एक जिंदगीमें न जाने कितनी जिंदगीयां जिएगा... '' स्टेलाको सबकुछ कैसा अचंभीत कर देनेवाला लग रहा था.

'' तुम्हारी कितनी जिंदगीयां जिनेकी इच्छा है ?'' जाकोबने पुछा.

'' गिब्सनसे जुदा होकर कितनीभी जिंदगीयां जी जाए ... उससे गिब्सनके साथ जी गई एक जिंदगीकी बराबरी नही हो सकती. '' स्टेला अब गंभीर होकर बोल रही थी.

जाकोबने उसकी तरफ प्रेमभरी नजरसे देखते हूए उसकी घडी लौटाई.


क्रमश:...


Famous thoughts-

Adaptability is not imitation. It means power of resistance and assimilation.

--- Mahatma Gandhi


Hindi booklet, Hindi catlog, Hindi library, Hindi vachnalaya, Hindi fiction, Hindi stories, Hindi novels, upanyas, hindi sahitya vishwa, Hindi literature, Mera blog, Muktangan

This Novel in English

Next Chapter Previous Chapter

Loading...
Loading...
Loading...

Social Network

Enter your email address to SUBSCRIBE the Hindi Novels:

आप HindiNovels.Net इस अंतर्जाल पर आनेवाले

वे आगंतुक है

Marathi Subscribers

English Subscribers

Hindi Subscribers

Next Hindi Novels - Comedy, Suspense, Thriller, Romance, Horror, Mystery

1. करने गया कुछ कट गयी साली मुछ (कॉमेडी)
2. मधूराणी (the story of femine power)
3. सायबर लव्ह (लव्ह, सस्पेन्स)
4. अद-भूत (हॉरर, सस्पेंन्स थ्रीलर)
5. मृगजल (लव्ह ड्रामा, सायकॉलॉजीकल थ्रीलर)
6. फेराफेरी (कॉमेडी)
7. लव्ह लाईन (लव्ह, कॉमेडी, सस्पेन्स)
8. ब्लॅकहोल (हॉरर, मिस्ट्री, सस्पेन्स)

About Hindi

Hindi is defined as the official language in the Indian constitution and considered to be a dialect continuum of languages spoken or the name of an Indo-Aryan language. It is spoken mainly in in northern and central parts of India (also called "Hindi belt") The Native speakers of Hindi amounts to around 41% of the overall Indian population. Which is the reason why the entertainment industry in India mainly uses Hindi. The entertainment industry using Hindi is also called as bollywood. Bollywood is the second largest entertainment industry producing movies in the world after Hollywood. Hindi or Modern Standard Hindi is also used along with English as a language of administration of the central government of India. Urdu and Hindi taken together historically also called as Hindustani.