उपन्यास - अद्-भूत (संपूर्ण) The horror, suspense, thriller coments Email this
उपन्यास - शून्य (संपूर्ण) The suspense, thriller Email this
उपन्यास - ब्लैकहोल (संपूर्ण) The Mystery, horror, suspense coments Email this
- Send the Novels to your friends -
उपन्यास - ई लव्ह ( Latest completed novel !)
The Romantic, suspense online Hindi Novel based on my book 'Cyber Love'

Friday, May 16, 2008

Hindi online Novel - अद्-भूत : Ch-23 : जेफकी ट्रीक

डिटेक्टीव्ह सॅम अपने कॅबिनमें सर निचा झूकाकर सोचमे डूबा हूवा बैठा था. इतनेमें, जेफ, उसका ज्यूनिअर टीम मेंबर वहा आगया.

'' सर ... वह कातिल कत्लके जगह कैसे पहूंचता होगा और फिर कैसे बाहर जाता होगा ... इसके बारेंमे मेरे दिमागमें एक आयडीया आया है '' जेफने उत्साहभरे स्वरमें कहा.

सॅमने अपना सिर उपर उठाया और जेफ की तरफ देखा.

जेफ दरवाजेके बाहर गया और उसने दरवाजा खिंचकर बंद किया.

'' सर देखिए अब '' वह बाहरसे जोरसे चिल्लाया.

डिटेक्टीवने देखा की दरवाजेकी अंदरकी कुंडी धीरे धीरे खिसककर बंद होगई. सॅम भौंचक्कासा देखता ही रह गया.

'' सर आपने देखा क्या ?'' उधरसे जेफका आवाज आया.

फिर धीरे धीरे दरवाजेकी कुंडी दुसरी तरफ खिसकने लगी और थोडीही देरमें कुंडी खुल गई.

सॅमको बहुत आश्चर्य हो रहा था.

जेफ दरवाजा खोलकर अंदर आया, उसके हाथमें पिछेकी ओर कुछतो छिपाया हूवा था.

'' तुमने यह कैसे किया ? '' सॅमने आश्चर्ययुक्त उत्सुकतासे पुछा.

जेफने एक बडासा मॅग्नेट अपने पिछे छूपाया था वह निकालकर सॅमके सामने टेबलपर रख दिया.

'' यह सब करामात इस चूंबककी है क्योंकी वह दरवाजेकी कुंडी लोहेकी बनी हूई है...'' जेफने कहा.

'' जेफ फॉर यूवर काइंड इन्फॉर्मेशन... घटनास्थलपर मिली सब दरवाजेकी कुंडीया ऍल्यूमिनियम की थी. '' सॅमने उसे बिचमें टोकते हूए कहा.

'' ओह... ऍल्यूमिनीयमकी थी.'' फिर और कोई आयडीया दिमागमें आयेजैसे उसने कहा, '' कोई बात नही... उसका हलभी है मेरे पास ... ''

सॅमने अविश्वाससे उसकी तरफ देखा.

जेफने अपने गलेमें पहना एक स्टोन्सका नेकलेस निकालकर उसका धागा तोड दिया, सब स्टोन्स एक हाथमें लेकर उसमेंसे पिरोया हूवा नायलॉनका धागा दुसरे हाथसे खिंच लिया. उसने हाथमें जमा हूए सारे स्टोन्स जेबमें रख दिए. अब उसके दुसरे हाथमें वह नॉयलॉनका धागा था.

डिटेक्टीव सॅम असंमजसकी स्थीतीमें उसकी तरफ वह क्या कर रहा है यह देखने लगा.

'' अब देखीए यह दूसरा आयडीया .. आप सिर्फ मेरे साथ कमरेके बाहर आईए'' जेफने कहा.

सॅम उसके पिछे पिछे जाने लगा.

जेफ दरवाजेके पास गया. दरवाजेके कुंडीमें उसने वह नॉयलॉनका धागा अटकाया. धागेके दोनो सिरे एक हाथमें पकडकर उसने सॅमसे कहा, '' अब आप दरवाजेसे बाहर जाइए ''

सॅम दरवाजेके बाहर गया. जेफभी अब धागेके दोनो सिरे एक हाथमें पकडकर दरवाजेसे बाहर आगया. और उसने दरवाजा खिंच लिया.

दरवाजा बंद था लेकिन वह धागा जो जेफके हाथमें था दरवाजेके दरारसे अबभी अंदर की कुंडीको अटकाया हूवा था. जेफने धीरे धीरे उस धागेके दोनो सिरे खिंच लिए और फिर धागेका एक सिरा हाथसे छोडकर दुसरे सिरेके सहारे धागा खिंच लिया. पुरा धागा अब जेफके हाथमें था.

'' अब दरवाजा खोलकर देखीए '' जेफने सॅमसे कहा.

सॅमने दरवाजा धकेलकर देखा और आश्चर्यकी बात दरवाजा अंदरसे बंद था.

सॅम भौंचक्कासा जेफकी तरफ देखने लगा.

'' अब मुझे पुरा विश्वास होने लगा है ....'' सॅमने कहा.

'' किस बातका?'' जेफने पुछा.

'' की इस नौकरीके पहले तूम कौनसे धंधे करते होंगे...'' सॅमने मजाकमें कहा.

दोनो एकदुसरेकी तरफ देख मुस्कुराए.

'' लेकिन एक बता'' सॅमने कहा.

जेफने प्रश्नार्थक मुद्रामें सॅमकी तरफ देखा.

'' की अगर दरवाजेको अंदरसे अगर ताला लगा हो तो ?'' सॅमने पुछा.

'' नही ... उस हालमें ... फिर एकही संभावना है'' जेफने कहा.

'' कौनसी?''

'' की वह दरवाजा खोलनेके लिए किसी अमानवी शक्तीकाही होना जरुरी है '' जेफने कहा.


क्रमश:...

0 comments:

Custom Search

Social Network

Enter your email address to SUBSCRIBE the Hindi Novels:

आप HindiNovels.Net इस अंतर्जाल पर आनेवाले

वे आगंतुक है

Marathi Subscribers

English Subscribers

Hindi Subscribers

Next Hindi Novels - Comedy, Suspense, Thriller, Romance, Horror, Mystery

1. करने गया कुछ कट गयी साली मुछ (कॉमेडी)
2. मधूराणी (the story of femine power)
3. सायबर लव्ह (लव्ह, सस्पेन्स)
4. अद-भूत (हॉरर, सस्पेंन्स थ्रीलर)
5. मृगजल (लव्ह ड्रामा, सायकॉलॉजीकल थ्रीलर)
6. फेराफेरी (कॉमेडी)
7. लव्ह लाईन (लव्ह, कॉमेडी, सस्पेन्स)
8. ब्लॅकहोल (हॉरर, मिस्ट्री, सस्पेन्स)

About Hindi

Hindi is the name given to an Indo-Aryan language, or a dialect continuum of languages, spoken in northern and central India (the "Hindi belt")Native speakers of Hindi dialects between them account for 41% of the Indian population (2001 Indian census). That is the reason because of which the entertainment industry in India mainly use Hindi. And the idustry which is also called as bollywood is the second largest industry producing movies in the world. As defined in the Constitution, Hindi is the official language of India and is one of the 22 scheduled languages specified in the Eighth Schedule to the Constitution. Official Hindi is often described as Modern Standard Hindi, which is used, along with English, for administration of the central government. Standard Hindi is a sanskritised register derived from the khari boli dialect. Urdu is a different, persianised, register of the same dialect. Taken together, these registers are historically also known as Hindustani.