पोलिस स्टेशनके कॉन्फरंन्स रुममें मिटींग चल रही थी. सामने दिवारपर टंगे हूए सफेद स्क्रिनपर प्रोजेक्टरसे एक लेआऊट डायग्राम प्रोजेक्ट किया था. उस डायग्राममें दो मकानके लेआऊट एक के पास एक ऐसे निकाले हूए दिख रहे थे. लाल लेजर पॉईंटर का इस्तेमाल कर डिटक्टीव सॅम सामने बैठे लोगोंको अपने प्लानकी जानकारी दे रहा था....
'' मि. क्रिस्तोफर ऍन्डरसन और मि. रोनॉल्ड पार्कर ...'' सॅमने शुरवात की. सामने बाकी पुलिसके लोगोंके साथ क्रिस्तोफर और रोनॉल्ड बैठे हूए थे. वे लोग सॅम जो कुछ जानकारी दे रहा था वह ध्यान देकर सुन रहे थे.
'' .. आपके घरमें इस जगह हम कॅमेरे बिठाने वाले है. बेडरुममें तिन और घरमें दुसरे जगह तिन ऐसे कुल मिलाकर छे कॅमेरे दोनो घरमें बिठाए जाएंगे. वह कॅमेरे सर्किट टिव्हीको जोड दिए जाएंगे जहां हमारी टीम घरके सारी हरकतोंपर लगातार नजर रखी हूई होगी.
'' आपको लगता है इससे कुछ होगा ?'' क्रिस्तोफर रोनॉल्डके कानमें व्यंगतापुर्वक फुसफुसाया.
रोनॉल्डने क्रिस्तोफरकी तरफ देखा और कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त नही की और फिर सॅमसे पुछा, '' अगर खुनी कॅमेरेंसे दूर रहा तो ?''
'' जन्टलमन हम घरमें मुव्हीग कॅमेरे लगाने वाले है .. जिसकी वजहसे आपका पुरा घर हमारी टीमके निगरानीके निचे रहने वाला है. ... और हां ... मै आपको विश्वास दिलाता हूं की यह सबसे कारगर और इफेक्टीव्ह उपाय हम खुनीको पकडनेके लिए इस्तेमाल कर रहे है ... कातिलने अगर अंदर घुसनेकी कोशीश की तो वह किसीभी हालतमें हमसे बच नही पाएगा... हमारे टेक्टीकल टिमने रात दिन काफी मशक्कत कर यह ट्रॅप तैयार किया है ... ''
'' अच्छा वह सब ठिक है ... और अगर इतना करनेके बाद अगर कातिल आपके हाथोंमे आता है तो आप उसके साथ क्या करने वाले हो? '' क्रिस्तोफरने पुछा.
'' जाहिर है हम उसे कोर्टके सामने पेश करेंगे ...और कानुनके हिसाबसे जोभी शिक्षा उसे ठिक लगे वह कोर्ट तय करेगा '' सॅमने कहा.
'' और अगर वह छूटकर भाग गया तो ?'' क्रिस्तोफरने आगे पुछा.
"" जैसे नॅन्सीके कातिल उसका खुन कर भाग गए वैसे ' एक पुलिसने व्यंगपुर्वक कहा.
क्रिस्तोफर और रोनॉल्डने उसकी तरफ गुस्सेसे देखा.
'' तुम्हे क्या हम खुनी लगते है ? '' रोनॉल्डने उस पुलिसको गुस्सेसे प्रतिप्रश्न किया.
'' याद रखो अबतक हमें कोर्ट गुनाहगार साबित नही कर पाया है '' क्रिस्तोफर गुस्सेसे चिढकर बोला.
'' मि. रोनॉल्ड पार्कर, मि. क्रिस्तोफर ऍन्डरसन ... इझी ... इझी ... मुझे लगता है हम असली मुद्देसे भटकते जा रहे है ... फिलहाल असली मुद्दा है की आप लोगोंको संरंक्षण कैसे दिया जाए ... आप लोग नॅन्सीके खुनके लिए जिम्मेदार हो या नही यह बादका मुद्दा हूवा ..'' सॅम ने उन्हे शांत करनेके उद्देशसे कहा.
'' आप लोगभी पहले हमारे संरक्षण के बारेमें सोचो.... बाकी बाते बादमें देखी जायेगी '' क्रिस्तोफर अधिकार वाणीसे , खांसकर उस पुलिस अधिकारीके तरफ देखकर बोला, जिसने उसे छेडा था. उस पुलिस अधिकारीको इन दो लोगोंके संरक्षणके लिए तैनात टीममे शामील किया था यह बात कुछ खल नही रही थी. सॅमनेभी उस पुलिस अधिकारीको शांत रहनेका इशारा किया. वह अधिकारी गुस्सेसे उठकर वहांसे चला गया. उसके जानेसे मौहोल थोडा ठंडा हो गया और सॅम फिरसे अपनी योजनाके बारेंमे सब लोगोंको विस्तृत जानकारी देने लगा.
क्रिस्तोफर और रोनॉल्ड पुलिस उनका संरक्षण कर पाएंगे की नही इसके बारेमें अभीभी संदिग्ध थे. लेकिन उन्हे उनके संरक्षणकी जिम्मेदारी उनपर सौपनेके अलावा दुसरा कुछ चाराभी तो नही था.
क्रमश:...
|
|
|
|
|
|
|
The Romantic, suspense online Hindi Novel based on my book 'Cyber Love' |
Tuesday, May 20, 2008
Hindi Novel - अद्-भूत : Ch-24 : प्लान
Posted by (Author)
Sunil Doiphode
at
9:24 AM
Labels: hindi bhasha language literature sahitya novels, hindi entertainment on internet, hindi epaper books esongs egani, hindi online free novels books literature, hindi upanyas
Subscribe to:
Post Comments (Atom)






0 comments:
Post a Comment