कमांड2 फॅशन स्ट्रीटपर भीडसे रास्ता निकालते हूए सामने जा रहा था. उसे जानेकी बडी जल्दी थी, लेकिन चलते हूए बिचमें आते हूए लोगोंकी वजहसे वह तेज चल नही पा रहा था. वह लोगोको लगभग बाजू धकेलते हूए आगे जा रहा था. उसी भीडमें दुसरी जगह खडे डिटेक्टीव्ह अॅलेक्सने कमांड2की संशयभरी गतिविधीयां पहचान ली. वह बडी सावधानीसे, जैसे चिता अपने शिकारको घेर लेता है, उस तरह उसका पिछा करने लगा. कमांड2 डिटेक्टीवकी गतिविधीयोंसे अनभिज्ञ भीडसे रास्ता निकालते हूए आगे आगे जा रहा था.
बडी मुश्कीलसे आखीर कमांड2 भीडसे बाहर आ गया. भीडसे बाहर आतेही रुककर उसने इधर उधर अपनी नजर दौडाई. डिटेक्टीव्ह अॅलेक्स उसके खयालमें ना आए इसलिए बगलकेही एक दुकानमें घुस गया. कुछ चिंताकी बात नही इसकी तसल्ली होतेही कमांड2 बगलके एक अंधेरे गलीमें घुस गया. डिटेक्टीव्ह अॅलेक्सभी उसके पिछे उस अंधेरे गलीमें घुस गया.
एक बिल्डींगके दिवारके पिछे छूपकर डिटेक्टीव्ह अॅलेक्सने रास्तेके उस तरफ कमांड2को एक मकानके अहातेमें बडी सावधानीसे जाते हूए देखा. डिटेक्टीव्ह अॅलेक्सने अपनी चारो ओर देखते हूए वह किसीके नजरमें तो नही आ रहा है इस बातकी तसल्ली की. फिर कमांड2 गया था उस मकानकी तरफ देखा. वह अबतक उस मकानके अंधरेमें गायब हो चूका था.
क्रमश:...








0 comments:
Post a Comment